भारत

लोक सभा अध्यक्ष ने यमुना को स्वच्छ रखने के लिए जन आंदोलन का आह्वान किया

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज यमुना नदी को स्वच्छ बनाने और इसकी अविरल धारा सुनिश्चित करने के लिए एक सतत जन आंदोलन का आह्वान किया। इस बात पर जोर देते हुए कि सरकारी प्रयासों को सक्रिय जन भागीदारी का समर्थन मिलना चाहिए, उन्होंने नागरिकों, संस्थानों, उद्योगों और सामाजिक संगठनों से नदी संरक्षण को एक साझा जिम्मेदारी बनाने का आग्रह किया। श्री बिरला ने ये विचार आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'माँ

ग्राम सभा में नागरिक चर्चा का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Indian adults of varied ages, women and men, seated in a circle for a village public meeting under a large banyan tree beside a panchayat courtyard, animated but calm discussion, dappled daylight · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज यमुना नदी को स्वच्छ बनाने और इसकी अविरल धारा सुनिश्चित करने के लिए एक सतत जन आंदोलन का आह्वान किया। इस बात पर जोर देते हुए कि सरकारी प्रयासों को सक्रिय जन भागीदारी का समर्थन मिलना चाहिए, उन्होंने नागरिकों, संस्थानों, उद्योगों और सामाजिक संगठनों से नदी संरक्षण को एक साझा जिम्मेदारी बनाने का आग्रह किया।

श्री बिरला ने ये विचार आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'माँ यमुना जी नदी के संरक्षण और जन संकल्प हेतु राष्ट्रीय अभियान' (National Campaign of Conservation and Public Resolution for River Maa Yamuna Ji) को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने आमंत्रित लोगों को यमुना को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी दिलाया और सभी से इस सामूहिक संकल्प को पूरा करने में योगदान देने का आह्वान किया।

भारत की सभ्यतागत यात्रा में नदियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री बिरला ने कहा कि नदियों ने पीढ़ियों से मानव बस्तियों, कृषि, उद्योग और आजीविका का पोषण किया है। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग हैं, और उनका संरक्षण इस विरासत तथा समाज के कल्याण, दोनों की रक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत की परंपराओं और मूल्यों को संरक्षित करने में इसकी नदियों और प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना भी शामिल होना चाहिए।

श्री बिरला ने जोर देकर कहा कि यमुना की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि नदी के किनारों को स्वच्छ रखना और यह सुनिश्चित करना कि हमारा दैनिक आचरण प्रदूषण में योगदान न दे, एक सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि संरक्षण के प्रयासों को तब बल मिलता है और स्थायी परिणाम प्राप्त होते हैं, जब वे समाज के सभी वर्गों के समर्थन से एक 'जन आंदोलन' बन जाते हैं।

उद्योग जगत से नदी संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान करते हुए श्री बिरला ने कहा कि उद्योग विकास की एक महत्वपूर्ण नींव हैं, लेकिन उनकी प्रगति पर्यावरण की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नदियों में सीवेज और औद्योगिक कचरे को जाने से रोकने के लिए वैज्ञानिक उपचार और प्रभावी प्रणालियों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि विकास, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को साथ-साथ आगे बढ़ना चाहिए।

लोक सभा अध्यक्ष ने पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदार व्यक्तिगत और सामूहिक कार्रवाई हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान का स्मरण किया। उन्होंने 'एक पेड़ माँ के नाम' जैसी पहलों का उल्लेख किया और नागरिकों को हरियाली बढ़ाने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरणीय क्षरण को कम करने वाले प्रयासों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि संस्थागत उपायों के साथ-साथ आदतों और व्यवहार में बदलाव की भी आवश्यकता है।

स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री बिरला ने कहा कि उनका कार्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने नदी संरक्षण, जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए समाज को जागरूक करने की उनकी पहलों की प्रशंसा की और प्रतिभागियों से यमुना के पुनरुद्धार के संकल्प को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने गंगा और यमुना के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे युवा स्वयंसेवकों के समर्पण को भी सराहा।

श्री बिरला ने कहा कि यमुना कई राज्यों के लोगों के जीवन और आजीविका का आधार है। उन्होंने नदी संरक्षण, कटाव की रोकथाम और जल संसाधनों की सुरक्षा के लिए व्यापक उपायों का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नदियों को स्वच्छ रखने और उनके प्रवाह को बनाए रखने के लिए निरंतर सामुदायिक सहयोग अपरिहार्य है। कोविड काल के दौरान नदियों की स्वच्छता में आए अपेक्षाकृत सुधार को याद करते हुए उन्होंने समाज से मानवीय गतिविधियों के प्रभाव पर आत्मचिंतन करने और प्रदूषण को रोकने की जिम्मेदारी स्वीकार करने का आग्रह किया।

मथुरा, वृंदावन और भगवान श्री कृष्ण की परंपराओं के साथ यमुना के विशेष जुड़ाव का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि यह नदी भारत की आध्यात्मिक चेतना में एक अत्यंत पवित्र स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा की यह भावना नदी के संपूर्ण प्रवाह क्षेत्र में इसकी रक्षा के लिए व्यावहारिक और निरंतर प्रयासों में परिवर्तित होनी चाहिए।

आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए श्री बिरला ने कहा कि उनके कल्याण के लिए स्वच्छ नदियाँ और स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को एक साझा वैश्विक चुनौती बताया और कहा कि 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के दर्शन से निर्देशित भारत की यह जिम्मेदारी है कि वह सामूहिक समाधानों में योगदान दे और पर्यावरण संरक्षण में नेतृत्व प्रदान करे।

नदियाँ हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। इनका संरक्षण हमारी साझा जिम्मेदारी है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में यमुना परिवार काउंसिल द्वारा आयोजित माँ यमुना के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर माँ यमुना को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने, आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने और इस दिशा में समाज की सामूहिक भागीदारी के महत्व पर विचार साझा किए। मेरा विश्वास है कि सामूहिक संकल्प और निरंतर प्रयासों से माँ यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

— Om Birla (@ombirlakota) November 22, 2026

भारत की सनातन संस्कृति, संस्कार और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमारी नदियों और पर्यावरण का संरक्षण भी आवश्यक है। गंगा और यमुना जैसी नदियाँ हमारी सभ्यता, विकास और जीवन का आधार रही हैं। https://t.co/RaA0qXfchH

— Om Birla (@ombirlakota) November 22, 2026

मुरारिकायकालिमाललामवारिधारिणी तृणीकृतत्रिविष्टपा त्रिलोकशोकहारिण। नई दिल्ली के भारत मंडपम में यमुना परिवार काउंसिल द्वारा आयोजित माँ यमुना के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के राष्ट्रीय अभियान को संबोधित किया। माँ यमुना भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की अविच्छिन्न धारा हैं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से लेकर ब्रज की लोकपरंपराओं तक, यमुना का उल्लेख हमारे धार्मिक एवं सांस्कृतिक वाङ्मय में विशेष श्रद्धा के साथ मिलता है। यमुनोत्री से प्रयागराज तक प्रवाहित माँ यमुना केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि उत्तर भारत के विशाल भूभाग की कृषि, आजीविका और जल सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण आधार हैं। यमुना का पुनर्जीवन केवल जल की स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि उसके प्राकृतिक प्रवाह, सहायक नदियों, जलग्रहण क्षेत्रों और जैव विविधता के संरक्षण से जुड़ा व्यापक प्रयास है। सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक उपचार, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और नदी के पूरे बेसिन का समन्वित प्रबंधन इस दिशा में आवश्यक हैं। इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ संत समाज, सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। मेरा विश्वास है कि श्रद्धा जब कर्तव्य में और संकल्प जब सामूहिक प्रयासों में परिणत होता है, तभी परिवर्तन की वास्तविक राह बनती है। माँ यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखना हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

— Om Birla (@ombirlakota) November 22, 2026

***

AM


ये खबरें भी पढ़िए

बैडमिंटन प्रशिक्षक खिलाड़ी की पकड़ और पैर रखने की स्थिति देखती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

माय भारत द्वारा संविधान दिवस पर ‘युवा संवाद’ का आयोजन; ‘विकसित भारत@2047’ विषय के अंतर्गत 30 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों में होंगे कार्यक्रम

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मेरा युवा भारत (माय भारत) के माध्यम से संविधान दिवस के अवसर पर 24 से 26 नवंबर, 2026 तक ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों के 500 से अधिक कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को भारत की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की आक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
नालंदा की लाल ईंटों वाली विरासत का सिनेमैटिक सांकेतिक दृश्य भारत

पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच के ज्ञान भारतम् सत्र में समृद्ध पांडुलिपि विरासत भाषा, लिपि और पांडुलिपि परंपराओं पर चर्चा

भारत की पांडुलिपि विरासत में शासन व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, चिकित्सा, गणित, खगोल विज्ञान, कृषि और सतत जीवनशैली से संबंधित ज्ञान समाहित है। यह समृद्ध सभ्यतागत यात्रा को दर्शाती है, जिसमें लिपि, भाषा और ज्ञान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान होता रहा है। ऋग्वेद की प्रार्थना “आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः” (हमारे पास सभी दिशाओं से शुभ विचार आएं) की भावना में निहित इस साझा व

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
दुभाषिया उपकरण के साथ अंतरराष्ट्रीय संवाद में भाग लेते प्रतिनिधि · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

Your Excellency, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह जी, दोनों देशों के delegates, मीडिया के साथियों, नमस्कार! नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद, अपनी पहली bilateral विज़िट पर बालेन्द्र शाह जी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले, जब उन्होंने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में UN को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी। और आज, पिछले कु

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    माय भारत द्वारा संविधान दिवस पर ‘युवा संवाद’ का आयोजन; ‘विकसित भारत@2047’ विषय के अंतर्गत 30 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों में होंगे कार्यक्रम

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मेरा युवा भारत (माय भारत) के माध्यम से संविधान दिवस के अवसर पर 24 से 26 नवंबर, 2026 तक ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों के 500 से अधिक कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को भारत की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की आक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच के ज्ञान भारतम् सत्र में समृद्ध पांडुलिपि विरासत भाषा, लिपि और पांडुलिपि परंपराओं पर चर्चा

    भारत की पांडुलिपि विरासत में शासन व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, चिकित्सा, गणित, खगोल विज्ञान, कृषि और सतत जीवनशैली से संबंधित ज्ञान समाहित है। यह समृद्ध सभ्यतागत यात्रा को दर्शाती है, जिसमें लिपि, भाषा और ज्ञान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान होता रहा है। ऋग्वेद की प्रार्थना “आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः” (हमारे पास सभी दिशाओं से शुभ विचार आएं) की भावना में निहित इस साझा व

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

    Your Excellency, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह जी, दोनों देशों के delegates, मीडिया के साथियों, नमस्कार! नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद, अपनी पहली bilateral विज़िट पर बालेन्द्र शाह जी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले, जब उन्होंने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में UN को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी। और आज, पिछले कु

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    देश की धरती से वैश्विक बाजारों तक फूलों का सफर

    फलने-फूलने वाले उद्योग की जड़ें भारत असाधारण प्राकृतिक विविधता वाला देश है, जहां बर्फ से ढके पर्वतों और उपजाऊ मैदानों से लेकर शुष्क रेगिस्तानों और लंबी तटरेखाओं तक विभिन्न प्रकार की भौगोलिक परिस्थितियां मौजूद हैं। यहां की विविध कृषि-जलवायु परिस्थितियां विभिन्न क्षेत्रों और मौसमों में खिलने वाले अनेक प्रकार के फूलों की खेती के लिए अनुकूल हैं। भारत में फूलों के गहरे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में आयुष मंडप प्रमुख आकर्षण बना

    आयुष मंत्रालय 13 से 27 नवंबर, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित हॉल संख्या 2 में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में भारत की विविध पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का प्रदर्शन कर रहा है। आयुष मंडप में आगंतुकों को स्वास्थ्य परामर्श, संवादात्मक गतिविधियां, पारंपरिक आहार तैयारियां, औषधीय पौधों का प्रदर्शन और शैक्षणिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में आयुष च

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।