कारोबार

भारत की जैव-अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक 300 अरब डॉलर तक पहुंचने की ओर अग्रसर; डॉ. जितेंद्र सिंह ने उद्योग जगत से जैव प्रौद्योगिकी की अगली क्रांति के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक 300 अरब डॉलर तक पहुंचने की ओर अग्रसर है और जैव प्रौद्योगिकी अगली औद्योगिक क्रांति को गति देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि भारत में जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2014 में मात्र 50-60 थी, जो वर्तमान में बढ़कर 11,000 से अधिक हो गई है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने उद्योग जगत के प्रमुखों, स्टार्टअप और निवेशक

A small bakery workshop in Ludhiana shows an ordinary order moving through people: a middle-aged Sikh owner takes a customer's enquiry while an assistant packs fresh bread and a second staff member prepares the finished box for handover. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
A small bakery workshop in Ludhiana shows an ordinary order moving through people: a middle-aged Sikh owner takes a customer's enquiry while an assistant packs fresh bread and a second staff member prepares the finished box for handover. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत की जैव-अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक 300 अरब डॉलर तक पहुंचने की ओर अग्रसर है और जैव प्रौद्योगिकी अगली औद्योगिक क्रांति को गति देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि भारत में जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2014 में मात्र 50-60 थी, जो वर्तमान में बढ़कर 11,000 से अधिक हो गई है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने उद्योग जगत के प्रमुखों, स्टार्टअप और निवेशकों से अधिक निवेश तथा भागीदारी के माध्यम से जीनोमिक्स, मल्टी-ओमिक्स और उन्नत जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उभरते अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की पिछली औद्योगिक क्रांति में परिवर्तनकारी भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि जैव प्रौद्योगिकी अब एक रणनीतिक प्रौद्योगिकी मंच के रूप में उभर रही है, जो स्वास्थ्य सेवा, कृषि और वैश्विक आर्थिक प्रतिस्पर्धा के भविष्य को आकार देगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों को तेजी से बदलते प्रौद्योगिकी परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढालना होगा, क्योंकि नई प्रौद्योगिकियों को नहीं अपनाने वाले उद्यम समय के साथ अपनी प्रासंगिकता खो सकते हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में ‘जीनोमिक्स और मल्टी-ओमिक्स के माध्यम से अगली जैव-अर्थव्यवस्था को गति देना’ विषय पर आयोजित सीआईआई ग्लोबल जीनोमिक्स शिखर सम्‍मेलन 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिखर सम्मेलन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही प्रगति को उद्योग जगत की भागीदारी के साथ जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक खोजों को स्वास्थ्य सेवा संबंधी समाधानों, आर्थिक अवसरों और समग्र राष्ट्रीय विकास में बदलना है। उन्होंने भारत के जैव प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्टार्टअप और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाने के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की सराहना की।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि डीएनए अनुक्रमण, कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, एआई और मेटाबोलोमिक्स, ट्रांसक्रिप्टोमिक्स तथा प्रोटीओमिक्स सहित विभिन्न ओमिक्स प्रौद्योगिकियों का समन्वय जटिल बीमारियों को समझने के तरीके में बदलाव लाएगा और अधिक व्यक्तिगत एवं रोगी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को संभव बनाएगा। एक ही बीमारी से पीड़ित अलग-अलग व्यक्तियों के लिए उपचार के तरीके भी अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में भविष्य की चिकित्सा पद्धति में जीनोमिक्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जाएगी। उन्होंने कहा कि ये प्रौद्योगिकियां अब केवल अनुसंधान प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों, कारोबार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति बनाए रखने के इच्छुक देशों के लिए भी अनिवार्य होती जा रही हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीनोमिक अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की विशिष्ट पहचान पर बल देते हुए कहा कि देश की असाधारण आनुवंशिक विविधता अनुसंधान एवं विकास के लिए एक बड़ी वैश्विक संपदा साबित हो सकती है। भारत के विभिन्न समुदायों और बीमारियों की व्यापक विविधता से जीनोमिक आंकड़े तैयार करने तथा विश्‍व भर की आबादी के लिए उपयोगी समाधान विकसित करने के उद्देश्य से एक व्यापक ज्ञान आधार उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि जीनोमिक अनुसंधान में अधिक निवेश से न केवल भारत की वैज्ञानिक क्षमताएं मजबूत होंगी, बल्कि उद्योग और वाणिज्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण अवसर सृजित होंगे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीनोम इंडिया परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 80 विभिन्न जनसंख्या समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले 10,000 व्यक्तियों का संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण पहले ही किया जा चुका है, जिससे भविष्य के अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण आधार तैयार हुआ है। उन्होंने उद्योग जगत के हितधारकों को सरकारी पहलों के साथ साझेदारी करने और इस वैज्ञानिक संसाधन को व्यावहारिक उपयोगों में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्‍त कृषि और पशुधन के क्षेत्र में भी जैव प्रौद्योगिकी से मिलने वाले व्यापक अवसरों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि जीनोमिक्स और उन्नत जैव प्रौद्योगिकी से फसल उत्पादकता, पोषण गुणवत्ता तथा कीटों और बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इससे जलवायु अनुकूल कृषि को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। पशुधन के क्षेत्र में जीनोमिक अनुप्रयोगों से प्रजनन संबंधी पद्धतियों में सुधार और रोगों की निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन प्रौद्योगिकियों के व्यापक उपयोग से विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने और नवाचार आधारित टिकाऊ उद्यम स्थापित करने के लिए व्‍यापार जगत को अनेक अवसर मिलते हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के तेजी से आगे बढ़ रहे जैव प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने जैव प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने के लिए ‘बायोई3 नीति’ (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) शुरू की है। बायो-फाउंड्री और अन्य सहायक बुनियादी ढांचों की स्थापना का उद्देश्य अनुसंधान, स्टार्टअप और उद्योग जगत को वैज्ञानिक खोजों को व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य उत्पादों में बदलने में सहायता प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि भारत का जैव प्रौद्योगिकी स्टार्टअप इकोसिस्‍टम वर्ष 2014 के मात्र 50-60 स्टार्टअप से बढ़कर आज 11,000 से अधिक हो गया है, जबकि देश की जैव-अर्थव्यवस्था लगभग 10 अरब डॉलर से बढ़कर करीब 195 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। भारत वर्ष 2030 तक इसे 300 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ जैव प्रौद्योगिकी आधारित आर्थिक विकास के एक महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर रहा है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक विश्वसनीयता का उल्लेख करते हुए कहा कि कोविड-19 के लिए देश में विकसित डीएनए टीके की आपूर्ति 30 देशों को की गई थी और भारतीय जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अधिक स्वीकार्यता मिल रही है। उन्होंने एचपीवी टीकों के विकास, हीमोफीलिया के उपचार पर अनुसंधान और टाटा मेमोरियल सेंटर में कैंसर के उपचार के लिए किफायती सीएआर-टी सेल थेरेपी के विकास का भी उल्लेख किया। उन्होंने इन्हें उन्नत स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं के उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां दर्शाती हैं कि भारत ऐसे चरण में पहुंच गया है, जहां उसके जैव प्रौद्योगिकी नवाचारों के लिए वैश्विक बाजारों में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। जिनमें उद्योग जगत की भागीदारी भी बढ़ सकती है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने निजी क्षेत्र से अनुसंधान और विकास में निवेश बढ़ाने और सरकारी संस्थानों, अनुसंधान संगठनों तथा स्टार्टअप के साथ मजबूत साझेदारियां स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने उच्च प्रभाव वाली प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को गति देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की अनुसंधान, विकास एवं नवाचार (आरडीआई) योजना को एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुखों से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि के माध्यम से कैंसर, मधुमेह और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य प्रमुख चुनौतियों के क्षेत्रों में वैज्ञानिक अनुसंधान को सहयोग देने का भी आग्रह किया। उन्होंने अनुसंधान के लिए वित्तपोषण को समाज के कल्याण में योगदान बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान में निवेश से मिलने वाले लाभ किसी एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज के व्यापक हित में होते हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि जीनोमिक्स के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने के लिए नई सोच और दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों और नए व्यावसायिक अवसरों के प्रति अधिक खुला दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों और उन्नत उपचार पद्धतियों से संबंधित नियामक प्रक्रियाओं संबंधी चिंताओं पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार प्रक्रियाओं को सरल बनाने और नियामक आवश्यकताओं में दोहराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के परामर्श से काम कर रही है। उन्होंने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से अपनी विशिष्ट चुनौतियों और व्यावहारिक सुझावों को साझा करने का आग्रह किया, ताकि बेहतर संस्थागत समन्वय के माध्यम से इन पर विचार किया जा सके।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीआईआई से सरकार और उद्योग जगत के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि भारत के जैव प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम में निवेश, अनुसंधान साझेदारियों और व्यापक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति की सफलता का आकलन अंततः केवल अनुक्रमित किए गए जीनोम या प्रकाशित शोध पत्रों की संख्या से नहीं, बल्कि इससे लोगों के जीवन में आए सुधार, विकसित किए जाने वाले उत्पादों और सृजित होने वाले आर्थिक अवसरों से किया जाएगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में देश की वैज्ञानिक क्षमता का उपयोग करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

* * *

पीके/केसी/आरटी/जेके/केके


ये खबरें भी पढ़िए

नगर की जनसंवाद बैठक में सवाल पूछते भारतीय नागरिक का सांकेतिक दृश्य कारोबार

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में प्रदर्शन पर कांस्य पदक जीता

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के जीएसटी एवं सीमा शुल्क पवेलियन को, लगातार जनसंपर्क प्रयासों, आकर्षक जन-उन्मुख प्रारूपों और नागरिक-केंद्रित संचार को मान्यता देते हुए, आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में प्रदर्शन के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। सीबीआईसी ने 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित आईआईटीएफ 2026 में अपने प्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
मेज पर रखी बैंक कार्ड, चाबियाँ और सिक्के · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य कारोबार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने समारा वैकल्पिक निवेश निधि–स्कीम-I एलवीएफ, समारा वैकल्पिक निवेश निधि-III इंडिया, कैलिक्स कंटेनर टर्मिनल्स और एसोसिएटेड रोड कैरियर्स से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने समारा वैकल्पिक निवेश निधि– स्कीम-I एलवीएफ, समारा वैकल्पिक निवेश निधि-III इंडिया, कैलिक्स कंटेनर टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड और एसोसिएटेड रोड कैरियर्स लिमिटेड से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित संयोजन के तहत समारा वैकल्पिक निवेश निधि स्कीम-I एलवीएफ (समारा एआईएफ स्कीम-I) और समारा वैकल्पिक निवेश निधि-III इंडिया (सामूहिक रूप से ‘समारा एआईएफ’)

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
समुदाय अध्ययन समूह पहले मिट्टी के घड़े की नम सतह का अवलोकन करता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य कारोबार

जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद का लक्ष्य वर्ष 2030 तक 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 2047 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की भारतीय जैव-अर्थव्यवस्था तैयार करना है: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद (बीआरआईसी) का लक्ष्य वर्ष 2030 तक भारत की जैव-अर्थव्यवस्था को 300 अरब अमेरिकी डॉलर और 2047 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचाना है। केंद्रीय मंत्री महोदय ने बताया कि 'जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद' (बीआरआईसी) के तहत जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थानों को एक साथ लाना, भारत सरकार की अपनी तरह की प्र

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने आईओआरए के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से नई दिल्ली में मुलाकात की

    प्रधानमंत्री ने आज हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। ये सभी आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं। हिंद महासागर द्वारा विकसित सहस्राब्दियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में सभी साझेदार सदस्य देशों के साथ मिलक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एनएचआरसी, भारत ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 26 नवंबर 2026 की एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ की दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि एक विचाराधीन कैदी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक अन्य कैदी ने क्रमशः 19 और 25 नवंबर 2026 को जिला जेल और मॉडल जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आयोग ने कहा है कि यदि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।