भारत

जोखिम से सम्मान तक

पुडुचेरी के सफाई कर्मचारी, श्री मुथुवेल (बदला हुआ नाम) की यात्रा यह दर्शाती है कि ‘नमस्ते’ योजना ने किस प्रकार कार्यस्थल पर सुरक्षा, आजीविका की सुरक्षा और सामाजिक पहचान को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। ‘नमस्ते’ जैसी विभिन्न पहलों के जरिए, भारत सरकार सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती आ रही है। ये सफाई कर्मचारी देश भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य और

Two Indian adult journalism researchers compare two original street photographs with a guidebook at a small travel-research table in Kochi. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Two Indian adult journalism researchers compare two original street photographs with a guidebook at a small travel-research table in Kochi. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

पुडुचेरी के सफाई कर्मचारी, श्री मुथुवेल (बदला हुआ नाम) की यात्रा यह दर्शाती है कि ‘नमस्ते’ योजना ने किस प्रकार कार्यस्थल पर सुरक्षा, आजीविका की सुरक्षा और सामाजिक पहचान को बेहतर बनाने में योगदान दिया है।

‘नमस्ते’ जैसी विभिन्न पहलों के जरिए, भारत सरकार सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती आ रही है। ये सफाई कर्मचारी देश भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य और साफ-सफाई बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की 'नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम' (नमस्ते) योजना देश भर में सफाई कर्मचारियों की पेशेगत सुरक्षा, गरिमा और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने का काम जारी रखे हुए है।

इस योजना के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाते हुए, पुडुचेरी की ओल्गारेट नगर पालिका के 58 वर्षीय सफाई कर्मचारी श्री मुथुवेल ने बताया कि इस पहल के तहत व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) मिलने और कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिए जाने के बाद, उनके कामकाज की स्थितियां, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिरता काफी बेहतर हुई हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आने वाले, इस लाभार्थी ने दस वर्ष से भी अधिक समय तक सीवर लाइन की सफाई का काम किया है। कक्षा 5 तक शिक्षित इस व्यक्ति ने अपने चार-सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने हेतु इसी काम का सहारा लिया। इससे उन्हें हर महीने लगभग 9,000 से 10,000 रुपये की कमाई हो जाती थी।

सफाई से जुड़ी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति समर्पित होने के बावजूद, पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के अभाव में उन्हें खतरनाक कचरे, हानिकारक गैसों और काम से जुड़े अन्य स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों का सामना करना पड़ता था। बार-बार होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनके इलाज के खर्चों ने, नियमित रोजगार एवं आर्थिक स्थिरता को कायम रखने की उनकी क्षमता को और भी प्रभावित किया।

चुनौतियां केवल काम से जुड़े खतरों और आर्थिक कठिनाइयों तक ही सीमित नहीं थीं। साफ-सफाई के काम से जुड़ा सामाजिक कलंक भी उनकी पेशेवर पहचान एवं गरिमा की भावना पर असर डालता था। सुरक्षा के जरूरी संसाधनों तक सीमित पहुंच के कारण वे कामकाज का बेहतर एवं स्वस्थ माहौल चाहते थे ताकि काम से जुड़े जोखिम कम हो सकें और वे अपने परिवार को अधिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकें।

वर्ष 2025 में एक बड़ा मोड़ आया, जब उन्हें ‘नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम’ (नमस्ते) योजना के तहत एक लाभार्थी के रूप में चुना गया। इस योजना के जरिए, उन्हें एक संपूर्ण व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट मिली। इस किट में सुरक्षात्मक दस्ताने, गमबूट, ओवरऑल, फेस मास्क और एक सेफ्टी हेलमेट शामिल थे। इसके अलावा, उन्हें सुरक्षित तरीके से सफाई कार्य करने, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग और काम के दौरान होने वाले खतरों से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस सहायता से उनके रोजाना के कामकाज की दशा में सार्थक सुधार आया। सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण, वे अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से पालन करने में समर्थ हुए। साथ ही, खतरनाक पदार्थों के सीधे संपर्क में आने का खतरा भी कम हो गया। काम करने के सुरक्षित तरीकों को अपनाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम हुईं, उपस्थिति बेहतर हुई और वे अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को अधिक निरंतरता के साथ निभाने लगे।

इस उपाय का सकारात्मक प्रभाव उनकी आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिला। उनकी मासिक आय, जो पहले 9,000 से 10,000 रुपये के बीच हुआ करती थी, बढ़कर लगभग 13,000 से 14,000 रुपये हो गई। बेहतर स्वास्थ्य एवं काम पर अधिक नियमित उपस्थिति के कारण वे लगातार काम कर पाए और अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में पहले से कहीं अधिक योगदान दे सके। आय में हुई इस वृद्धि से घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई और बार-बार होने वाले चिकित्सा संबंधी खर्चों का बोझ भी कम हुआ।

पेशेगत सुरक्षा और आय में वृद्धि के अलावा, इस पहल ने उनके आत्मविश्वास और पेशेवर गरिमा को मजबूत करने में भी योगदान दिया। सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और संस्थागत सहयोग ने सफाई कर्मचारियों को सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सामुदायिक कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों के रूप में मान्यता दिए जाने के महत्व पर बल दिया। इस लाभार्थी ने समुदाय के भीतर अपने काम के लिए पहले से कहीं अधिक सम्मान महसूस किया, जो स्वच्छता से जुड़े कार्यों को अधिक सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।

इस लाभार्थी के लिए, पीपीई किट एक सुरक्षा उपकरण से कहीं बढ़कर थी। इसने उन्हें अपने दायित्वों को निभाने के लिए अधिक आत्मविश्वास दिया, कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति उनकी समझ को मजबूत किया और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि उनके स्वास्थ्य, कल्याण एवं समाज में उनके योगदान का महत्व है।

‘नमस्ते’ योजना का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा एवं गरिमा को बढ़ावा देना है। इसके लिए कामकाज से जुड़े खतरों को कम करने, मशीनीकृत सफाई प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करने, और उचित सुरक्षा उपायों तथा संस्थागत सहायता तक उनकी पहुंच को मजबूत करने के प्रयास किए जाते हैं। सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराकर और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण देकर, यह पहल सफाई कर्मचारियों के लिए कामकाज के स्वस्थ माहौल और बेहतर सामाजिक-आर्थिक अवसरों के निर्माण में योगदान देती है।

*****

पीके/केसी/आरटी/आर /डीए


ये खबरें भी पढ़िए

निष्कर्ष से पहले प्रमाण दोबारा जाँचती क्षेत्रीय शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने तिरुचिरापल्ली में जेजेएम 2.0 पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 पर पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इसका आयोजन जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने तमिलनाडु सरकार के सहयोग किया। 12 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में सात दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 10 मिनट पढ़ें
पूर्वोत्तर भारत में बाँस की संरचना बनाते कारीगरों का सांकेतिक दृश्य भारत

 राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव 2026 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू: “मौखिक परंपरा से समकालीन जनजातीय साहित्य तक”

माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया था। इसका उद्देश्य समृद्ध जनजातीय विरासत का उत्सव मनाना और जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनाना है। इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय जन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 12 मिनट पढ़ें
दुकान के काउंटर पर वापसी संबंधी चित्रसूचना देखती ग्राहक और कर्मचारी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

विशाखापत्तनम में 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 वैश्विक नीति-निर्माताओं, व्यापार जगत के नेताओं एवं निवेशकों को एक साथ लाया 

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 12 और 13 नवंबर, 2026 को 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय “नई विश्व व्यवस्था के अनुरूप आगे बढ़ना: व्यापार, प्रौद्योगिकी, विश्वास एवं वैचारिक नेतृत्व” है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत 'उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग' (डीपीआईआईटी) के सहयोग से, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयो

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने तिरुचिरापल्ली में जेजेएम 2.0 पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

    माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 पर पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इसका आयोजन जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने तमिलनाडु सरकार के सहयोग किया। 12 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में सात दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

     राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव 2026 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू: “मौखिक परंपरा से समकालीन जनजातीय साहित्य तक”

    माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया था। इसका उद्देश्य समृद्ध जनजातीय विरासत का उत्सव मनाना और जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय चेतना का हिस्सा बनाना है। इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय जन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    विशाखापत्तनम में 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 वैश्विक नीति-निर्माताओं, व्यापार जगत के नेताओं एवं निवेशकों को एक साथ लाया 

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 12 और 13 नवंबर, 2026 को 31वां सीआईआई पार्टनरशिप शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय “नई विश्व व्यवस्था के अनुरूप आगे बढ़ना: व्यापार, प्रौद्योगिकी, विश्वास एवं वैचारिक नेतृत्व” है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत 'उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग' (डीपीआईआईटी) के सहयोग से, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    किसान तक भारत कृषि सम्मेलन में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

    आप सबको भी दीपावली के इस पावन पर्व की और छठी मैया का भी कार्यक्रम होने जा रहा है, उन सबके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सबको नमस्कार। इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ श्रीमान अरुण पुरी जी, इस कार्यक्रम में देशभर से आए कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी, अन्नदाता साथी, अन्य महानुभाव देवियों और सज्जनों। सबसे पहले इस अभिनव प्रयास के लिए मैं इंडिया टुडे ग्रुप का हृदय से अभिनंदन करता हूं। जब देश ने

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारी उद्योग मंत्रालय  को पीएलआईएसीसी योजना के अंतर्गत 10 गीगावॉट उन्नत रसायन सेल विनिर्माण क्षमता के लिए 22  निविदाएं प्राप्त हुई

    भारी उद्योग मंत्रालय को भारत में गीगा-स्तरीय उन्नत रसायन सेल (एसीसी) विनिर्माण संयंत्र बनाने के लिए केंद्रीय सार्वजनिक खरीद (सी पी पी) पोर्टल पर वैश्विक निविदाओं के तहत 10 गीगा वॉट क्षमता के लिए 22 निविदाएं मिली हैं। 10 गीगावॉट क्षमता ग्रिड-स्तरीय स्थिर ऊर्जा भंडारण (जी एस एस एस ) एप्लीकेशन के लिए तय की गई है। यह राष्ट्रीय उन्नत रसायन सेल कार्यक्रम (एसीसी ) बैटरी भंडारण के तहत कुल लक्षित 50 गीगाव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।