भारत

भारत को उन्नत प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में विकासकर्ता, नवोन्मेषक और वैश्विक अग्रणी बनना चाहिए: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भारत को केवल उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोगकर्ता ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनका विकासकर्ता, नवप्रवर्तक और वैश्विक अग्रणी बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने रक्षा तैयारियों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए देश में गैर विनाशकारी परीक्षण (एनडीटी) की व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वे 15 नवंबर, 2026 को ‘गैर विनाशकारी मूल्यांकन एवं सहाय

पुस्तकालय के कंप्यूटर पर तकनीशियन लोडिंग और नेटवर्क केबल जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
पुस्तकालय के कंप्यूटर पर तकनीशियन लोडिंग और नेटवर्क केबल जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भारत को केवल उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोगकर्ता ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनका विकासकर्ता, नवप्रवर्तक और वैश्विक अग्रणी बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने रक्षा तैयारियों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए देश में गैर विनाशकारी परीक्षण (एनडीटी) की व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वे 15 नवंबर, 2026 को ‘गैर विनाशकारी मूल्यांकन एवं सहायक प्रौद्योगिकियों’ पर आयोजित 36वें वार्षिक सम्मेलन और एयरोस्पेस क्षेत्र में ‘गैर विनाशकारी परीक्षण’ पर 15वें अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। श्री राजनाथ सिंह ने उन्नत निरीक्षण तकनीकों के क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं के विकास, गुणवत्ता आश्वासन की निरंतर प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने और विशेष रूप से रणनीतिक अनुप्रयोगों में परीक्षण परिणामों की सटीकता, विश्वसनीयता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि रणनीतिक अनुप्रयोगों में परीक्षण परिणामों की अखंडता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

रक्षा मंत्री ने कहा, “हमें उन्नत निरीक्षण तकनीकों, विशेष सेंसरों, मूल्यांकन उपकरणों और उनसे जुड़े सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अपनी स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करना होगा। इन क्षेत्रों में घरेलू क्षमताओं का विकास तकनीकी निर्भरता कम करने और रक्षा क्षेत्र की महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक है। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमें पूरे रक्षा औद्योगिक तंत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की निरंतर प्रक्रियाओं को बढ़ावा देना चाहिए। इस दिशा में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी विनिर्माताओं, स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह सुनिश्चित करना होगा कि रीक्षण के परिणाम सटीक, विश्वसनीय और पता लगाने योग्य हों। साथ ही, ये मजबूत प्रक्रियाओं और उचित मानकों पर आधारित होने चाहिए तथा इनका मूल्यांकन योग्य पेशेवरों द्वारा किया जाना चाहिए।”

श्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि एनडीटी तकनीकें सामग्रियों, पुर्जों और संरचनाओं को बिना किसी नुकसान पहुंचाए उनकी अखंडता की जांच करने में सक्षम बनाती हैं। इस अवधारणा को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे बिना शल्य चिकित्सा के मानव शरीर की जांच करने में मदद करते हैं, उसी प्रकार एनडीटी तकनीकों के माध्यम से महत्वपूर्ण पुर्जों को खोले या क्षतिग्रस्त किए बिना उनमें मौजूद आंतरिक दोषों का पता लगाया जा सकता है।

रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि जैसे-जैसे भारतीय रक्षा प्रणालियां अधिक उन्नत होती जा रही हैं, वैसे-वैसे हर महत्वपूर्ण सामग्री, पुर्जे, असेंबली व निर्माण प्रक्रिया को गुणवत्ता और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों पर खरा उतरना चाहिए। उन्होंने कहा, “छिपी हुई कमियां परिचालन उपलब्धता को प्रभावित कर सकती हैं, रखरखाव की जरूरतों को बढ़ा सकती हैं, उपकरणों की सेवा अवधि को कम कर सकती हैं और गंभीर स्थितियों में मिशन की सफलता को खतरे में डाल सकती हैं। ऐसे में हमें केवल कमियों की पहचान करने की संस्कृति से आगे बढ़कर, निर्माण प्रक्रिया के हर चरण में गुणवत्ता को शामिल करते हुए, इन कमियों को होने से रोकने की दिशा में काम करने की जरूरत है।“

श्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि किसी राष्ट्र की प्रगति केवल उसके द्वारा विकसित की गई प्रौद्योगिकियों पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि उसके द्वारा निर्मित प्रणालियों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुरक्षा भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मिसाइलों, विमानों, नौसैनिक प्लेटफॉर्म और अंतरिक्ष यानों सहित रक्षा प्रणालियों के मामले में गुणवत्ता केवल निर्माण की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यह परिचालन विश्वसनीयता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का अनिवार्य हिस्सा है।

रक्षा मंत्री ने इस क्षेत्र के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि तकनीकी नेतृत्व हासिल करने की आकांक्षा रखने वाले देश के लिए एनडीटी का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत का आत्मनिर्भरता हासिल करने का प्रयास केवल एक आर्थिक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक रणनीतिक आवश्यकता भी है।

श्री राजनाथ सिंह ने भारत के बढ़ते स्वदेशी रक्षा तंत्र का उल्लेख करते हुए मिसाइल विकास, नौसैनिक प्लेटफॉर्म, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, रडार प्रणालियों और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां देश की बढ़ती वैज्ञानिक और औद्योगिक क्षमताओं को दर्शाती हैं। रक्षा मंत्री ने भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल किए जाने को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

रक्षा मंत्री ने नवाचार के व्यापक महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि यह केवल वैज्ञानिक खोजों व नए आविष्कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मौजूदा तकनीकों एवं प्रणालियों में निरंतर सुधार करना, उन्हें उन्नत बनाना और उनकी कार्यक्षमता को बेहतर करना भी शामिल है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में संस्थागत व्यवस्थाओं और नीतिगत पहलों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में हुई प्रगति का उल्लेख किया। श्री सिंह ने कहा कि रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडेक्स) और प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) जैसी महत्वपूर्ण पहलों ने नए विचारों, तकनीकी विकास तथा प्रयोगों को प्रोत्साहित किया है। इन गतिविधियों से भारत के रक्षा तंत्र को नई दिशा मिली है।

श्री राजनाथ सिंह ने तेजी से बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढालने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी हथियारों, रक्षा प्लेटफॉर्मों तथा सहायक प्रणालियों को हर समय उच्च स्तर की विश्वसनीयता और कार्यक्षमता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने एनडीटी के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों से आग्रह किया कि वे अपनी क्षमताओं को लगातार उन्नत करते रहें और उभरती प्रौद्योगिकियों तथा बदलती सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार की भावना को बनाए रखें।

रक्षा मंत्री ने बिना नुकसान पहुंचाए मूल्यांकन के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों पर जोर देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, उन्नत सेंसर, डिजिटल प्रतिरूप और पूर्वानुमान आधारित विश्लेषण जैसी तकनीकें निरीक्षण व संरचनात्मक स्थिति की निगरानी की संभावनाओं को काफी बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये तकनीकें निरीक्षण की गति एवं निरंतरता में सुधार कर सकती हैं, जटिल आंकड़ों के विश्लेषण को आसान बना सकती हैं और ऐसे पैटर्न की पहचान करने में मदद कर सकती हैं, जिन्हें पारंपरिक तरीकों से आसानी से पहचान पाना संभव नहीं है।

श्री राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि भविष्य में स्थापित निरीक्षण तकनीकों को उन्नत डिजिटल तकनीकों के साथ सोच-समझकर जोड़ना महत्वपूर्ण होगा, ताकि निरीक्षण प्रक्रियाओं को अधिक सटीक और कुशल बनाया जा सके तथा उन्हें उभरती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप ढाला जा सके। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि वह केवल इन तकनीकों को अपनाने तक सीमित न रहे, बल्कि अपनी रणनीतिक और औद्योगिक जरूरतों के अनुसार स्वदेशी समाधान भी विकसित करे। रक्षा मंत्री ने कहा कि अनुसंधान, उन्नत उपकरणों, सॉफ्टवेयर तथा कुशल कार्यबल में निवेश से देश की घरेलू क्षमताएं मजबूत होंगी और भारतीय तकनीकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी जगह बनाना आसान होगा।

रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नवाचार तभी फलता-फूलता है, जब सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और अनुसंधान प्रयोगशालाएं मिलकर

काम करती हैं। उन्होंने ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘समग्र तंत्र’ के दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया, जिसके तहत सभी हितधारक तकनीकी प्रगति व रणनीतिक आत्मनिर्भरता के साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर प्रयास करें।

तेलंगाना के हैदराबाद में इंडियन सोसाइटी फॉर नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 2,000 से अधिक पेशेवर, शोधकर्ता, रक्षा उद्योग विशेषज्ञ और विद्यार्थी एक साथ जुटे हैं। इस दौरान वे गैर विनाशकारी परीक्षण के क्षेत्र में हुई नवीनतम प्रगति, उभरती तकनीकों और उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा कर रहे हैं। यह सम्मेलन उद्योग जगत, शिक्षा जगत और अनुसंधान संस्थानों से जुड़े लोगों को ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी चर्चाओं तथा आपसी सहयोग के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गैर विनाशकारी परीक्षण की क्षमताओं को मजबूत करना, नवाचार को बढ़ावा देना और रक्षा तथा एयरोस्पेस सहित विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधुनिक निरीक्षण एवं मूल्यांकन तकनीकों को अपनाने की प्रक्रिया को गति देना है।

***

पीके/केसी/आरटी/एनके


ये खबरें भी पढ़िए

शांत घाट पर प्रवाल नर्सरी के नमूने का अध्ययन करते समुद्री जीवविज्ञानी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने नागरिक विज्ञान एवं जैव विविधता के दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21 वी संडे बर्ड वॉक का आयोजन किया

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 21वें संस्करण का आयोजन किया। इस भ्रमण का संचालन पक्षी विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित वॉलंटियरों के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों, छात

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
संगीत कक्षा में तबला सीखते वयस्क भारतीय विद्यार्थी का सांकेतिक दृश्य भारत

आकाशवाणी ने युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारत की समृद्ध व विविध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी पहल के तहत, आकाशवाणी ‘एआईआर उभरते सितारे’ (एआईआर राइजिंग स्टार्स) का पहला सीज़न शुरू कर रहा है। यह विशेष संगीत कार्यक्रमों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला है, जिसमें केवल 30 वर्ष से कम आयु के युवा कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत श्रृंखला का पहला सीज़न 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देश भर क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
शांत नदी किनारे जलस्तर मापक और बाढ़ अवरोध की जाँच करते विशेषज्ञ · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत ने रविवार को साइकिल चलाने की पहल का संदेश दिया

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में आमतौर पर ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होती है। लेकिन शनिवार दोपहर कॉप31 में अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन पवेलियन में भारत के फिट इंडिया मूवमेंट ने एक अलग संदेश दिया—जलवायु संरक्षण की लड़ाई आम सड़कों पर भी जीती जा सकती है और इसकी शुरुआत सप्ताहांत में एक साइकिल यात्रा से हो सकती है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने नागरिक विज्ञान एवं जैव विविधता के दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21 वी संडे बर्ड वॉक का आयोजन किया

    राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 21वें संस्करण का आयोजन किया। इस भ्रमण का संचालन पक्षी विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित वॉलंटियरों के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों, छात

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    आकाशवाणी ने युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

    युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारत की समृद्ध व विविध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी पहल के तहत, आकाशवाणी ‘एआईआर उभरते सितारे’ (एआईआर राइजिंग स्टार्स) का पहला सीज़न शुरू कर रहा है। यह विशेष संगीत कार्यक्रमों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला है, जिसमें केवल 30 वर्ष से कम आयु के युवा कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत श्रृंखला का पहला सीज़न 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देश भर क

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत ने रविवार को साइकिल चलाने की पहल का संदेश दिया

    संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में आमतौर पर ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होती है। लेकिन शनिवार दोपहर कॉप31 में अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन पवेलियन में भारत के फिट इंडिया मूवमेंट ने एक अलग संदेश दिया—जलवायु संरक्षण की लड़ाई आम सड़कों पर भी जीती जा सकती है और इसकी शुरुआत सप्ताहांत में एक साइकिल यात्रा से हो सकती है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा: "भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर संसद परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अदम्य स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का एक लेख साझा किया है, जिसमें जनजातीय विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' की भूमिका का उल्लेख किया गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का लिखा गया एक लेख साझा किया है। इस लेख में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' (ईएमआरएस) के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा करने में भूमिका के बारे में बताया गया है। इसमें ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी प्रमुख प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।