भारत

डीआरआई ने चेन्नई बंदरगाह पर लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया; 7.72 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 13,000 किलोग्राम लाल चंदन जब्त किया; तीन लोग गिरफ्तार किए गए

चेन्नई स्थित एक गिरोह द्वारा लाल चंदन की लकड़ियों की मलेशिया में तस्करी करने के प्रयास की विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 9 से 11 नवंबर, 2026 के दौरान चेन्नई बंदरगाह पर एक निर्यात कंटेनर को जहाज में लादे जाने से पहले ही रोक लिया। “पेपर लैमिनेट रोल” घोषित किए गए इस कंटेनर की 9-10 नवंबर, 2026 को विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान इसमें घोषित माल की थोड़

चेन्नई के व्यापारिक बंदरगाह में माल दस्तावेज़ का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

चेन्नई स्थित एक गिरोह द्वारा लाल चंदन की लकड़ियों की मलेशिया में तस्करी करने के प्रयास की विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 9 से 11 नवंबर, 2026 के दौरान चेन्नई बंदरगाह पर एक निर्यात कंटेनर को जहाज में लादे जाने से पहले ही रोक लिया।

“पेपर लैमिनेट रोल” घोषित किए गए इस कंटेनर की 9-10 नवंबर, 2026 को विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान इसमें घोषित माल की थोड़ी मात्रा और बजरी के पत्थरों के साथ छिपाकर रखी गई उच्च गुणवत्ता वाली लाल चंदन की 12.87 मीट्रिक टन लकड़ियां बरामद हुईं, जिनका मूल्य लगभग 7.72 करोड़ रुपये है। लाल चंदन की लकड़ियों और उन्हें छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए अन्य माल को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस गिरोह ने निर्माता-निर्यातक को उपलब्ध कंटेनर की स्वयं सील लगाने की सुविधा का दुरुपयोग किया था। गिरोह ने निर्यातक के माध्यम से निर्यात के लिए माल की खेप तैयार करवाई और कंटेनर को एक निजी गोदाम में ले जाकर उसमें घोषित पेपर लैमिनेट रोल की जगह लाल चंदन की लकड़ियां भर दीं। इसके बाद कंटेनर को निर्यात के लिए भेज दिया गया।

इसके बाद गोदाम की तलाशी लेने पर वहां घोषित मूल माल, एक औद्योगिक वजन मशीन और लाल चंदन के अवशेष बरामद हुए। इनसे तस्करी के तरीके के बारे में और सबूत मिले।

इस तस्करी में शामिल गिरोह के तीन प्रमुख सदस्यों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

लाल चंदन (टेरोकार्पस सैंटालिनस) एक संरक्षित प्रजाति है। इसे अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव और वनस्पति लुप्तप्राय प्रजाति व्यापार कन्वेंशन (सीआईटीईएस) के परिशिष्ट-II और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-IV में शामिल किया गया है। भारत की विदेश व्यापार नीति के तहत इसके निर्यात पर प्रतिबंध है।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि किस प्रकार संगठित वन्यजीव तस्करी में वैध निर्यात माध्यमों और व्यापार को आसान बनाने वाली सुविधाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) खुफिया जानकारी के आधार पर ऐसी तस्करी करने वाले नेटवर्क को खत्म करने और भारत की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/केएस


ये खबरें भी पढ़िए

निष्कर्ष से पहले प्रमाण दोबारा जाँचती क्षेत्रीय शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने तिरुचिरापल्ली में जेजेएम 2.0 पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 पर पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इसका आयोजन जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने तमिलनाडु सरकार के सहयोग किया। 12 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में सात दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 10 मिनट पढ़ें
पूर्वोत्तर भारत में बाँस की संरचना बनाते कारीगरों का सांकेतिक दृश्य भारत

 राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव 2026 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू: “मौखिक परंपरा से समकालीन जनजातीय साहित्य तक”

माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया था। इसका उद्देश्य समृद्ध जनजातीय विरासत का उत्सव मनाना और जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनाना है। इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय जन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 12 मिनट पढ़ें
दुकान के काउंटर पर वापसी संबंधी चित्रसूचना देखती ग्राहक और कर्मचारी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

विशाखापत्तनम में 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 वैश्विक नीति-निर्माताओं, व्यापार जगत के नेताओं एवं निवेशकों को एक साथ लाया 

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 12 और 13 नवंबर, 2026 को 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय “नई विश्व व्यवस्था के अनुरूप आगे बढ़ना: व्यापार, प्रौद्योगिकी, विश्वास एवं वैचारिक नेतृत्व” है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत 'उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग' (डीपीआईआईटी) के सहयोग से, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयो

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने तिरुचिरापल्ली में जेजेएम 2.0 पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

    माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 पर पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इसका आयोजन जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने तमिलनाडु सरकार के सहयोग किया। 12 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में सात दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

     राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव 2026 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू: “मौखिक परंपरा से समकालीन जनजातीय साहित्य तक”

    माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया था। इसका उद्देश्य समृद्ध जनजातीय विरासत का उत्सव मनाना और जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनाना है। इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय जन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    विशाखापत्तनम में 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 वैश्विक नीति-निर्माताओं, व्यापार जगत के नेताओं एवं निवेशकों को एक साथ लाया 

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 12 और 13 नवंबर, 2026 को 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय “नई विश्व व्यवस्था के अनुरूप आगे बढ़ना: व्यापार, प्रौद्योगिकी, विश्वास एवं वैचारिक नेतृत्व” है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत 'उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग' (डीपीआईआईटी) के सहयोग से, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    किसान तक भारत कृषि सम्मेलन में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    आप सबको भी दीपावली के इस पावन पर्व की और छठी मैया का भी कार्यक्रम होने जा रहा है, उन सबके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सबको नमस्कार। इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ श्रीमान अरुण पुरी जी, इस कार्यक्रम में देशभर से आए कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी, अन्नदाता साथी, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। सबसे पहले इस अभिनव प्रयास के लिए मैं इंडिया टुडे ग्रुप का हृदय से अभिनंदन करता हूं। जब देश ने

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारी उद्योग मंत्रालय  को पीएलआईएसीसी योजना के अंतर्गत 10 गीगावॉट उन्नत रसायन सेल विनिर्माण क्षमता के लिए 22  निविदाएं प्राप्त हुई

    भारी उद्योग मंत्रालय को भारत में गीगा-स्तरीय उन्नत रसायन सेल (एसीसी) विनिर्माण संयंत्र बनाने के लिए केंद्रीय सार्वजनिक खरीद (सी पी पी) पोर्टल पर वैश्विक निविदाओं के तहत 10 गीगा वॉट क्षमता के लिए 22 निविदाएं मिली हैं। 10 गीगावॉट क्षमता ग्रिड-स्तरीय स्थिर ऊर्जा भंडारण (जी एस एस एस ) एप्लीकेशन के लिए तय की गई है। यह राष्ट्रीय उन्नत रसायन सेल कार्यक्रम (एसीसी ) बैटरी भंडारण के तहत कुल लक्षित 50 गीगाव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।