भारत

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ के बीच आज 7 नवंबर 2026 को संपन्न हुई। सात दिनों तक चली इस प्रदर्शनी के दौरान, कुल 31,000 श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) पहुंचकर इन पवित्र अव

समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ के बीच आज 7 नवंबर 2026 को संपन्न हुई। सात दिनों तक चली इस प्रदर्शनी के दौरान, कुल 31,000 श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) पहुंचकर इन पवित्र अवशेषों के दर्शन किए।

31 अक्टूबर 2026 को उचित प्रोटोकॉल और औपचारिक व्यवस्थाओं के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय से पवित्र अवशेष तवांग पहुंचे। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में इन पवित्र अवशेषों को औपचारिक रूप से प्राप्त किया।

इस पवित्र प्रदर्शनी ने बौद्ध भिक्षुओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता को शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के समक्ष नमन करने, प्रार्थना करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। सात दिनों तक तवांग मठ में भारी आस्था देखने को मिली, जहाँ तवांग जिले के सभी ब्लॉकों और आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुँचे। लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति, इस क्षेत्र के निवासियों के बीच इन पवित्र अवशेषों के गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती है।

इस प्रदर्शनी के हिस्से के रूप में, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने तवांग मठ में दो विशेष प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 'अनअर्थिंग द सेक्रेड पिपरहवा: द स्टोरी ऑफ द होली बुद्ध रेलिक्स एंड देयर डिस्कवरी' में 1898 में पिपरहवा अवशेषों की ऐतिहासिक खोज को प्रदर्शित किया गया। दूसरी प्रदर्शनी, 'क्रॉसरोड्स ऑफ धम्म: क्लासिकल लेगेसीज़, लिविंग आर्ट, एंड एंथ्रोपोलॉजिकल पर्सपेक्टिव्स' , जिसे नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा तैयार किया गया था, ने आगंतुकों को बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक, कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत तथा इसके स्थायी प्रभाव को जानने का अवसर प्रदान किया।

2 नवंबर 2026 को, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन ने तवांग के कालावांगपो कन्वेंशन सेंटर में 'बुद्धिज्म: डिसेमिनेशन इन द हिमालयन रीजन एंड बियॉन्ड' शीर्षक से एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में भारत और कई अन्य देशों के बौद्ध विद्वान, धार्मिक नेता और प्रतिनिधि एक साथ आए, ताकि हिमालयी क्षेत्र और उसके बाहर बौद्ध शिक्षाओं और विरासत के प्रसार तथा संरक्षण पर चर्चा की जा सके।

7 नवंबर को तवांग में पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी संपन्न होने के बाद, इन अवशेषों को अपनी यात्रा के अगले पड़ाव, बोमडिला ले जाया जाएगा। 8 नवंबर 2026 को, भारतीय वायु सेना इन पवित्र अवशेषों को बोमडिला पहुंचाएगी। अपर गोम्पा में कुछ देर रुकने के बाद, इन अवशेषों को बोमडिला के टीजीएल मठ (लोअर गोम्पा) में स्थापित किया जाएगा, जहां ये 8 से 13 नवंबर 2026 तक आम जनता के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके बाद, इन पवित्र अवशेषों को नामसाई स्थित गोल्डन पैगोडा ले जाया जाएगा, जहां ये 14 से 20 नवंबर 2026 तक आम जनता के दर्शन के लिए रखे जाएंगे। अंत में 21 नवंबर 2026 को ये अवशेष वापस नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय लौट आएंगे।

यह प्रदर्शनी भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने तथा दुनिया भर के बौद्ध समुदायों के साथ भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने की भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

***

पीके/केसी/आरटी/एनएस


ये खबरें भी पढ़िए

जीवनवृत्त के साथ काम के प्रमाण व्यवस्थित करती उम्मीदवार · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा किया, जो बस्तर और अबूझमाड़ में नक्सल-विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में कार्य करता है। यहाँ प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए, जब देश और दुनिया भर में करोड़ों भारतीय अपने प्रियजनों के साथ रोशनी का पवित्र त्योहार मना रहे ह

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 11 मिनट पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री राजनाथ सि

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
भारत

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम दृश्य, रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय आतिशबाजी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नया घाट पर पवित्र सरयू आरती में भी भाग लिया। Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan participated as the Chief

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा किया, जो बस्तर और अबूझमाड़ में नक्सल-विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में कार्य करता है। यहाँ प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए, जब देश और दुनिया भर में करोड़ों भारतीय अपने प्रियजनों के साथ रोशनी का पवित्र त्योहार मना रहे ह

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री राजनाथ सि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

    भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम दृश्य, रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय आतिशबाजी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नया घाट पर पवित्र सरयू आरती में भी भाग लिया। Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan participated as the Chief

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहां वे वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे और उनके बलिदान, निःस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहा बस्तर अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। एक्‍स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा; “मैं अपने वीर सुरक्षाबलों के साथ दीपावली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ के बीच आज 7 नवंबर 2026 को संपन्न हुई। सात दिनों तक चली इस प्रदर्शनी के दौरान, कुल 31,000 श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) पहुंचकर इन पवित्र अव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।