भारत

भारत डाक ने बायोगैस प्रौद्योगिकी के अग्रदूत श्री राम बक्स सिंह के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया

डाक विभाग ने 13 नवंबर 2026 को बायोगैस प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भारतीय वैज्ञानिक तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ श्री राम बक्स सिंह (1925–2016) के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह डाक टिकट सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले और दिल्ली परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल अखिलेश कुमार पांडेय ने अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्

भारत में ईवी बैटरी की सुरक्षित जाँच का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

डाक विभाग ने 13 नवंबर 2026 को बायोगैस प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भारतीय वैज्ञानिक तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ श्री राम बक्स सिंह (1925–2016) के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। यह डाक टिकट सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले और दिल्ली परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल अखिलेश कुमार पांडेय ने अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों के साथ नई दिल्ली स्थित मंत्री के आवास पर संयुक्त रूप से जारी किया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले, दिल्ली परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल अखिलेश कुमार पांडेय और अन्य गणमान्य व्यक्ति श्री राम बक्स सिंह के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करते हुए।

श्री राम बक्स सिंह ने बायोगैस प्रौद्योगिकी के विकास और प्रचार-प्रसार में अग्रणी योगदान दिया, विशेष रूप से ग्रामीण समुदायों के लिए सतत ऊर्जा समाधान के रूप में। वर्ष 1957 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भारत के शुरुआती सफल गोबर गैस संयंत्रों में से एक का उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने उत्तर प्रदेश के अजीतमल स्थित एशिया के पहले गोबर गैस अनुसंधान केंद्र में 16 वर्षों तक प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य किया और 15 से अधिक देशों में नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी पहलों में योगदान दिया।

(श्री राम बक्स सिंह (1925–2016) के सम्मान में जारी स्मारक डाक टिकट, जो बायोगैस प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उनके अग्रणी योगदान को मान्यता देता है।)

उनके कार्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली। इसमें वर्ष 1975 की संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट रिपोर्ट और मदर अर्थ न्यूज़ जैसे प्रकाशनों में उनके कार्य का उल्लेख शामिल है। एक कुशल लेखक के रूप में उन्होंने बायोगैस प्रौद्योगिकी पर कई पुस्तकें लिखीं, जिनमें बायोगैस प्लांट: जनरेटिंग मीथेन फ्रॉम ऑर्गेनिक वेस्ट्स भी शामिल है, जिसे अमेरिका के लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस (कांग्रेस पुस्तकालय) में सूचीबद्ध किया गया है।

उनके शोध पत्रों और पेशेवर अभिलेखों को सितंबर 2023 में भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा प्राप्त किया गया और अभिलेख पटल पोर्टल के माध्यम से डिजिटाइज़ किया गया। उनके योगदान को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में भी मान्यता दी गई है।

इस स्मारक डाक टिकट के माध्यम से डाक विभाग श्री राम बक्स सिंह की स्थायी विरासत तथा वैज्ञानिक अनुसंधान, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत ग्रामीण विकास में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। यह डाक टिकट स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण प्रगति के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने संबंधी उनके दृष्टिकोण का सम्मान करता है।

Honouring a pioneer who harnessed the power of science for sustainable rural development! The Department of Posts released a Commemorative Postage Stamp honouring Dr. Ram Bux Singh (1925–2016), a pioneering scientist and internationally recognised expert in biogas technology and renewable energy. The stamp was released by Shri @RamdasAthawale , Hon’ble Minister of State for Social Justice & Empowerment, in the presence of Col. Akhilesh Kumar Pandey, Chief Postmaster General, Delhi Circle. From inaugurating one of India’s earliest successful gobar gas plants in 1957 to advancing biogas initiatives across 15+ countries, Dr. Singh’s contributions continue to inspire the journey towards clean energy and rural progress. A philatelic tribute to a visionary whose legacy continues to fuel a sustainable future. #IndiaPost #CommemorativeStamp #Philately #RenewableEnergy @MSJEGOI @cpmgdelhi

— India Post (@IndiaPostOffice) November 16, 2026

***

पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

बैडमिंटन प्रशिक्षक खिलाड़ी की पकड़ और पैर रखने की स्थिति देखती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
वयस्क अध्ययन सत्र में पानी छानने की सामग्री पर स्पष्ट सवाल की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

    भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    भारत ने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप-31 में देश-आधारित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म (न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र) की मांग की; विकासशील देशों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास पर जोर दिया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री सैयद अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू, केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और श्री के. राम मोहन नायडू, राज्य के उप-मुख्यमंत्री श्री के. पवन कल्याण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अवार्ड समारोह को

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।