भारत

विंध्यगिरि (वाई-3024) (परियोजना 17ए के अंतर्गत स्वदेशी उन्नत युद्धक क्षमताओं से लैस युद्धपोत) को भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर, 2023 को कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा किया गया है। इसके साथ ही परियोजना 17ए के अंतर्गत सभी सात युद्धपोतों की सुपुर्दगी सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है। यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत अभिकल्पना एवं निर्माण के क्षेत्र

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
an Indian woman business traveler seen in profile in a glass international airport terminal, wide-bodied passenger aircraft outside at dawn, quiet global connectivity, navy and warm amber palette · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर, 2023 को कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इसका निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा किया गया है। इसके साथ ही परियोजना 17ए के अंतर्गत सभी सात युद्धपोतों की सुपुर्दगी सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई है। यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत अभिकल्पना एवं निर्माण के क्षेत्र में भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और रक्षा विनिर्माण में सशक्त होती स्वदेशी भागीदारी का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

परियोजना 17ए के अंतर्गत निर्मित सभी जहाज बहुउद्देशीय युद्धपोत हैं, जो विभिन्न प्रकार के समुद्री अभियानों को पूरा करने में सक्षम हैं। इन्हें समुद्री क्षेत्र में वर्तमान एवं भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कर्नाटक की विंध्यगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर इस युद्धपोत का नामकरण किया गया है। इसका यह नाम इसके पूर्ववर्ती जहाज आईएनएस विंध्यगिरि की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाता है, जो लीएंडर श्रेणी का युद्धपोत था। पुराना आईएनएस विंध्यगिरि 8 जुलाई 1981 से लेकर 11 जून 2012 तक भारतीय नौसेना का हिस्सा रहा और उसने 31 वर्षों तक राष्ट्र की निष्ठापूर्वक सेवा की। अब नया विंध्यगिरि अत्याधुनिक तकनीकों एवं उन्नत प्रणालियों से सुसज्जित है, जो नौसैनिक अभिकल्पना, गोपनीय संचालन शक्ति, मारक क्षमता, स्वचालन व प्रतिकूल परिस्थितियों में परिचालन क्षमता के क्षेत्र में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति को प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही, यह स्वदेशी युद्धपोत अभिकल्पना एवं निर्माण के क्षेत्र में भी भारत की बढ़ती सामर्थ्य और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक है।

वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यूडीबी) द्वारा अभिकल्पित और युद्धपोत पर्यवेक्षण दल (कोलकाता) की निगरानी में निर्मित परियोजना 17ए के जहाज स्वदेशी युद्धपोत अभिकल्पना, गोपनीय संचालन क्षमता, उत्तरजीविता एवं युद्धक शक्ति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पीढ़ीगत प्रगति का प्रतिनिधित्व करते हैं। परियोजना 17 (शिवालिक श्रेणी) के युद्धपोतों की तुलना में इन जहाजों में हथियारों एवं संवेदकों की अधिक उन्नत प्रणालियां स्थापित की गई हैं। इनमें संयुक्त डीजल अथवा गैस टरबाइन प्रणोदन प्रणाली (सीओडीओजी) का उपयोग किया गया है, जिसमें एक डीजल इंजन और एक गैस टरबाइन शामिल हैं। ये दोनों प्रणालियां प्रत्येक शाफ्ट पर स्थापित परिवर्तनीय पिच प्रोपेलर (सीपीपी) को संचालित करती हैं। इसके अतिरिक्त, इन युद्धपोतों में अत्याधुनिक एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणाली (आईपीएमएस) भी स्थापित की गई है, जो विभिन्न पोत प्रणालियों के प्रभावी नियंत्रण एवं निगरानी में सहायक है। उन्नत हथियार प्रणालियों, अत्याधुनिक संवेदकों और आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित ये युद्धपोत सतह-रोधी संघर्ष, वायु-रोधी युद्ध तथा पनडुब्बी-रोधी कार्रवाई के तीनों प्रमुख क्षेत्रों में भारतीय नौसेना की बहुआयामी युद्धक क्षमता को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ करते हैं।

विंध्यगिरि का सौंपा जाना भारतीय नौसेना के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। परियोजना 17ए फ्रिगेट में पहले ‘आईएनएस नीलगिरि’ की सुपुर्दगी के मात्र 23 महीनों के भीतर सभी सात 17ए फ्रिगेट जहाज भारतीय नौसेना को सौंप दिए गए (https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2086668)। इसके अतिरिक्त, परियोजना 17ए के अंतर्गत पूर्ववर्ती छह युद्धपोतों के निर्माण से प्राप्त अनुभव एवं तकनीकी दक्षता के परिणामस्वरूप ‘विंध्यगिरि’ के निर्माण की अवधि घटाकर 68 महीने कर दी गई, जबकि इस श्रेणी के पहले युद्धपोत ‘आईएनएस नीलगिरि’ के निर्माण में 84 महीने लगे थे। ‘विंध्यगिरि’ का नौसेना को उपलब्ध कराया जाना भारत की स्वदेशी अभिकल्पना, जहाज निर्माण एवं अभियांत्रिकी क्षमताओं का परिचायक है। यह युद्धपोत अभिकल्पना और निर्माण अर्थात दोनों ही क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना की निरंतर प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है। इस परियोजना में लगभग 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है और इसमें 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों ने अपना योगदान दिया है। इसके परिणामस्वरूप लगभग 4,000 लोगों को प्रत्यक्ष और 10,000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

पीके/केसी/आरटी/एनके


ये खबरें भी पढ़िए

सहकारी कार्यशाला में दाल और बाजरे के बीज छाँटती महिला किसान · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
Village worker replaces faded papers on a notice board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 10 मिनट पढ़ें
Help desk worker directs a visiting family · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने आईओआरए के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से नई दिल्ली में मुलाकात की

    प्रधानमंत्री ने आज हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। ये सभी आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए हुए हैं। हिंद महासागर द्वारा विकसित सहस्राब्दियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में सभी साझेदार सदस्य देशों के साथ मिलक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एनएचआरसी, भारत ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 26 नवंबर 2026 की एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ की दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि एक विचाराधीन कैदी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक अन्य कैदी ने क्रमशः 19 और 25 नवंबर 2026 को जिला जेल और मॉडल जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आयोग ने कहा है कि यदि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।