राज्य

उत्तर प्रदेश के आईटी/आईटीईएस और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एसटीपीआई ने बरेली में अपने 75वें केंद्र का उद्घाटन किया

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, ने उत्तर प्रदेश के बरेली में अपने केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्घाटन इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्या

कार्यशाला में तकनीकी नमूने पर चर्चा करती टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
कार्यशाला में तकनीकी नमूने पर चर्चा करती टीम · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, ने उत्तर प्रदेश के बरेली में अपने केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्घाटन इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना; बरेली के सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार; राज्यसभा सांसद श्रीमती श्रुति गंगवार; एसटीपीआई के महानिदेशक श्री अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस केंद्र का उद्घाटन एसटीपीआई के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही बरेली देश में एसटीपीआई का 75वां केंद्र बन गया है। इससे देशभर में एसटीपीआई के नेटवर्क का और विस्तार हुआ है तथा प्रमुख महानगरों से आगे देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम को मजबूत करने की इसकी प्रतिबद्धता को बल मिला है। एसटीपीआई के 75 केंद्रों में से 67 केंद्र टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थित हैं। यह प्रौद्योगिकी अवसंरचना के विकेंद्रीकरण और क्षेत्रीय उद्यमिता को बढ़ावा देने पर इसके निरंतर ध्यान को दर्शाता है। लगभग 18.25 करोड़ रुपये के निवेश से दो एकड़ भूमि पर विकसित बरेली केंद्र क्षेत्रीय आईटी/आईटीईएस इकोसिस्टम को मजबूत करेगा और प्रौद्योगिकी उद्यमों तथा उभरते उद्यमियों को एक संस्थागत मंच उपलब्ध कराएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कहा कि एसटीपीआई के बरेली केंद्र का उद्घाटन न केवल बरेली, बल्कि पूरे रोहिलखंड क्षेत्र, विशेषकर पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। अब उन्हें आईटी, स्टार्टअप, इन्क्यूबेशन, नवाचार और अनुसंधान के अवसरों के लिए मुंबई, नोएडा और हैदराबाद जैसे बड़े केंद्रों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। इसके बजाय उन्हें अपने क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे वे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी योगदान दे सकेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व तथा दीर्घकालिक नीतियों के तहत केंद्र और राज्य के बीच समन्वय विकास को गति दे रहा है। व्यापार और प्रौद्योगिकी भारत की प्रगति के दो प्रमुख आधार हैं। एक करोड़ युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में प्रशिक्षित करने, विदेशी निर्भरता कम करने और कोविड-19 महामारी जैसी बाधाओं के बाद आपूर्ति श्रृंखला को अधिक मजबूत बनाने के लिए सेमीकंडक्टर चिप निर्माण एवं पैकेजिंग इकोसिस्टम विकसित करने, डेटा सेंटर और सॉफ्टवेयर निर्यात का विस्तार करने तथा आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को गति दे रही है और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि आईटी क्षेत्र में भारत आज दुनिया की प्रतिभाओं की राजधानी के रूप में उभरा है। इसका आधार युवाओं का तकनीकी कौशल और डिजाइन क्षमताएं हैं। एसटीपीआई के माध्यम से निःशुल्क तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ कौशल विकास और सहायता प्रदान करने से यह सुनिश्चित होगा कि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभा या उद्यम के विकास में बाधा न बने। स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), आईटी उद्योग, वाणिज्य मंडल और उद्यमी जब इस केंद्र का पूरी क्षमता से उपयोग करेंगे, तो हम यहां अतिरिक्त भवनों और तकनीकी सुविधाओं का विस्तार करेंगे। डिजिटल इंडिया के तहत सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) भी ग्रामीण क्षेत्रों में आधार, बैंकिंग, बिजली बिल भुगतान और अन्य नागरिक सेवाओं तक पहुंच का विस्तार कर रहे हैं। एसटीपीआई के महानिदेशक श्री अरविंद कुमार और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि नोएडा, कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर की तरह बरेली भी एक प्रमुख आईटी केंद्र के रूप में उभरेगा और पूरे रोहिलखंड क्षेत्र में तकनीकी एवं आर्थिक विकास को गति देगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि एसटीपीआई के बरेली केंद्र की स्थापना इस क्षेत्र के लिए एक स्वागतयोग्य पहल है। इससे प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अवसरों का विस्तार होगा। बरेली और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभा एवं उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। यह केंद्र युवाओं, स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी उद्यमों को नए अवसर तलाशने, नवाचारी विचारों को विकसित करने और राज्य की आर्थिक प्रगति में योगदान देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा।

बरेली के सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि एसटीपीआई के बरेली केंद्र का उद्घाटन इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे प्रौद्योगिकी आधारित उद्यमिता को मजबूत आधार मिलेगा और इच्छुक उद्यमियों तथा युवा पेशेवरों को व्यापक अवसरों वाले इकोसिस्टम तक पहुंच प्राप्त होगी।

राज्यसभा सांसद श्रीमती श्रुति गंगवार ने कहा कि एसटीपीआई के बरेली केंद्र का उद्घाटन इस क्षेत्र, विशेषकर यहां की युवा प्रतिभाओं और उभरते उद्यमियों के लिए उत्साहजनक पहल है। प्रौद्योगिकी अवसंरचना और सहयोगी स्टार्टअप इकोसिस्टम तक पहुंच से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने, नवाचारी सोच को प्रोत्साहन देने और पेशेवर विकास के नए अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के महानिदेशक श्री अरविंद कुमार ने कहा कि बरेली केंद्र का उद्घाटन एसटीपीआई की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही देशभर में हमारे केंद्रों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है, जिनमें से 67 टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्थित हैं। यह प्रमुख आईटी केंद्रों से आगे प्रौद्योगिकी अवसंरचना और उद्यमिता के अवसरों का विस्तार करने तथा उभरते क्षेत्रों को भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में भागीदारी के लिए सक्षम बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लगभग 18.25 करोड़ रुपये के निवेश से दो एकड़ भूमि पर विकसित बरेली केंद्र इस नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह रोहिलखंड क्षेत्र में आईटी/आईटीईएस उद्यमों, स्टार्टअप और उभरते उद्यमियों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा। अपने अवसंरचनात्मक संसाधनों, इन्क्यूबेशन पहलों और उद्योग जगत के साथ जुड़ाव के माध्यम से हमारा उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, व्यावसायिक विकास को सुगम बनाना और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारी उद्यमों के विकास में सहयोग देना है।

बरेली केंद्र की स्थापना से देशभर में एसटीपीआई की उपस्थिति का और विस्तार हुआ है। साथ ही, प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्रों से आगे आईटी/आईटीईएस उद्योग को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी मजबूती मिली है। एसटीपीआई अपने केंद्रों, इन्क्यूबेशन सुविधाओं और उद्यमिता संबंधी पहलों के नेटवर्क के माध्यम से स्टार्टअप और प्रौद्योगिकी उद्यमों को अवसंरचना, उद्योग जगत से जुड़ाव तथा उत्पाद विकास और बौद्धिक संपदा सृजन के अवसर उपलब्ध करा रहा है।

इस कार्यक्रम में कई अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

यह उद्घाटन उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम को मजबूत करने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा सरकार, उद्योग जगत, शिक्षा जगत और स्टार्टअप के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से प्रौद्योगिकी आधारित आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एसटीपीआई के बारे में:

एसटीपीआई, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन है। यह आईटी/आईटीईएस उद्योग, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप तथा उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उत्पादों और बौद्धिक संपदा के सृजन को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। इन उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन, एआई, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, रोबोटिक्स, ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी, एनिमेशन एवं विजुअल इफेक्ट्स तथा डेटा साइंस एवं एनालिटिक्स शामिल हैं। एसटीपीआई गेमिंग, फिनटेक, एग्रीटेक, मेडटेक, स्वायत्त एवं कनेक्टेड मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), साइबर सुरक्षा, इंडस्ट्री 4.0 और ड्रोन जैसे क्षेत्रों में भी नवाचार को सहयोग प्रदान करता है।

****

पीके/केसी/आरटी/एचएन/एनजे


ये खबरें भी पढ़िए

कानून अध्ययन कक्ष में प्रशिक्षक फाइल के शीर्षक से आगे उसके खुले पन्ने पढ़ने को कहती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

एनएचआरसी, भारत ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 26 नवंबर 2026 की एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ की दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि एक विचाराधीन कैदी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक अन्य कैदी ने क्रमशः 19 और 25 नवंबर 2026 को जिला जेल और मॉडल जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आयोग ने कहा है कि यदि

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
कोंकण की हरियाली के बीच भारतीय रेल का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

एनएचआरसी, भारत ने टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में टीबी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने मध्य प्रदेश के भोपाल में पंजीकृत तपेदिक (टीबी) मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल में पंजीकृत टीबी मरीजों की संख्या वर्ष 2022 में 10,773 से बढ़कर 2024 में 12,850 हो गई है, जो लगभग 19 प्रतिशत की वृद्धि है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाए

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
भारतीय खेत और ग्रामीण जीवन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े प्रस्तावों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उच्चस्तरीय बैठक की; मध्य प्रदेश में 223 सेतुओं के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 643.14 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ एक विस्तृत एवं सार्थक बैठक की। बैठक में मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल और श्री ऐदल सिंह कंसाना तथा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में मध्य प्रदेश में कृषि विकास को गति देने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रस्तुत प्र

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने आईओआरए के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से नई दिल्ली में मुलाकात की

    प्रधानमंत्री ने आज हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। ये सभी आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं। हिंद महासागर द्वारा विकसित सहस्राब्दियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में सभी साझेदार सदस्य देशों के साथ मिलक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एनएचआरसी, भारत ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 26 नवंबर 2026 की एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ की दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि एक विचाराधीन कैदी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक अन्य कैदी ने क्रमशः 19 और 25 नवंबर 2026 को जिला जेल और मॉडल जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आयोग ने कहा है कि यदि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।