भारत

​मोदी सरकार की नीतियों से देश में अब तक 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर: वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट (अक्टूबर 2026) के अनुसार, वर्ष 2011 से 2023 के बीच देश में करीब 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और गरीबी की दर 57.70 प्रतिशत से घटकर 16.10 प्रतिशत पर आ गई है। इस बड़ी उपलब्धि में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ कृषि एवं

बैंक की खुली तिजोरी और भीतर का सुरक्षित कक्ष · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
बैंक की खुली तिजोरी और भीतर का सुरक्षित कक्ष · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट (अक्टूबर 2026) के अनुसार, वर्ष 2011 से 2023 के बीच देश में करीब 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और गरीबी की दर 57.70 प्रतिशत से घटकर 16.10 प्रतिशत पर आ गई है। इस बड़ी उपलब्धि में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं का भी अहम योगदान रहा है। इसी ऐतिहासिक सफलता को आगे बढ़ाने और शेष गरीब परिवारों को तेजी से गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर कल, 23 नवंबर (सोमवार) को नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

​केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला का विषय "भारत में गरीबी कम करने में कृषि एवं ग्रामीण विकास की भूमिका और योगदान" रखा गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में दोनों मंत्रालयों के राज्य मंत्रीगण श्री रामनाथ ठाकुर, श्री भागीरथ चौधरी, श्री चंद्रशेखर पेम्मासानी और श्री कमलेश पासवान तथा चारों सचिवों सहित दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

​इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन में अब तक मिली सफलता में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर सभी कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे के लक्ष्यों के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यशाला में इस बात पर गहन मंथन किया जाएगा कि वर्तमान में जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें कृषि और ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से और अधिक तेजी से गरीबी के दुष्चक्र से बाहर कैसे निकाला जाए।

​बैठक के दौरान योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'गरीब कल्याण' और 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह कार्यशाला एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

***

एसएस/एमएस/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

बैडमिंटन प्रशिक्षक खिलाड़ी की पकड़ और पैर रखने की स्थिति देखती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

माय भारत द्वारा संविधान दिवस पर ‘युवा संवाद’ का आयोजन; ‘विकसित भारत@2047’ विषय के अंतर्गत 30 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों में होंगे कार्यक्रम

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मेरा युवा भारत (माय भारत) के माध्यम से संविधान दिवस के अवसर पर 24 से 26 नवंबर, 2026 तक ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों के 500 से अधिक कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को भारत की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की आक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
नालंदा की लाल ईंटों वाली विरासत का सिनेमैटिक सांकेतिक दृश्य भारत

पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच के ज्ञान भारतम् सत्र में समृद्ध पांडुलिपि विरासत भाषा, लिपि और पांडुलिपि परंपराओं पर चर्चा

भारत की पांडुलिपि विरासत में शासन व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, चिकित्सा, गणित, खगोल विज्ञान, कृषि और सतत जीवनशैली से संबंधित ज्ञान समाहित है। यह समृद्ध सभ्यतागत यात्रा को दर्शाती है, जिसमें लिपि, भाषा और ज्ञान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान होता रहा है। ऋग्वेद की प्रार्थना “आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः” (हमारे पास सभी दिशाओं से शुभ विचार आएं) की भावना में निहित इस साझा व

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
दुभाषिया उपकरण के साथ अंतरराष्ट्रीय संवाद में भाग लेते प्रतिनिधि · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

Your Excellency, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह जी, दोनों देशों के delegates, मीडिया के साथियों, नमस्कार! नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद, अपनी पहली bilateral विज़िट पर बालेन्द्र शाह जी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले, जब उन्होंने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में UN को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी। और आज, पिछले कु

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    माय भारत द्वारा संविधान दिवस पर ‘युवा संवाद’ का आयोजन; ‘विकसित भारत@2047’ विषय के अंतर्गत 30 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों में होंगे कार्यक्रम

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मेरा युवा भारत (माय भारत) के माध्यम से संविधान दिवस के अवसर पर 24 से 26 नवंबर, 2026 तक ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम 30 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 600 से अधिक जिलों के 500 से अधिक कॉलेजों में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को भारत की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की आक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    पहले एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच के ज्ञान भारतम् सत्र में समृद्ध पांडुलिपि विरासत भाषा, लिपि और पांडुलिपि परंपराओं पर चर्चा

    भारत की पांडुलिपि विरासत में शासन व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, चिकित्सा, गणित, खगोल विज्ञान, कृषि और सतत जीवनशैली से संबंधित ज्ञान समाहित है। यह समृद्ध सभ्यतागत यात्रा को दर्शाती है, जिसमें लिपि, भाषा और ज्ञान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान होता रहा है। ऋग्वेद की प्रार्थना “आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः” (हमारे पास सभी दिशाओं से शुभ विचार आएं) की भावना में निहित इस साझा व

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

    Your Excellency, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह जी, दोनों देशों के delegates, मीडिया के साथियों, नमस्कार! नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद, अपनी पहली bilateral विज़िट पर बालेन्द्र शाह जी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले, जब उन्होंने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में UN को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी। और आज, पिछले कु

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    देश की धरती से वैश्विक बाजारों तक फूलों का सफर

    फलने-फूलने वाले उद्योग की जड़ें भारत असाधारण प्राकृतिक विविधता वाला देश है, जहां बर्फ से ढके पर्वतों और उपजाऊ मैदानों से लेकर शुष्क रेगिस्तानों और लंबी तटरेखाओं तक विभिन्न प्रकार की भौगोलिक परिस्थितियां मौजूद हैं। यहां की विविध कृषि-जलवायु परिस्थितियां विभिन्न क्षेत्रों और मौसमों में खिलने वाले अनेक प्रकार के फूलों की खेती के लिए अनुकूल हैं। भारत में फूलों के गहरे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में आयुष मंडप प्रमुख आकर्षण बना

    आयुष मंत्रालय 13 से 27 नवंबर, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम स्थित हॉल संख्या 2 में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में भारत की विविध पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का प्रदर्शन कर रहा है। आयुष मंडप में आगंतुकों को स्वास्थ्य परामर्श, संवादात्मक गतिविधियां, पारंपरिक आहार तैयारियां, औषधीय पौधों का प्रदर्शन और शैक्षणिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में आयुष च

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।