भारत

संविधान दिवस 2026 पूरे देश में उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया गया

आज, 26 नवंबर 2026 को पूरे देश में 'संविधान दिवस' मनाया गया। यह दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाए जाने की स्‍मृति में मनाया जाता है। यह अवसर हमें संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों और उन्हें कायम रखने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। संसदीय कार्य मंत्रालय ने 'माईगव' (MyGov) पोर्टल के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना को 23 भाषाओं में पढ़ने की सुविधा उप

कानून पुस्तकालय के काउंटर पर फाइल के शीर्षक और दस्तावेज क्षेत्र की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
कानून पुस्तकालय के काउंटर पर फाइल के शीर्षक और दस्तावेज क्षेत्र की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

आज, 26 नवंबर 2026 को पूरे देश में 'संविधान दिवस' मनाया गया। यह दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाए जाने की स्‍मृति में मनाया जाता है। यह अवसर हमें संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों और उन्हें कायम रखने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है।

संसदीय कार्य मंत्रालय ने 'माईगव' (MyGov) पोर्टल के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना को 23 भाषाओं में पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई। इन 23 भाषाओं में संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाएं और अंग्रेजी भाषा शामिल हैं। देश भर के नागरिकों ने इस पहल में भाग लेकर प्रस्तावना पढ़ी, प्रमाण पत्र प्राप्त किए और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया।

संसदीय कार्य मंत्रालय ने संसद भवन में भी संविधान दिवस मनाया। संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव के नेतृत्व में मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 11:00 बजे एक साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस तरह प्रस्तावना पढ़कर उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

संविधान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, विशेष रूप से युवाओं के बीच, युवा कार्य विभाग ने 'माईगव' (MyGov) और 'माईभारत' (MyBharat) पोर्टलों के माध्यम से 18 से 26 नवंबर, 2026 तक 'संविधान क्विज़' का आयोजन किया। इसके अलावा, युवाओं की भागीदारी और जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए 24 से 26 नवंबर, 2026 तक सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 786 जिलों में 'विकसित भारत युवा संवाद' का आयोजन किया गया।

भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संगठनों ने भी कई तरह की गतिविधियां आयोजित की। इनमें संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना, सेमिनार, क्विज़, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता अभियान शामिल थे।

संविधान दिवस, संविधान निर्माताओं, विशेष रूप से प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान को याद करने और संविधान के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।

इन आयोजनों से संवैधानिक मूल्यों, जिम्मेदार नागरिकता और भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भागीदारी के महत्व की पुष्टि होती है।

***

पीके/केसी/एमके


ये खबरें भी पढ़िए

सहकारी कार्यशाला में दाल और बाजरे के बीज छाँटती महिला किसान · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
Village worker replaces faded papers on a notice board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 10 मिनट पढ़ें
Help desk worker directs a visiting family · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने आईओआरए के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से नई दिल्ली में मुलाकात की

    प्रधानमंत्री ने आज हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। ये सभी आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं। हिंद महासागर द्वारा विकसित सहस्राब्दियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में सभी साझेदार सदस्य देशों के साथ मिलक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एनएचआरसी, भारत ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 26 नवंबर 2026 की एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ की दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि एक विचाराधीन कैदी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक अन्य कैदी ने क्रमशः 19 और 25 नवंबर 2026 को जिला जेल और मॉडल जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आयोग ने कहा है कि यदि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।