भारत

वैज्ञानिकों ने खोजा दुर्लभ स्टेलर फॉसिल, जिसमें ब्रह्मांड की शुरुआती पीढ़ियों के तारों के रहस्य समाहित हैं

खगोलविदों ने एक दुर्लभ प्राचीन तारे एचई 1153−0518 की खोज की है, जिसकी रासायनिक संरचना में ब्रह्मांड के शुरुआती तारों की कुछ पीढ़ियों के रासायनिक संकेत संरक्षित हैं। ब्रह्मांड में तारों की शुरुआती पीढ़ियों का निर्माण बिग बैंग के कुछ सौ मिलियन वर्ष बाद ही हो गया था। हालांकि, ये विशाल तारे अब अस्तित्व में नहीं हैं, लेकिन अपने जीवन के अंतिम चरण में सुपरनोवा विस्फोटों के माध्यम से समाप्त होने से पहले इ

Worker inspects finished goods beside a packing table · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Worker inspects finished goods beside a packing table · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

खगोलविदों ने एक दुर्लभ प्राचीन तारे एचई 1153−0518 की खोज की है, जिसकी रासायनिक संरचना में ब्रह्मांड के शुरुआती तारों की कुछ पीढ़ियों के रासायनिक संकेत संरक्षित हैं।

ब्रह्मांड में तारों की शुरुआती पीढ़ियों का निर्माण बिग बैंग के कुछ सौ मिलियन वर्ष बाद ही हो गया था। हालांकि, ये विशाल तारे अब अस्तित्व में नहीं हैं, लेकिन अपने जीवन के अंतिम चरण में सुपरनोवा विस्फोटों के माध्यम से समाप्त होने से पहले इन्होंने नवगठित तत्वों से आदिम गैस को समृद्ध किया था।

इस समृद्ध गैस से बने प्राचीन और कम धात्विकता वाले तारों में ये रासायनिक संकेत संरक्षित हैं। इसलिए इन्हें ‘तारकीय जीवाश्म’ कहा जाता है। इनके अध्ययन से खगोलविदों को प्रारंभिक ब्रह्मांड के इतिहास को समझने और उसका पुनर्निर्माण करने में मदद मिलती है। इस प्रकार, ऐसे दुर्लभ तारकीय जीवाश्म की खोज उन नाभिकीय संश्लेषण प्रक्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है, जिनके माध्यम से आदिम ब्रह्मांड समृद्ध हुआ और हमारी आकाशगंगा का रासायनिक विकास हुआ।

हवाई स्थित सुबारू टेलीस्कोप से प्राप्त उच्च-रिजॉल्यूशन स्पेक्ट्रोस्कोपिक आंकड़ों के साथ हाल के खगोलीय स्थिति संबंधी और प्रकाशमितीय आंकड़ों का उपयोग करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए), बेंगलुरु और असम के दक्षिण कामरूप कॉलेज के वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस तारे के वायुमंडलीय गुणों और रासायनिक तत्वों की प्रचुरता का अत्यधिक सटीकता से निर्धारण किया। वायुमंडलीय गुणों और रासायनिक तत्वों की प्रचुरता के ये मापन इस बात की व्यापक जांच करने में सहायक हैं कि विभिन्न तत्वों का निर्माण नाभिकीय अभिक्रियाओं के माध्यम से किस प्रकार हुआ और तारे की विकासात्मक स्थिति क्या है।

चित्र: योन-बीर्स आरेख में कार्बन-समृद्ध कम धात्विकता वाले तारों (सीईएमपी) के लिए धात्विकता [एफई/एच] के सापेक्ष कार्बन की निरपेक्ष प्रचुरता ए(सी) दर्शाई गई है। विभिन्न रंगों के दीर्घवृत्त संबंधित समूहों की अनुमानित स्थिति दर्शाते हैं। इस अध्ययन में खोजे गए तारे एचई 1153-0518 को बड़े पीले तारे के चिह्न से दर्शाया गया है। काली ठोस रेखा [सी/एफई] = +0.7 के अनुरूप सीईएमपी वर्गीकरण की सीमा दर्शाती है।

इस अध्ययन में HE 1153−0518 की पहचान कार्बन-समृद्ध कम धात्विकता वाले तारों (सीईएमपी) की एक ऐसी उपश्रेणी के रूप में की गई है, जिसके बारे में पहले जानकारी नहीं थी। इसे सीईएमपी -एनओ तारा कहा जाता है। सीईएमपी तारों में सीईएमपी -एनओ एक ऐसा उपसमूह है, जिसमें कार्बन की प्रचुरता अधिक होती है, जबकि भारी तत्वों की मात्रा कम होती है। ये तारे तारकीय जीवाश्मों की एक दुर्लभ श्रेणी के हैं, जो आकाशगंगा के विकास के शुरुआती चरणों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करते हैं। तारे एचई 1153-0518 में सूर्य की तुलना में लोहे की मात्रा केवल लगभग एक हजारवां हिस्सा है, जबकि इसमें कार्बन और सोडियम की मात्रा उल्लेखनीय रूप से अधिक तथा न्यूट्रॉन अभिग्रहण नाभिकीय संश्लेषण से बनने वाले भारी तत्वों की मात्रा अत्यंत कम है।

अध्ययन में कार्बन के समस्थानिकों (12सी/13सी) का अनुपात भी कम पाया गया है, जो संकेत देता है कि तारे के भीतर गैस का पर्याप्त आंतरिक मिश्रण हुआ है। दृश्य और अवरक्त तरंगदैर्ध्य क्षेत्रों में इसके वर्णक्रमीय ऊर्जा वितरण से अतिरिक्त अवरक्त उत्सर्जन के प्रमाण मिले हैं, जो तारे के चारों ओर धूल के संभावित अस्तित्व का संकेत देते हैं। ये सभी अवलोकन संबंधी विशेषताएं तारे के आंतरिक विकास और उस रासायनिक वातावरण को समझने में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती हैं, जिसमें इसका निर्माण हुआ था।

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) की अरुणा गोस्वामी, जो इस अध्ययन की सह-लेखिका भी हैं, ने बताया, "प्राचीन और कम धात्विकता वाले तारे हमारी आकाशगंगा में मौजूद सबसे पुरानी जीवित खगोलीय पिंडों में शामिल हैं। इनका निर्माण उस गैस से हुआ था, जो तारों के शुरुआती विस्फोटों से समृद्ध हुई थी। इनकी रासायनिक संरचना हमें 13 अरब वर्ष से भी अधिक पहले हुई नाभिकीय संश्लेषण प्रक्रियाओं की जांच करने का अवसर देती है। एचई 1153−0518 जैसी खोजें हमें यह समझने के और करीब ले जाती हैं कि तारों की शुरुआती पीढ़ियों ने ब्रह्मांड को उन तत्वों से कैसे समृद्ध किया, जो बाद में तारों, ग्रहों और जीवन के निर्माण के आधार बने।

अवलोकनों में मिले तत्वों की प्रचुरता के स्वरूप की उत्पत्ति को समझने के लिए शोधकर्ताओं ने मापे गए तत्वों की प्रचुरता की तुलना सैद्धांतिक नाभिकीय संश्लेषण मॉडलों के अनुमानों से की। दक्षिण कामरूप कॉलेज के पार्थ प्रतिम गोस्वामी, जो इस अध्ययन के प्रमुख लेखक हैं, ने इस खोज के व्यापक महत्व को बताते हुए कहा कि रासायनिक रूप से आदिम तारों की प्रत्येक नई खोज हमें आकाशगंगा के शुरुआती इतिहास और तारों की पहली पीढ़ी के जीवन को समझने में मदद करती है। ये तारकीय जीवाश्म तारकीय नाभिकीय संश्लेषण और आकाशगंगा के रासायनिक विकास से जुड़े मॉडलों के लिए सबसे मजबूत प्रेक्षणात्मक आधारों में से कुछ उपलब्ध कराते हैं।

यह खोज मंथली नोटिसेज ऑफ द रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी (एमएनआरएएस) पत्रिका में प्रकाशित हुई है। इससे प्रारंभिक ब्रह्मांड के रासायनिक रिकॉर्ड को संरक्षित रखने वाले तारकीय जीवाश्मों की बढ़ती सूची में एक और महत्वपूर्ण खोज जुड़ गई है। यह अध्ययन दर्शाता है कि उच्च-रिजॉल्यूशन तारकीय स्पेक्ट्रोस्कोपी के माध्यम से प्रारंभिक आकाशगंगा 'मिल्की वे' के अवशेषों की खोज लगातार संभव हो रही है। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान लंबे समय से इस क्षेत्र में शोध कर रहा है। यह संस्थान भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है। प्राचीन तारों की तत्वीय संरचना का विश्लेषण करके खगोलविद 13 अरब वर्ष से भी अधिक पहले हुई घटनाओं का अध्ययन कर सकते हैं। ये घटनाएं सूर्य और सौरमंडल के निर्माण से भी बहुत पहले की हैं।

***

पीके/केसी/आरटी/एचएन/एसके


ये खबरें भी पढ़िए

सिमुलेशन प्रयोगशाला में सीखते वयस्क भारतीय चिकित्सा विद्यार्थियों का सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी), वेल्लोर में देश की पहली समर्पित मानव मेटाबॉलिक चैंबर सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी), वेल्लोर में देश की पहली समर्पित मानव मेटाबॉलिक चैंबर सुविधा का उद्घाटन किया। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) और सीएमसी वेल्लोर द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित यह सुविधा मानव मेटाबॉलिज्म, पोषण, मधुमेह, मोटापा और अन्य मेटाबॉलिक स्थितियों से संबंधित अनुसंधान को मजबूत करेगी। यह पहल माननीय प्रधा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
Two Indian adult journalism researchers compare two original street photographs with a guidebook at a small travel-research table in Kochi. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर, नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेंद्र शाह ने 22 से 23 नवंबर, 2026 तक भारत का राजकीय दौरा किया। उनके साथ एक उच्च स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया था। प्रधानमंत्री श्री बालेंद्र शाह के पदभार ग्रहण के बाद भारत की यह पहली यात्रा थी। प्रधानमंत्री श्री शाह का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 10 मिनट पढ़ें
भारत

भारत की राष्ट्रपति 24 से 25 नवंबर तक ओडिशा का दौरा करेंगी

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 से 25 नवंबर, 2026 तक ओडिशा का दौरा करेंगी। 24 नवंबर को राष्ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में सम्मिलित होंगी। 25 नवंबर को राष्ट्रपति भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल होंगी। **** MJPS/SS/PRK

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी), वेल्लोर में देश की पहली समर्पित मानव मेटाबॉलिक चैंबर सुविधा का उद्घाटन किया

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी), वेल्लोर में देश की पहली समर्पित मानव मेटाबॉलिक चैंबर सुविधा का उद्घाटन किया। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) और सीएमसी वेल्लोर द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित यह सुविधा मानव मेटाबॉलिज्म, पोषण, मधुमेह, मोटापा और अन्य मेटाबॉलिक स्थितियों से संबंधित अनुसंधान को मजबूत करेगी। यह पहल माननीय प्रधा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति

    भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर, नेपाल के प्रधानमंत्री श्री बालेंद्र शाह ने 22 से 23 नवंबर, 2026 तक भारत का राजकीय दौरा किया। उनके साथ एक उच्च स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया था। प्रधानमंत्री श्री बालेंद्र शाह के पदभार ग्रहण के बाद भारत की यह पहली यात्रा थी। प्रधानमंत्री श्री शाह का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत की राष्ट्रपति 24 से 25 नवंबर तक ओडिशा का दौरा करेंगी

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 से 25 नवंबर, 2026 तक ओडिशा का दौरा करेंगी। 24 नवंबर को राष्ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में सम्मिलित होंगी। 25 नवंबर को राष्ट्रपति भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल होंगी। **** MJPS/SS/PRK

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    भारत की राष्ट्रपति का गुरु तेग बहादुर जी के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर संदेश

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु तेग बहादुर जी के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है :- “गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। गुरु तेग बहादुर जी का जीवन आध्यात्मिक साधना,त्याग,करुणा और अदम्य साहस का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने सदैव सत्य, न्याय और मानवता के मूल्यों को सर्वोपरि रखा। जब लोगों की आस्था पर संकट आय

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है,गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। गुरु नानक देव जी का‘इक ओंकार’का संदेश वस्तुतः समस्त मानवता की एकता का संदेश है। उन्होंने जाति-पांति,ऊंच-नीच

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।