जीवनशैली

भारत ने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप-31 में देश-आधारित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म (न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र) की मांग की; विकासशील देशों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास पर जोर दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोल

ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवा का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
an Indian woman entrepreneur helping an adult villager use a tablet at a rural digital-service kiosk, modest bright interior, human-centered technology, soft daylight, no visible screen text or graphics · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए समावेशी और न्यायसंगत वैश्विक परिवर्तन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, जिसमें यह सुनिश्चित हो कि विकास और परिवर्तन की प्रक्रिया में कोई भी वर्ग पीछे न छूटे।

Presented India's views at the 4th Annual High-level Ministerial Roundtable on Just Transition on the sidelines of COP31 in Antalya, Türkiye today. Underlined the need to integrate just transition considerations across adaptation, livelihoods and development planning. India supports the operationalisation of a two-tier, Party-guided Mechanism, responsive to developing-country needs and respectful of national sovereignty and diverse national circumstances.

— Bhupender Yadav (@byadavbjp) November 16, 2026

श्री यादव ने जोर देकर कहा कि न्यायसंगत परिवर्तन (जस्ट ट्रांजिशन) के लिए संपूर्ण अर्थव्यवस्था और पूरे समाज को ध्यान में रखते हुए समग्र दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। इसके तहत रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने, गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा तक पहुंच और सतत विकास जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों को अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यान्वयन करने में सक्षम बनाने के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि न्यायसंगत परिवर्तन के लिए सभी देशों पर एक समान दृष्टिकोण लागू नहीं किया जा सकता। इस संदर्भ में उन्होंने भारत की राज्य एवं स्थानीय स्तर पर तैयार की गई हीट एक्शन (गर्मी से निपटने की कार्ययोजना) कार्ययोजनाओं और आपदा प्रबंधन योजनाओं का उल्लेख किया, जो श्रमिकों और समुदायों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखती हैं। उन्होंने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार का भी उल्लेख किया, जिसका उद्देश्य कम कार्बन उत्सर्जन वाले विकास के साथ-साथ किफायती दरों पर ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ये उदाहरण दर्शाते हैं कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने, आजीविका और विकास की योजनाएं तैयार करते समय न्यायसंगत परिवर्तन से जुड़े पहलुओं को भी समाहित करना आवश्यक है।

श्री यादव ने यूएई जस्ट ट्रांजिशन वर्क प्रोग्राम और प्रस्तावित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म की भूमिकाओं को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने तथा उनमें परस्पर तालमेल सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां वर्क प्रोग्राम के माध्यम से संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए मंच उपलब्ध कराया जाना चाहिए, वहीं प्रस्तावित मैकेनिज्म के जरिए तकनीकी सहायता, क्षमता विकास और सहयोग के माध्यम से व्यावहारिक समर्थन प्रदान किया जाना चाहिए। इससे जारी चर्चाओं से प्राप्त सीख को ठोस कार्यों में बदला जा सकेगा।

दो-स्तरीय और पक्षकारों के मार्गदर्शन में संचालित न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र को कार्यरूप देने के प्रति भारत का समर्थन दोहराते हुए श्री यादव ने जोर दिया कि यह तंत्र विकासशील देशों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील होने के साथ-साथ उनकी राष्ट्रीय संप्रभुता और अलग-अलग परिस्थितियों का सम्मान करने वाला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तंत्र को पहले से जारी प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए, कार्यों की पुनरावृत्ति से बचना चाहिए और कार्यान्वयन के लिए आवश्यक पर्याप्त संसाधनों तक पहुंच को सुगम बनाना चाहिए। यह तंत्र न तो सभी देशों के लिए एक समान क्षेत्रवार कार्ययोजना निर्धारित करे और न ही कोई नई बाध्यता पैदा करे। इसके बजाय, यह देशों को अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप न्यायसंगत परिवर्तन की राह अपनाने में सक्षम बनाए, साथ ही यह सुनिश्चित करे कि श्रमिक, समुदाय और कमजोर वर्ग इस प्रक्रिया में पीछे न छूटें।

श्री यादव ने कहा कि कॉप-31 अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़कर व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसे समावेशी परिणाम के लिए सभी पक्षकारों के साथ रचनात्मक रूप से मिलकर काम करने को तत्पर है, जो विकासशील देशों की विकास संबंधी प्राथमिकताओं की रक्षा करते हुए न्यायसंगत परिवर्तन (जस्ट ट्रांजिशन) को आगे बढ़ाए।

*****

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय परिवेश में योग और स्वास्थ्य का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य जीवनशैली

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का एक लेख साझा किया, जिसमें कैंसर के उपचार पर आने वाले खर्च को कम करने और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में किए गए उपायों पर प्रकाश डाला गया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का लिखा एक लेख साझा किया है। इस लेख में यह बताया गया है कि कैंसर रोधी दवाओं की लागत कम करने से लेकर कैंसर देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तक भारत मरीजों और उनके परिवारों पर पड़ने वाले बोझ को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया: बेहतर स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच कभी भी

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
वितरण केंद्र में बिना लेबल वाले पार्सल व्यवस्थित करते डाक कर्मचारी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य जीवनशैली

एनपीपीए ने कैंसर-रोधी 137 दवाओं पर टीएमआर के कार्यान्वयन की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए

औषध विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 17 अक्टूबर, 2026 को जारी राजपत्र आदेश के माध्यम से अधिसूचित 137 गैर-अनुसूचित कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन युक्तिकरण (टीएमआर) के कार्यान्वयन की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इन दवाओं की संशोधित कीमतें 9 नवंबर, 2026 से प्रभावी हो गई हैं। 11 नवंबर, 2026 तक कंपनियों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार की गई नवी

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
भारतीय स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सकीय संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य जीवनशैली

1,364 एंटी-कैंसर फ़ॉर्मूलेशन की बदली हुई कीमत आज से लागू हो गई हैं

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण' (एनपीपीए) ने 137 कैंसर-रोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय कर दी है। यह कदम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा 17 अक्टूबर, 2026 को गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है। इन दवाओं की

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

    भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    भारत ने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप-31 में देश-आधारित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म (न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र) की मांग की; विकासशील देशों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास पर जोर दिया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री सैयद अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू, केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और श्री के. राम मोहन नायडू, राज्य के उप-मुख्यमंत्री श्री के. पवन कल्याण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अवार्ड समारोह को

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।