भारत

सशक्तीकरण की एक प्रेरक यात्रा

उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के आकांक्षी विद्यार्थियों के लिए वित्तीय सहायता बाधाओं को दूर करने और शैक्षणिक लक्ष्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की निवासी सुश्री रिया दास (बदला हुआ नाम) के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फेलोशिप (एनएफएससी) योजना ने डॉक्टरेट की पढ़ाई करने और अपनी शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में आगे

A researcher interviews three library visitors and records their individual experiences. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
A researcher interviews three library visitors and records their individual experiences. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के आकांक्षी विद्यार्थियों के लिए वित्तीय सहायता बाधाओं को दूर करने और शैक्षणिक लक्ष्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की निवासी सुश्री रिया दास (बदला हुआ नाम) के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फेलोशिप (एनएफएससी) योजना ने डॉक्टरेट की पढ़ाई करने और अपनी शैक्षणिक आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सहायता प्रदान की।

पीएच.डी. पूरी करने, शैक्षणिक सफलता हासिल करने और शिक्षा के माध्यम से समाज में योगदान देने के दृढ़ संकल्प के साथ सुश्री रिया दास ने अपनी उच्च शिक्षा की राह में आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास किया। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के साथ-साथ उनके परिवार की अस्थिर वित्तीय स्थिति के कारण अनुसंधान और डॉक्टरेट की पढ़ाई से जुड़े खर्चों का प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण था।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विद्यार्थी फेलोशिप (एनएफएससी) योजना पात्र शोधार्थियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करके उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहयोग करती है।

एनएफएससी योजना के अंतर्गत सुश्री रिया दास को अप्रैल 2017 से फेलोशिप के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हुई। इस सहायता में फेलोशिप, मकान किराया भत्ता (एचआरए) और आकस्मिक व्यय के लिए अनुदान शामिल थे, जिनकी कुल राशि 20 लाख रुपये थी। इस वित्तीय सहायता से शिक्षा और अनुसंधान से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिली तथा उस वित्‍तीय दबाव को कम किया जा सका, जो अन्यथा उनकी डॉक्टरेट की पढ़ाई को प्रभावित कर सकता था।

इस फेलोशिप से उन्हें अपने अनुसंधान कार्य और शैक्षणिक दायित्वों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिला। इससे उन्हें पीएच.डी. की पढ़ाई जारी रखने और अपने दीर्घकालिक शैक्षणिक लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिली।

दृढ़ संकल्प और एनएफएससी योजना के अंतर्गत प्राप्त सहायता के बल पर सुश्री रिया दास ने सफलतापूर्वक अपनी पीएच.डी. पूरी की। उनकी यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह दर्शाती है कि वित्‍तीय सहायता किस प्रकार शोधार्थियों को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सक्षम बनाती है।

उनकी यह यात्रा इस बात को रेखांकित करती है कि निरंतर शैक्षणिक सहायता की उपलब्‍धता आर्थिक बाधाओं को दूर करने, शैक्षणिक उन्नति के अवसरों का विस्तार करने और शोधार्थियों को अपनी क्षमताओं को साकार करने में सशक्त बनाने में किस प्रकार सहायक हो सकती है। एनएफएससी योजना पात्र विद्यार्थियों के बीच उच्च शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने का कार्य निरंतर कर रही है तथा शैक्षणिक सशक्तीकरण और समावेशी विकास में योगदान दे रही है।

***

पीके/केसी/आरटी/आईएम/जीआरएस


ये खबरें भी पढ़िए

सहकारी कार्यशाला में दाल और बाजरे के बीज छाँटती महिला किसान · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
Village worker replaces faded papers on a notice board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 10 मिनट पढ़ें
Help desk worker directs a visiting family · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने आईओआरए के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से नई दिल्ली में मुलाकात की

    प्रधानमंत्री ने आज हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। ये सभी आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं। हिंद महासागर द्वारा विकसित सहस्राब्दियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में सभी साझेदार सदस्य देशों के साथ मिलक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एनएचआरसी, भारत ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 26 नवंबर 2026 की एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ की दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि एक विचाराधीन कैदी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक अन्य कैदी ने क्रमशः 19 और 25 नवंबर 2026 को जिला जेल और मॉडल जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आयोग ने कहा है कि यदि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।