भारत

45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप की 22 नवंबर 2026 तक कुल बिक्री लगभग 1.16 करोड़ रुपये दर्ज की गई

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 22 नवंबर 2026 तक लगभग 1.16 करोड़ रुपये की कुल बिक्री दर्ज की गई है। यह आगंतुकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया और स्वदेशी उत्पादों तथा पारंपरिक शिल्पकला के प्रति बढ़ती सराहना को दर्शाता है। आगंतुक मंत्रालय के मंडप में पहुंचकर वहां प्रदर्शित स्वदेशी और हस्तनिर्

अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह को देखती भारतीय मर्चेंट नेवी अधिकारी का सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 22 नवंबर 2026 तक लगभग 1.16 करोड़ रुपये की कुल बिक्री दर्ज की गई है। यह आगंतुकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया और स्वदेशी उत्पादों तथा पारंपरिक शिल्पकला के प्रति बढ़ती सराहना को दर्शाता है।

आगंतुक मंत्रालय के मंडप में पहुंचकर वहां प्रदर्शित स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं तथा इस प्रकार कारीगरों को सहयोग दे रहे हैं।

आईटीपीओ, भारत मंडपम के हॉल नंबर 5 के भूतल पर स्थित मंत्रालय का यह मंडप भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कौशल और स्वदेशी शिल्पकला को प्रदर्शित करता है। यहां आगंतुकों को प्रामाणिक हस्तनिर्मित उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला देखने और सीधे खरीदारी के माध्यम से कारीगरों के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान देने का अवसर मिलता है।

बिक्री का यह प्रभावशाली प्रदर्शन भारत की समृद्ध कलात्मक परंपराओं, हस्तनिर्मित उत्पादों और विभिन्न समुदायों के कारीगरों की उद्यमशीलता क्षमताओं के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

यह मंडप कारीगरों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने और बाजार तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रहा है। व्यापार मेला 27 नवंबर 2026 को संपन्न होगा।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय के तीन शीर्ष निगमों के माध्यम से मेले में 19 राज्यों के 130 से अधिक कारीगर भाग ले रहे हैं। ये तीन निगम हैं—राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी)।

उन्होंने कहा कि इन शीर्ष निगमों की भागीदारी अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों, सफाई मित्रों तथा विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों (डीएनटी) से जुड़े कारीगरों और उद्यमियों के लिए बाजार से जुड़ाव मजबूत करने, उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और आजीविका के सतत अवसर सृजित करने की मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अधिकारी ने कहा कि ये प्रयास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शक सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’* के तहत उनके दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय के मंडप में पारंपरिक हथकरघा उत्पादों, बारीकी से तैयार की गई हस्तशिल्प वस्तुओं, हस्तनिर्मित आभूषणों, वस्त्रों, जूतों, हस्तनिर्मित वस्तुओं और अन्य स्वदेशी उत्पादों का व्यापक संग्रह प्रदर्शित किया गया है। ये उत्पाद देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट कलात्मक पहचान, पारंपरिक कौशल और सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आईआईटीएफ जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर भागीदारी से कारीगरों को अपने उत्पादों की पहचान और पहुंच बढ़ाने, ग्राहकों से सीधे संवाद करने, उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को समझने, व्यावसायिक नेटवर्क स्थापित करने और बाजार के नए अवसर तलाशने में मदद मिलती है। इससे उनकी उद्यमशीलता क्षमताओं को मजबूत करने और व्यवसाय के सतत अवसर विकसित करने का अवसर भी मिलता है।

उन्होंने आगे बताया कि मंत्रालय की भागीदारी का एक महत्वपूर्ण आकर्षण ट्यूलिप (TULIP – Traditional Artisans' Upliftment Livelihood Programme) का प्रचार-प्रसार है। इसका उद्देश्य कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार में विशिष्ट पहचान दिलाना और उपभोक्ताओं के बीच उनकी पहचान एवं स्वीकार्यता बढ़ाना है।

अधिकारी ने कहा कि ट्यूलिप पहल के माध्यम से मंत्रालय का उद्देश्य पारंपरिक शिल्पकला और समकालीन बाजार की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना, नवाचार को प्रोत्साहित करना, उद्यमशीलता क्षमताओं को मजबूत करना और कारीगरों के लिए आय अर्जित करने के सतत अवसर सृजित करना है।

अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर को उद्घाटित 45वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 देश और विदेश के उत्पादकों, उद्यमियों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं को एक साथ ला रहा है। यह व्यापार, वाणिज्य, उद्यमशीलता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक प्रमुख मंच उपलब्ध कराता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के 10वें सप्ताह के दौरान, देश भर में माय भारत-एनएसएस के माध्यम से 73,500 से अधिक लोगों ने भागीदारी की

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 100 सप्ताह तक चलने वाले ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के 10वें सप्ताह के दौरान, ‘माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना’ निदेशालय के माध्यम से ब्लॉक-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें 162 संस्थानों ने हिस्सा लिया और कुल 73,529 लोगों ने भागीदारी की। इन गतिविधियों में 366 खेल प्रतियोगिता शामिल थे, जिनमें 17,699 लोगों ने हिस

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
Travelers compare multilingual signs on a platform · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान प्राप्‍त उपलब्धियों की सूची

उद्घाटन / शिलान्‍यास/ परियोजना समर्पण : अयोध्या और जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ। बनबसा में नवीन आईसीपी का शिलान्‍यास तथा भैरहवा, सुनौली और दोधारा चाँदनी आईसीपी के निर्माण कार्य में हुई प्रगति। धारचूला (भारत) और दार्चुला (नेपाल) के बीच नए सीमा-पार मोटर-योग्य पुल का उद्घाटन। लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना (669 मेगावाट) का शिलान्‍यास। मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन (एमएपीएल) के

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
मध्यस्थता बैठक में संवाद करते भारतीय नागरिकों का सांकेतिक दृश्य भारत

'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' में 60,693 नागरिकों ने हिस्सा लिया

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में देशभर के नागरिकों ने उत्साहजनक भागीदारी की है। 23 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस क्विज़ में 60,693 नागरिकों ने भाग लिया है। इस पहल का उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के 10वें सप्ताह के दौरान, देश भर में माय भारत-एनएसएस के माध्यम से 73,500 से अधिक लोगों ने भागीदारी की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 100 सप्ताह तक चलने वाले ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के 10वें सप्ताह के दौरान, ‘माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना’ निदेशालय के माध्यम से ब्लॉक-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें 162 संस्थानों ने हिस्सा लिया और कुल 73,529 लोगों ने भागीदारी की। इन गतिविधियों में 366 खेल प्रतियोगिता शामिल थे, जिनमें 17,699 लोगों ने हिस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान प्राप्‍त उपलब्धियों की सूची

    उद्घाटन / शिलान्‍यास/ परियोजना समर्पण : अयोध्या और जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ। बनबसा में नवीन आईसीपी का शिलान्‍यास तथा भैरहवा, सुनौली और दोधारा चाँदनी आईसीपी के निर्माण कार्य में हुई प्रगति। धारचूला (भारत) और दार्चुला (नेपाल) के बीच नए सीमा-पार मोटर-योग्य पुल का उद्घाटन। लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना (669 मेगावाट) का शिलान्‍यास। मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन (एमएपीएल) के

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप की 22 नवंबर 2026 तक कुल बिक्री लगभग 1.16 करोड़ रुपये दर्ज की गई

    राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 22 नवंबर 2026 तक लगभग 1.16 करोड़ रुपये की कुल बिक्री दर्ज की गई है। यह आगंतुकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया और स्वदेशी उत्पादों तथा पारंपरिक शिल्पकला के प्रति बढ़ती सराहना को दर्शाता है। आगंतुक मंत्रालय के मंडप में पहुंचकर वहां प्रदर्शित स्वदेशी और हस्तनिर्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' में 60,693 नागरिकों ने हिस्सा लिया

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में देशभर के नागरिकों ने उत्साहजनक भागीदारी की है। 23 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस क्विज़ में 60,693 नागरिकों ने भाग लिया है। इस पहल का उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सरस शक्ति फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता का सशक्त उदाहरण: शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में 'सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026' का उद्घाटन किया। 21 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देशभर के विभिन्न राज्यों की महिला स्वयं सहायता समूहों की उद्यमी अपने पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय खानपान और क्षेत्रीय पाक कला का प्रदर्शन कर रही हैं। इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह चौहान ने कह

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।