शिक्षा

श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए आवेदन करने के केवल पांच दिन शेष; मंत्रालय ने पात्र विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त करने की अपील की

श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष हैं। इसको देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के पात्र विद्यार्थियों से श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित लक्षित क्षेत्

Students practice explaining a mock form to residents · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Students practice explaining a mock form to residents · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि में केवल पांच दिन शेष हैं। इसको देखते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देशभर के पात्र विद्यार्थियों से श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित लक्षित क्षेत्रों के हाई स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए आवासीय शिक्षा योजना (श्रेष्ठ) का उद्देश्य अनुसूचित जाति (एससी) और एससी, एसटी तथा ओबीसी श्रेणियों में शामिल नहीं होने वाली विमुक्त जनजातियों (डीएनटी) के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इससे उन्हें शैक्षणिक प्रगति, सामाजिक उत्थान और समग्र विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य लक्षित समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों को अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराकर शिक्षा के क्षेत्र में असमानता को कम करना है। ताकि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और अपनी पूरी क्षमता का विकास कर सकें। अधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा तक पहुंच शैक्षणिक क्षमताओं को मजबूत करने और उज्ज्वल तथा सुरक्षित भविष्य के अवसर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अधिकारी ने कहा कि पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक आने के मद्देनजर पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और अंतिम समय में होने वाली परेशानियों से बचने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण, दूरदराज और सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में इस योजना के बारे में व्यापक जागरूकता और जानकारी का प्रसार करने से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र विद्यार्थी शिक्षा के इस महत्वपूर्ण अवसर से वंचित न रहे।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के सहयोग से आयोजित की जा रही श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 14 नवंबर 2026 को शुरू हुई थी। यह प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 50 मिनट तक जारी रहेगी।

अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने जमा किए गए आवेदन पत्रों में आवश्यक सुधार करने की सुविधा देने के लिए 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2026 तक सुधार विंडो खुली रहेगी।

उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ (एनईटीएस) 2027 के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

पात्र अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के आधिकारिक पोर्टल https://exams.nta.nic.in/shreshta के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध पात्रता मानदंडों और आवेदन संबंधी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनों और अन्य संबंधित पक्षों से पात्र विद्यार्थियों और उनके परिवारों के बीच इस योजना की जानकारी का प्रसार करने का आग्रह किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकें और देशभर में इसका लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच सके।

श्रेष्ठ जैसी लक्षित शैक्षणिक पहलों के माध्यम से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय समान शैक्षणिक अवसरों को बढ़ावा देने, भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने और यह सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है कि सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन शैक्षणिक प्रगति में बाधा न बने। यह विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

A 55-year-old Indian female vocational teacher asks an adult learner to refine a too-broad question about a wooden joint they are examining. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

सीएसआईआर – आईआईएम, जम्मू को डीआईडीएसी इंडिया अवॉर्ड्स 2026  में “कौशल एवं उच्च शिक्षा में अग्रणी संस्थान” का पुरस्कार

सीएसआईआर -भारतीय समेकित चिकित्सा संस्थान (सीएसआईआर – आईआईएम), जम्मू ने डीआईडीएसी इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में “उच्च शिक्षा एवं कौशल में वर्ष का अग्रणी संस्थान” श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है। संस्थान को उच्च शिक्षा एवं कौशल के क्षेत्र में “टॉर्चबेयरर” के रूप में भी मान्यता प्रदान की गई है। यह सम्मान कौशल विकास, उद्योग-केंद्रित शिक्षा और अनुभवात्मक अधिगम के क्षेत्र में सीएसआईआर – आईआईएम क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
A 55-year-old Indian female vocational teacher asks an adult learner to refine a too-broad question about a wooden joint they are examining. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

एनएफएससी फेलोशिप द्वारा उच्च शिक्षा को बढ़ावा

श्री राजू (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि लक्षित शैक्षिक सहायता शोधार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, शोध कार्य आगे बढ़ाने और वित्तीय स्थिरता तथा पेशेवर अवसर हासिल करने में किस प्रकार मदद कर सकती है। उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता शोधार्थियों को उन्नत शोध कार्य, शैक्षणिक कौशल विकसित करने और दीर्घकालिक पेशेवर लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद कर सकती है। यह सहायता उन परिस्थितियों में विशेष रू

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
प्रशिक्षक की निगरानी में खिलाड़ी छोटी नियंत्रित चाल का पहला कदम अभ्यास करता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

एनआईएसडी ने सामाजिक रक्षा संबंधी पहलों को सुदृढ़ बनाने के लिए देशभर के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ हस्ताक्षरित 23 समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी) ने आज यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने परिसर में समझौता ज्ञापन (एमओयू) आदान-प्रदान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में डॉ. वीरेंद्र कुमार, माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, श्री सुधांश पंत, केंद्रीय सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, डॉ. संदीप रेवाजी राठौड़, संयुक्त सच

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन ने संविधान दिवस 2026 मनाया; संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समावेशी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया

    भारत के संविधान के अंगीकरण के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी) में संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने, सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने और समावेशी लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया। कार्यक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद भारतीय डाक 2,632 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय से अपने परिवर्तन की प्रक्रिया को तेज करने जा रहा है

    भारतीय डाक 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए डाक परिचालन योजना और संपदा प्रबंधन योजना के तहत कुल 2,632 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ अपने परिवर्तन की प्रक्रिया को तेज करने जा रहा है। इसमें डाक परिचालन योजना को जारी रखने के प्रस्ताव के लिए 1,141 करोड़ रुपये और संपदा प्रबंधन योजना के लिए 1,491 करोड़ रुपये शामिल हैं, जिसे जारी रखने की मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने आगरा में दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

    भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडब्ल्यूएसएस) ने उत्तर प्रदेश के आगरा में जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 पर दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उत्तर भारत के सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थिरता को मजबूत करने तथा ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों की दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के ल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए व्यापक बजट-पूर्व परामर्श संपन्न किए

    केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारी के लिए 16 से 26 नवंबर, 2026 के बीच बजट-पूर्व परामर्श बैठकों की एक श्रृंखला की अध्यक्षता की। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए युवाओं के साथ 13वें और अंतिम बजट-पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की। इन परामर्शों में 13 क्षेत

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    वित्तीय सेवाएं विभाग के पेंशन सुधार प्रभाग ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा अक्टूबर 2026 के लिए जारी शिकायत निवारण मूल्यांकन एवं सूचकांक (जीआरएआई) के समूह बी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है

    वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के पेंशन सुधार प्रभाग ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की ओर से जारी अक्टूबर 2026 के शिकायत निवारण मूल्यांकन और सूचकांक (जीआरएआई) में समूह बी श्रेणी (500 से कम शिकायतें दर्ज करने वाले मंत्रालय/विभाग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डीएआरपीजी की ओर से तैयार किया गया जीआरएआई फ्रेमवर्क, केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और मॉनिटरिंग प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस)

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।