भारत

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया, इससे आधार ऑफलाइन सत्यापन प्रणाली विस्तारित हुई

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में इसके लॉन्च के बाद से 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को अपने साथ जोड़ा है। यह होटलों, आतिथ्य सत्कार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, इवेंट, गिग अर्थव्यवस्था और उपभोक्ताओं को सीधे सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों सहित विभिन्न सेक्टरों में आधार-आधारित ऑफ़लाइन सत्यापन के उपयोग का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क

भारतीय न्यूज़रूम में स्रोत जाँच और संपादकीय चर्चा का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Indian adult journalists of mixed genders verifying sources together in a refined Hindi newsroom, printed reference pages, plain notebooks and laptops, screens show only indistinct photographs, candid thoughtful discussion, afternoon window light · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में इसके लॉन्च के बाद से 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को अपने साथ जोड़ा है।

यह होटलों, आतिथ्य सत्कार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, इवेंट, गिग अर्थव्यवस्था और उपभोक्ताओं को सीधे सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों सहित विभिन्न सेक्टरों में आधार-आधारित ऑफ़लाइन सत्यापन के उपयोग का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह उपलब्धि आधार ऑफलाइन सत्यापन तंत्र के माध्यम से सुरक्षित, सहमति-आधारित और कागज रहित सत्यापन को सक्षम बनाने में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है- जो सेवा प्रदाताओं और लोगों को समान रूप से सशक्त बनाती है।

इन ओवीएसई भागीदारों का शामिल होना आधार-सक्षम, गोपनीयता-प्रथम डिजिटल सत्यापन ढांचों में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है जो डीपीडीपी अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप पहुंच में सरलता और डेटा में कमी सुनिश्चित करते हुए उपयोगकर्ता नियंत्रण को प्राथमिकता देते हैं।

लोगों के स्मार्टफोन पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराकर और ऑफलाइन सत्यापन के लिए संस्थागत इकोसिस्‍टम का विस्तार करके, यूआईडीएआई लोगों के साथ-साथ संगठनों के लिए भी डिजिटल पहचान के अनुभव को मजबूत कर रहा है।

आधार ऐप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अब तक इसे लगभग 7.5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता इस बात को रेखांकित करती है कि यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण डिजिटल इंटरफ़ेस के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। इससे आधार नंबर धारक अपने स्मार्टफोन के माध्यम से आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का सरलता से लाभ उठा सकते हैं।

इस ऐप की मदद से कई महत्वपूर्ण सेवाओं का उपयोग आसानी से हो सका है, जिनमें 86 लाख से अधिक मोबाइल नंबर अपडेट, 22.16 लाख पते अपडेट और 40.25 लाख ईमेल अपडेट शामिल हैं। इन सेवाओं के माध्यम से लोग केंद्र पर जाए बिना ही ऐप के जरिए अपनी जानकारी सरलता से अपडेट कर सकते हैं।

इस ऐप ने 4.6 करोड़ बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक लेनदेन भी दर्ज किए हैं, जो सुरक्षा सुविधाओं के बारे में बढ़ती जागरूकता और उनके उपयोग को दर्शाता है, जिससे लोगों को अपने बायोमेट्रिक्स के उपयोग पर अधिक नियंत्रण प्राप्त होता है।

इसके अतिरिक्त, ऐप के माध्यम से 3.61 लाख आधार लॉक/अनलॉक लेनदेन दर्ज किए गए हैं। बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक और आधार लॉक/अनलॉक सुविधाएँ आधार संख्या धारकों को अपनी इच्छानुसार गोपनीयता की एक अतिरिक्त परत जोड़ने का अधिकार देती हैं।

ये पहल सरकार के डिजिटल इंडिया विजन और विकसित भारत के लिए सुरक्षित, सुलभ और प्रौद्योगिकी-सक्षम सार्वजनिक सेवाओं के माध्यम से जीवन की सुगमता में सुधार लाने के व्यापक उद्देश्य के अनुरूप हैं।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/पीके


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय वेब डेवलपर द्वारा लैपटॉप और मोबाइल पर वेबसाइट जाँचने का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर एसडीआई के कमांडेंट एयर वाइस मार्शल सरबजीत सिंह और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
Students practice explaining a mock form to residents · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के मार्गदर्शन में, विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने लंबित मामलों के निपटारे और कार्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए विशेष अभियान 6 चलाया। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया। पहला चरण 15 से 30 सितंबर 2026 तक चला। इस दौरान सांसदों से प्राप्त संदर्भों, संसदीय आश्वासनों, राज्य सरकारों और विभिन्न मंत्रालयों से मिले संदर्भों तथा जन शिकायत

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर, 2025 में आयोजित संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021 के वर्ष 2020 के लिखित भाग के परिणामों तथा नवंबर, 2026 में सेवा अभिलेखों के मूल्यांकन के आधार पर, निम्नलिखित सेवाओं की वर्ष 2020 की चयन सूची में शामिल किए जाने हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूचियाँ योग्यता क्रम में निम्नलिखित हैं:- श्रेणी | सेवाIV |

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर एसडीआई के कमांडेंट एयर वाइस मार्शल सरबजीत सिंह और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया

    प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के मार्गदर्शन में, विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने लंबित मामलों के निपटारे और कार्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए विशेष अभियान 6 चलाया। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया। पहला चरण 15 से 30 सितंबर 2026 तक चला। इस दौरान सांसदों से प्राप्त संदर्भों, संसदीय आश्वासनों, राज्य सरकारों और विभिन्न मंत्रालयों से मिले संदर्भों तथा जन शिकायत

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

    पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की देखरेख में आयोजित किया गया। अंडमान और निकोबार कमान भारत की एकमात्र परिचालन त्रि-सैन्य कमान है, जिसका नेतृत्व कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान विभिन्न गतिविधियों के साथ कई समन्वित समुद्री अभ्या

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।