भारत

दिल्ली में एक्यूआई 382 दर्ज किए जाने के बाद सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी का चरण-III तत्काल प्रभाव से लागू किया

जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने 6 नवंबर, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की स्थिति के साथ-साथ आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की भी व्यापक समीक्षा की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा 6 नवंबर, 2026 को जारी दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

भारतीय मेट्रो और शहर के दैनिक जीवन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
adult Indian commuters on a clean metro platform seen across a spacious sunlit station, natural varied everyday clothing, modern urban India, strong perspective and gentle cinematic depth · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने 6 नवंबर, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की स्थिति के साथ-साथ आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों की भी व्यापक समीक्षा की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा 6 नवंबर, 2026 को जारी दैनिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। उप-समिति के अवलोकन के अनुसार, प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण प्रदूषकों का उचित फैलाव नहीं हो पाने से वायु गुणवत्ता में गिरावट आई। इसके अलावा, आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में एक्यूआई के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की आशंका थी।

वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के प्रयास के तहत, सीएक्यूएम की जीआरएपी संबंधी उप-समिति ने पूरे एनसीआर में मौजूदा जीआरएपी के चरण-III के तहत कार्ययोजना लागू करने का निर्णय लिया है। मौजूदा जीआरएपी के चरण-III के तहत निर्धारित सभी उपायों को, पहले से लागू जीआरएपी के चरण-I और चरण-II के सभी उपायों के साथ-साथ, एनसीआर की सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा तत्काल प्रभाव से पूरी तत्परता के साथ लागू किया जाना आवश्यक है। इसके अलावा, जीआरएपी के तहत उपायों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार एजेंसियों, जिनमें एनसीआर के राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) और डीपीसीसी शामिल हैं, को इस अवधि के दौरान जीआरएपी के तीनों चरणों के तहत निर्धारित उपायों का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

इस कार्ययोजना में एनसीआर के राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और डीपीसीसी सहित विभिन्न एजेंसियों द्वारा लागू किए जाने अथवा सुनिश्चित किए जाने वाले उपाय शामिल हैं। उप-समिति ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे जीआरएपी के चरण-I और चरण-II के साथ-साथ चरण-III के नागरिक चार्टर में सूचीबद्ध निम्नलिखित विशिष्ट उपायों का पालन करें और इनके प्रभावी कार्यान्वयन में सहयोग दें:

  • कम दूरी की यात्रा के लिए पैदल चलें या साइकिल का उपयोग करें।
  • आवागमन के लिए कम प्रदूषणकारी परिवहन साधन चुनें।
  • छोटी-छोटी यात्राओं को एक साथ मिलाएं और यात्राओं की संख्या कम करें।
  • ऐसे निजी समारोहों को स्थगित करें, जिनसे यातायात बढ़ता है और खुले में रहने के कारण प्रदूषण का जोखिम बढ़ता है।
  • ताप प्राप्त करने के लिए कोयले और लकड़ी का उपयोग न करें।
  • मकान मालिक खुले में जैव-अवशेषों/लकड़ी/नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) को जलाने से बचने के लिए अपने यहां कार्यरत सुरक्षा कर्मियों/अन्य कर्मचारियों को विद्युत हीटर भी उपलब्ध करा सकते हैं।
  • निर्देश दिए जाने पर प्राथमिक विद्यालयों में हाइब्रिड पद्धति अपनाएं और घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करें।

आयोग स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहा है और आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता की स्थिति की नियमित रूप से समीक्षा करेगा। मौजूदा जीआरएपी आदेश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे लिंक https://caqm.nic.in/FileUploadDomain/WebsiteDocument/GRAP/GRAP%20Orders/e93ab81c-af66-4c41-a6b1-41bdd4a8ff28.pdf के माध्यम से देखा जा सकता है:

*****

पीके/केसी/आरटी/पीके


ये खबरें भी पढ़िए

Students practice explaining a mock form to residents · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
मध्यस्थता बैठक में संवाद करते भारतीय नागरिकों का सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व अंधकार पर विजय पाने के संकल्प का प्रतीक है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रोशनी का यह पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। श्री मोदी ने कहा कि वे दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं और पिछले वर्षों की तरह, वे देश के बहा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
फोन की दुकान में तकनीशियन प्रतीक्षा करते ग्राहक को लोडिंग संदेश समझाती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद उनके अयोध्या लौटने पर जो आनंदोत्सव मनाया गया उसमें प्रभु श्रीराम द्वारा सुंदर दीपमाला का सहर्ष अवलोकन किया गया, यह लोक विश्वास दीपावली मना

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व अंधकार पर विजय पाने के संकल्प का प्रतीक है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रोशनी का यह पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। श्री मोदी ने कहा कि वे दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं और पिछले वर्षों की तरह, वे देश के बहा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद उनके अयोध्या लौटने पर जो आनंदोत्सव मनाया गया उसमें प्रभु श्रीराम द्वारा सुंदर दीपमाला का सहर्ष अवलोकन किया गया, यह लोक विश्वास दीपावली मना

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    लोकसभा अध्यक्ष ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दीं

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने दीपावली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:“खुशियों के महापर्व दीपावली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपको धनतेरस, छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी अनेक शुभकामनाएं देता हूँ। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियों का प्रकाश भरने का अवसर भी है। ज

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।