भारत

खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी के नौवें चरण और अन्वेषण लाइसेंस की नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया; ऐतिहासिक सुधार की घोषणा की

खान मंत्रालय ने आज महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के नौवें चरण के साथ-साथ अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) ब्लॉकों के आवंटन हेतु नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने किया। इस अवसर पर गोवा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत सरकार

सदस्यता की मूल सूचना पढ़कर आगंतुक लाइब्रेरियन से अगला चरण पूछता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सदस्यता की मूल सूचना पढ़कर आगंतुक लाइब्रेरियन से अगला चरण पूछता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

खान मंत्रालय ने आज महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी के नौवें चरण के साथ-साथ अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) ब्लॉकों के आवंटन हेतु नीलामी के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस नीलामी प्रक्रिया का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने किया। इस अवसर पर गोवा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के नौवें चरण का शुभारंभ:

इस चरण में खनिज (नीलामी) नियमों के प्रावधानों के तहत कुल 20 महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों को नीलामी के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे पहले के आठ चरणों में कुल 100 अलग-अलग महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों को नीलामी के लिए प्रस्तुत किया गया था, जिनमें से 64 ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है। इस प्रकार, नीलामी की सफलता दर 64 प्रतिशत रही है।

नीलामी के लिए प्रस्तुत खनिज ब्लॉकों का विवरण:

राज्य | ब्लॉकों की संख्या | खनिज

आंध्र प्रदेश | 1 | ग्रेफाइट

बिहार | 1 | ग्लौकोनाइट

छत्तीसगढ़ | 5 | फॉस्फोराइट-लाइमस्टोन, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई), बॉक्साइट, एल्युमिनस लेटराइट, ग्लौकोनाइट

मध्य प्रदेश | 2 | वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, बॉक्साइट, एल्युमिनस लेटराइट

महाराष्ट्र | 2 | रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई), रेयर मेटल, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, बॉक्साइट, एल्युमिनस लेटराइट

राजस्थान | 3 | पोटाश और हैलाइट, टंगस्टन

तेलंगाना | 3 | टाइटेनियम, वैनेडियम, स्कैंडियम, गैलियम, एल्युमिनस लेटराइट

पश्चिम बंगाल | 3 | ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई), रेयर मेटल

नीलामी के लिए प्रस्तुत खनिज ब्लॉकों में रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खनिजों की विविध श्रृंखला शामिल है, जो स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, उन्नत विनिर्माण, उर्वरक, रक्षा, एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य रणनीतिक उद्योगों जैसे क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे भारत की खनिज सुरक्षा को सुदृढ़ करने और देश के ऊर्जा संक्रमण को गति देने में सहायता मिलेगी।

अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) की नीलामी के तीसरे चरण का भी शुभारंभ

नौवें चरण के साथ-साथ मंत्रालय ने अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) प्रदान करने हेतु नीलामी के तीसरे चरण का भी शुभारंभ किया। एमएमडीआर अधिनियम की धारा 10बीए के माध्यम से शुरू किए गए अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) के तहत निजी क्षेत्र को अधिनियम की सातवीं अनुसूची में निर्दिष्ट 29 महत्वपूर्ण एवं गहरे भूगर्भ में स्थित खनिजों के अन्वेषण में निवेश करने का अवसर मिलता है। इसके माध्यम से खनन शुरू होने से पहले ही निजी उद्योगों की अन्वेषण गतिविधियों में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। अब तक दो चरणों में 11 अन्वेषण लाइसेंस (ईएल) ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है।

तीसरे चरण के तहत नीलामी के लिए प्रस्तुत अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों का विवरण:

राज्य | ब्लॉकों की संख्या | खनिज

मध्य प्रदेश | 1 | कॉपर

महाराष्ट्र | 1 | वैनेडियम

पश्चिम बंगाल | 1 | रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई)

राजस्थान | 4 | पोटाश और हैलाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) और संबंधित मिनरलाइजेशन

तेलंगाना | 3 | रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई)

गुजरात | 1 | वैनेडियम और संबंधित खनिजीकरण

नीलामी के परिणामों में सुधार के लिए किए गए सुधारात्मक उपाय

सरकार ने 16 अक्टूबर, 2026 को खनिज (नीलामी) तृतीय संशोधन नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इसके तहत भाग- डी के खनिजों के लिए नीलामी के दूसरे दौर में भाग लेने हेतु आवश्यक तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं की न्यूनतम संख्या तीन से घटाकर दो कर दी गई है। दोनों नीलामी चरणों के निविदा दस्तावेजों में शामिल यह बदलाव उन प्रमुख कारणों को दूर करने की दिशा में उठाया गया है, जिनकी वजह से खनिज ब्लॉकों की नीलामी नहीं हो पा रही थी। अब आशय पत्र एकीकृत खनन पोर्टल के माध्यम से स्वचालित रूप से जारी किए जाएंगे। ये सुधार इससे पहले किए गए उपायों, जिनमें खनिज (नीलामी) द्वितीय संशोधन नियम, 2025 और बीमा जमानत बांड शामिल हैं, को आगे बढ़ाते हैं। इनका उद्देश्य कारोबार करने में सुगमता बढ़ाना और निवेशकों का विश्वास मजबूत करना है।

दोनों नीलामी प्रक्रियाओं के लिए निविदा दस्तावेजों की बिक्री गुरुवार, 5 नवंबर, 2026 से शुरू हो गई है। निविदा दस्तावेज खरीदने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 1 जनवरी, 2027 (भारतीय मानक समयानुसार शाम 5:00 बजे तक) है। वहीं, बोलियां (तकनीकी बोली और प्रारंभिक मूल्य प्रस्ताव) जमा करने की अंतिम तिथि गुरुवार, 7 जनवरी, 2027 (भारतीय मानक समयानुसार शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों (संयुक्त लाइसेंस और खनन पट्टा) की नीलामी पारदर्शी दो-चरणीय आरोही फॉरवर्ड नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, जिसमें राजस्व हिस्सेदारी का सर्वाधिक प्रतिशत उद्धृत करने वाला बोलीदाता सफल घोषित होगा। अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी पारदर्शी दो-चरणीय अवरोही रिवर्स नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, जिसमें भविष्य के पट्टाधारक की राजस्व हिस्सेदारी में से सबसे कम प्रतिशत हिस्सेदारी उद्धृत करने वाला बोलीदाता सफल घोषित होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एमएसटीसी ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध है: https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/mlcln/

इन शुभारंभों और सुधारों के माध्यम से सरकार महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की घरेलू उपलब्धता को सुदृढ़ करने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने, अन्वेषण एवं जिम्मेदार खनन को बढ़ावा देने तथा भारत में एक सुदृढ़, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी खनिज पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

*****

पीके/केसी/आरटी/जीके


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय वेब डेवलपर द्वारा लैपटॉप और मोबाइल पर वेबसाइट जाँचने का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर एसडीआई के कमांडेंट एयर वाइस मार्शल सरबजीत सिंह और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
Students practice explaining a mock form to residents · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के मार्गदर्शन में, विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने लंबित मामलों के निपटारे और कार्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए विशेष अभियान 6 चलाया। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया। पहला चरण 15 से 30 सितंबर 2026 तक चला। इस दौरान सांसदों से प्राप्त संदर्भों, संसदीय आश्वासनों, राज्य सरकारों और विभिन्न मंत्रालयों से मिले संदर्भों तथा जन शिकायत

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

    भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्ग

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर, 2025 में आयोजित संयुक्त आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड-‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019, 2020 और 2021 के वर्ष 2020 के लिखित भाग के परिणामों तथा नवंबर, 2026 में सेवा अभिलेखों के मूल्यांकन के आधार पर, निम्नलिखित सेवाओं की वर्ष 2020 की चयन सूची में शामिल किए जाने हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूचियाँ योग्यता क्रम में निम्नलिखित हैं:- श्रेणी | सेवाIV |

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारतीय वायुसेना के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन ने हवाई प्लेटफॉर्म के लिए स्वदेशी डिजिटल सुरक्षित संचार प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सॉफ्टवेयर विकास संस्थान (एसडीआई) ने हवाई अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी डिजिटल संचार प्रणाली का संयुक्त रूप से डिजाइन व विकास करने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर एसडीआई के कमांडेंट एयर वाइस मार्शल सरबजीत सिंह और आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया

    प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के मार्गदर्शन में, विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने लंबित मामलों के निपटारे और कार्यालय परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए विशेष अभियान 6 चलाया। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया। पहला चरण 15 से 30 सितंबर 2026 तक चला। इस दौरान सांसदों से प्राप्त संदर्भों, संसदीय आश्वासनों, राज्य सरकारों और विभिन्न मंत्रालयों से मिले संदर्भों तथा जन शिकायत

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    अंडमान और निकोबार कमान में पहले बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास का सफलतापूर्वक समापन

    पहला बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 3 नवंबर, 2026 को श्री विजय पुरम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) की देखरेख में आयोजित किया गया। अंडमान और निकोबार कमान भारत की एकमात्र परिचालन त्रि-सैन्य कमान है, जिसका नेतृत्व कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान विभिन्न गतिविधियों के साथ कई समन्वित समुद्री अभ्या

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।