भारत

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) त्रैमासिक बुलेटिन जुलाई-सितंबर 2026 पर प्रेस नोट

सारांश: जुलाई-सितंबर 2026 में 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए समग्र श्रम बल सहभागिता दर (एलएफपीआर) में 55.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 54.6 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्रों में श्रम बल सहभागिता दर (15+ वर्ष) 58.1 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.9 प्रतिशत अंक की वृद्धि है। जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान कुल श्रमिक जनसंख्या अनुपात (15+ वर्ष)

Resident observes a caretaker preparing a common room · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Resident observes a caretaker preparing a common room · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

सारांश: जुलाई-सितंबर 2026 में 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए समग्र श्रम बल सहभागिता दर (एलएफपीआर) में 55.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 54.6 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्रों में श्रम बल सहभागिता दर (15+ वर्ष) 58.1 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 0.9 प्रतिशत अंक की वृद्धि है। जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान कुल श्रमिक जनसंख्या अनुपात (15+ वर्ष) 52.7 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही की तुलना में 1.0 प्रतिशत अंक की वृद्धि दर्शाता है। जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान ग्रामीण श्रमिक जनसंख्या अनुपात में तिमाही आधार पर 1.4 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई और यह 55.6 प्रतिशत तक पहुंच गया। शहरी क्षेत्रों में नियमित वेतनभोगी रोजगार का हिस्सा पिछली तिमाही की तुलना में 0.3 प्रतिशत अंक बढ़कर 49.6प्रतिशत हो गया है। जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार का हिस्सा पिछली तिमाही की तुलना में 1.3 प्रतिशत अंक बढ़कर 62.7 प्रतिशत हो गया। जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही के दौरान ग्रामीण कृषि रोजगार में 3.8 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई और यह 56.7प्रतिशत तक पहुंच गया । ग्रामीण बेरोजगारी दर (यूआर) जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान घटकर 4.3प्रतिशत हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 4.8 प्रतिशत था।

    1. परिचय

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, (एमओएसपीआई) द्वारा आयोजित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) जनसंख्या की गतिविधि में भागीदारी और रोजगार-बेरोजगारी की स्थिति पर आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत है। जनवरी 2025 से पीएलएफएस सर्वेक्षण पद्धति को संशोधित किया गया है ताकि वर्तमान साप्ताहिक बेरोजगारी स्थिति (सीडब्ल्यूएस) ढांचे के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए श्रम बल संकेतकों के मासिक और त्रैमासिक अनुमान प्रदान किए जा सकें।

व्यापक कवरेज के साथ उच्च आवृत्ति वाले श्रम बल संकेतकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की नमूना पद्धति को जनवरी 2025 से संशोधित किया गया। पुनर्रचित पीएलएफएस का उद्देश्य इन लक्ष्यों को प्राप्त करना है:

    • सीडब्ल्यूएस के अंतर्गत अखिल भारतीय स्तर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिए प्रत्येक माह श्रम बल भागीदारी दर, श्रमिक जनसंख्या अनुपात तथा बेरोजगारी दर जैसे प्रमुख रोजगार एवं बेरोजगारी संकेतकों का आकलन करना।
    • त्रैमासिक पीएलएफएस परिणामों को ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तारित करना, जिससे सीडब्ल्यूएस ढांचे के तहत ग्रामीण और शहरी भारत दोनों के लिए श्रम बाजार संकेतकों के त्रैमासिक अनुमान तैयार किए जा सकें।
    • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए पीएसएसएस और सीडब्ल्यूएस दोनों में प्रमुख रोजगार और बेरोजगारी संकेतकों के वार्षिक अनुमान प्रदान करना।

इससे पहले, दिसंबर 2024 तक जारी किए गए पीएलएफएस त्रैमासिक बुलेटिनों में केवल शहरी क्षेत्रों के श्रम बाजार संकेतक प्रस्तुत किए गए थे। अप्रैल-जून 2025 का बुलेटिन इस श्रृंखला का पहला बुलेटिन था जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए अनुमान प्रदान किए गए थे और जुलाई-सितंबर 2026 का वर्तमान बुलेटिन इस श्रृंखला का छठा बुलेटिन है। इस त्रैमासिक बुलेटिन में , पूर्ण रूप से श्रमिकों की संख्या का अनुमान प्रदान करने का भी प्रयास किया गया है ।

यह त्रैमासिक बुलेटिन अखिल भारतीय स्तर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग, सीडब्ल्यूएस में प्रमुख श्रम बल संकेतकों एलएफपीआर, डब्ल्यूपीआर और यूआर और कार्य उद्योग के अनुसार श्रमिकों के वितरण - के अनुमान प्रस्तुत करता है। इसके अतिरिक्त, चयनित राज्यों के लिए सीडब्ल्यूएस में एलएफपीआर, डब्ल्यूपीआर और यूआर के राज्य-स्तरीय अनुमान भी प्रदान किए जाते हैं।

सीडब्ल्यूएस के बाद 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए प्रमुख निष्कर्ष:

  • श्रम बल सहभागिता दर (एलएफपीआर) में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सुधार हुआ है: 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए समग्र एलएफपीआर जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान पिछली तिमाही के 54.6 प्रतिशत से बढ़कर 55.5 प्रतिशत हो गया। यह सुधार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में एलएफपीआर में वृद्धि के कारण हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए एलएफपीआर चालू तिमाही में पिछली तिमाही के 56.9 प्रतिशत से बढ़कर 58.1 प्रतिशत हो गया। इसी प्रकार, शहरी एलएफपीआर इसी अवधि के दौरान मामूली रूप से बढ़कर 50.2 प्रतिशत से 50.4 प्रतिशत हो गया।

चालू तिमाही में महिलाओं की श्रम बल सहभागिता दर पिछली तिमाही के 33.2 प्रतिशत से बढ़कर 34.7 प्रतिशत हो गई। पुरुषों में, शहरी श्रम बल सहभागिता दर में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो अप्रैल-जून 2026 की तिमाही के 77.0 प्रतिशत से बढ़कर इस तिमाही में 77.3 प्रतिशत हो गई।

पिछले वर्ष की तुलना में, समग्र एलएफपीआर में 0.4 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्ज की गई, जो जुलाई-सितंबर 2025 में 55.1 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई-सितंबर 2026 में 55.5 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण एलएफपीआर में भी 0.9 प्रतिशत अंकों का सुधार हुआ, जो इसी अवधि में 57.2 प्रतिशत से बढ़कर 58.1 प्रतिशत हो गया, जबकि शहरी एलएफपीआर में मामूली 0.3 प्रतिशत अंकों की गिरावट आई।


जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए समग्र एलएफपीआर 55.5 प्रतिशत रहा, जो पिछली तिमाही और 2025 की इसी तिमाही दोनों की तुलना में वृद्धि दर्शाता है।

  • कार्यबल सहभागिता में वृद्धि: जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही के दौरान 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों का समग्र श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर)पिछली तिमाही के 51.7 प्रतिशत से बढ़कर 52.7 प्रतिशत हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में डब्ल्यूपीआर पिछली तिमाही के 54.2 प्रतिशत से बढ़कर 55.6 प्रतिशत हो गया। शहरी क्षेत्रों में, जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान डब्ल्यूपीआर लगभग स्थिर रहा, जो 46.9 प्रतिशत था, जबकि अप्रैल-जून 2026 में यह 46.8 प्रतिशत था। पुरुषों में, डब्ल्यूपीआर चालू तिमाही में 73.0 प्रतिशत से बढ़कर 73.4 प्रतिशत हो गया, जबकि महिलाओं में डब्ल्यूपीआर इसी अवधि में 31.3 प्रतिशत से बढ़कर 32.8 प्रतिशत हो गया।

पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में, जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान डब्ल्यूपीआर में 0.5 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई। ग्रामीण डब्ल्यूपीआर में भी इसी अवधि में 0.9 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। शहरी डब्ल्यूपीआर चालू तिमाही में पिछले वर्ष की तुलना में स्थिर रही।

पिछली तिमाही की तुलना में, जुलाई-सितंबर 2026 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुष और महिला दोनों के लिए कार्य प्रतिशत में सुधार हुआ, जो क्रमशः 73.4 प्रतिशत और 32.8 प्रतिशत तक पहुंच गया।

  • समग्र और ग्रामीण बेरोजगारी दर (यूआर) में गिरावट: चालू तिमाही में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की समग्र बेरोजगारी दर में सुधार होकर 5.1 प्रतिशत हो गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 5.4 प्रतिशत थी। इसी अवधि में, ग्रामीण बेरोजगारी दर 4.8 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत हो गई, जबकि शहरी बेरोजगारी दर पिछली तिमाही के 6.7 प्रतिशत के मुकाबले 6.8 प्रतिशत पर लगभग स्थिर रही।

वर्ष 2025 की इसी तिमाही की तुलना में, जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान ग्रामीण बेरोजगारी दर (यूआर) लगभग अपरिवर्तित रही, जो 4.3 प्रतिशत थी जबकि जुलाई-सितंबर 2025 में यह 4.4 प्रतिशत थी। जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान ग्रामीण पुरुष बेरोजगारी दर में 0.3 प्रतिशत अंक की गिरावट आई और यह 4.4 प्रतिशत हो गई, जबकि जुलाई-सितंबर 2026 में यह 4.7 प्रतिशत थी। इसी अवधि में शहरी बेरोजगारी दर में पुरुषों (6.2 प्रतिशत से 6.1 प्रतिशत) और महिलाओं (9.0 प्रतिशत से 8.8 प्रतिशत) दोनों के लिए मामूली सुधार दर्ज किया गया।

15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए समग्र बेरोजगारी दर जुलाई-सितंबर 2026 में बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 5.4 प्रतिशत थी।

  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और शहरी क्षेत्रों में नियमित वेतनभोगी/मजदूरी पर काम करने वाले श्रमिकों की संख्या में वृद्धि हुई: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार में लगे श्रमिकों का हिस्सा पिछली तिमाही के 61.4 प्रतिशत से बढ़कर चालू तिमाही में 62.7 प्रतिशत हो गया। शहरी क्षेत्रों में, नियमित वेतनभोगी/मजदूरी पर काम करने वाले श्रमिकों का हिस्सा पिछली तिमाही के 49.3 प्रतिशत से बढ़कर 49.6 प्रतिशत हो गया। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में, जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान आकस्मिक श्रम में लगे श्रमिकों का हिस्सा पिछली तिमाही की तुलना में कम हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में यह 22.5 प्रतिशत से घटकर 21.7 प्रतिशत हो गया, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 11.1 प्रतिशत से घटकर 10.7 प्रतिशत हो गया।

पिछले वर्ष की तुलना में आकस्मिक श्रम में लगे श्रमिकों के अनुपात में कमी आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में, जुलाई-सितंबर 2025 में 22.2 प्रतिशत से घटकर जुलाई-सितंबर 2026 में 21.7 प्रतिशत हो गया, यानी इसमें 0.5 प्रतिशत अंकों की गिरावट आई। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में भी इसी अवधि में यह 10.9 प्रतिशत से घटकर 10.7 प्रतिशत हो गया, यानी इसमें 0.2 प्रतिशत अंकों की मामूली कमी आई। ग्रामीण क्षेत्रों में, स्वरोजगार में लगे श्रमिकों का हिस्सा स्थिर रहा, जबकि नियमित वेतनभोगी रोजगार में पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 0.6 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई। शहरी क्षेत्रों में, स्वरोजगार में 0.4 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई, जबकि नियमित वेतनभोगी रोजगार में पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में मामूली गिरावट आई।

जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान, तिमाही-दर-तिमाही और वर्ष-दर-वर्ष दोनों ही आधार पर, आकस्मिक श्रम रोजगार में लगे श्रमिकों के हिस्से में गिरावट आई।

  • ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ी, शहरी क्षेत्रों में तृतीयक क्षेत्र की हिस्सेदारी स्थिर रही: रोजगार के क्षेत्रीय वितरण में ग्रामीण-शहरी रोजगार के विशिष्ट पैटर्न का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई देता है, जिसमें ग्रामीण कार्यबल मुख्य रूप से कृषि में और शहरी कार्यबल तृतीयक क्षेत्र में केंद्रित है। ग्रामीण क्षेत्रों में, कृषि में लगे श्रमिकों की हिस्सेदारी अप्रैल-जून 2026 में 52.9 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई-सितंबर 2026 में 56.7 प्रतिशत हो गई। खनन और उत्खनन सहित द्वितीयक क्षेत्र में लगे श्रमिकों की हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 24.4 प्रतिशत के मुकाबले 21.9 प्रतिशत रही। तृतीयक क्षेत्र में, यह पिछली तिमाही के 22.7 प्रतिशत के मुकाबले चालू तिमाही में 21.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

जुलाई-सितंबर 2025 की तुलना में, खनन और उत्खनन सहित द्वितीयक क्षेत्र में कार्यरत ग्रामीण श्रमिकों का हिस्सा 21.0 प्रतिशत से बढ़कर 21.9 प्रतिशत हो गया, जबकि तृतीयक क्षेत्र में यह हिस्सा लगभग स्थिर रहा और जुलाई-सितंबर 2026 में मामूली रूप से 21.3 प्रतिशत से बढ़कर 21.4 प्रतिशत हो गया। शहरी क्षेत्रों में, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों का हिस्सा लगभग स्थिर रहा।

वर्ष भर में, द्वितीयक क्षेत्र में ग्रामीण रोजगार की हिस्सेदारी 21.0 प्रतिशत से बढ़कर 21.9 प्रतिशत हो गई, जबकि तृतीयक क्षेत्र में यह लगभग 21.4 प्रतिशत पर स्थिर रही।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुमानित जनसंख्या आंकड़ों का उपयोग करते हुए, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रमिकों की कुल संख्या का अनुमान लगाया गया है। औसतन, जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही के दौरान देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के 57.9 करोड़ व्यक्ति कार्यरत थे, जिनमें से 40.5 करोड़ पुरुष और 17.4 करोड़ महिलाएं थीं।

जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही के लिए त्रैमासिक बुलेटिन मंत्रालय की वेबसाइट ( https://www.mospi.gov.in ) पर उपलब्ध है। | प्रकाशनों/रिपोर्टों के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें।

***

पीके/केसी/आरटी/जेके/एनजे


ये खबरें भी पढ़िए

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
धूप से बचाव समझाते भारतीय त्वचा स्वास्थ्य शिक्षक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
हरे जंगल में पर्यावरण सेंसर की जाँच करती वन अनुसंधान टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

    प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

    ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    आर्थिक तंगी से लेकर वैश्विक स्तर की शिक्षा के अवसर तक का सफर

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति (एनओएस) योजना से आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवा के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, श्री राजेश शेडगे (बदला हुआ नाम) को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, जिससे वे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। महाराष्ट्र के रहने वाले, अनुसूचित जाति समुदाय के इस युवा छात्र ने पढ़ाई के प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने एससी/एसटी सूक्ष्म और लघु उद्यमों से खरीद बढ़ाने के लिए सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा का आयोजन किया

    सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत, एससी/एसटी एमएसई से 4% अनिवार्य खरीद के लक्ष्य को लेकर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) की स्थिति की समीक्षा करने के लिए, 5 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मर्सी ईपाओ ने की। बैठक में जीईएम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।