भारत

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने नागरिक विज्ञान एवं जैव विविधता के दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21 वी संडे बर्ड वॉक का आयोजन किया

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 21वें संस्करण का आयोजन किया। इस भ्रमण का संचालन पक्षी विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित वॉलंटियरों के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों, छात

शांत घाट पर प्रवाल नर्सरी के नमूने का अध्ययन करते समुद्री जीवविज्ञानी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Two adult Pacific Island marine biologists wearing practical field clothing inspect a shallow tray with a small coral nursery sample on a stationary dock, turquoise calm water, no scuba danger, vivid natural light. · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 21वें संस्करण का आयोजन किया। इस भ्रमण का संचालन पक्षी विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित वॉलंटियरों के सहयोग से किया गया।

इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों, छात्रों, वन्यजीव फोटोग्राफरों और जैव विविधता में रुचि रखने वाले नागरिकों सहित कुल आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस भ्रमण में चिड़ियाघर के अधिकारी और विषय विशेषज्ञ भी शामिल हुए, जिन्होंने पूरी गतिविधि के दौरान प्रतिभागियों से संवाद किया और अपना ज्ञान व अनुभव साझा किया।

भ्रमण के दौरान, प्रतिभागियों ने निर्धारित क्षेत्र में पक्षियों की 42 प्रजातियों को दर्ज किया और 600 से अधिक पक्षियों का अवलोकन किया। संडे बर्ड वॉक के इस संस्करण की एक प्रमुख विशेषता राष्ट्रीय प्राणी उद्यान की चेकलिस्ट में एक नई प्रजाति — नॉर्दर्न शॉवेलर (स्पैटुला क्लाइपिएटा) का जुड़ना रही। यह उपलब्धि चिड़ियाघर की पक्षी विविधता के निरंतर चल रहे प्रलेखन में एक महत्वपूर्ण योगदान है और जैव विविधता को समझने व संरक्षित करने में व्यवस्थित पक्षी निगरानी तथा नागरिक विज्ञान के महत्व को रेखांकित करती है।

इस भ्रमण ने प्रतिभागियों को पक्षियों की पहचान और क्षेत्र-आधारित जैव विविधता दस्तावेजीकरण का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया। श्री विनीत कुमार ने पक्षियों की पारिस्थितिकी, व्यवहार और संरक्षण पर बहुमूल्य जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने पक्षियों के पारिस्थितिक महत्व, विशेष रूप से प्राकृतिक कीट नियंत्रण में उनकी भूमिका और इकोसिस्टम के स्वास्थ्य के संकेतक के रूप में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी जैसी पहलों के माध्यम से राष्ट्रीय प्राणी उद्यान पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, जैव विविधता संरक्षण में नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने और चिड़ियाघर की समृद्ध पक्षी विविधता के दस्तावेजीकरण में जनसहभागिता को मजबूत करने के अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखे हुए है।

सार्थक सीखने और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक संडे बर्ड वॉक में प्रतिभागियों की संख्या 20–25 तक सीमित रखी गई है। इसके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है और स्थान पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाते हैं। पंजीकरण फॉर्म प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है। इसका लिंक राष्ट्रीय प्राणी उद्यान की आधिकारिक वेबसाइट और एनजेडपी साथी मोबाइल एप्लिकेशन पर उपलब्ध है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसके/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

संगीत कक्षा में तबला सीखते वयस्क भारतीय विद्यार्थी का सांकेतिक दृश्य भारत

आकाशवाणी ने युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारत की समृद्ध व विविध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी पहल के तहत, आकाशवाणी ‘एआईआर उभरते सितारे’ (एआईआर राइजिंग स्टार्स) का पहला सीज़न शुरू कर रहा है। यह विशेष संगीत कार्यक्रमों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला है, जिसमें केवल 30 वर्ष से कम आयु के युवा कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत श्रृंखला का पहला सीज़न 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देश भर क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
शांत नदी किनारे जलस्तर मापक और बाढ़ अवरोध की जाँच करते विशेषज्ञ · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत ने रविवार को साइकिल चलाने की पहल का संदेश दिया

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में आमतौर पर ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होती है। लेकिन शनिवार दोपहर कॉप31 में अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन पवेलियन में भारत के फिट इंडिया मूवमेंट ने एक अलग संदेश दिया—जलवायु संरक्षण की लड़ाई आम सड़कों पर भी जीती जा सकती है और इसकी शुरुआत सप्ताहांत में एक साइकिल यात्रा से हो सकती है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
Children divide model building tasks around a table · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का एक लेख साझा किया है, जिसमें जनजातीय विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' की भूमिका का उल्लेख किया गया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का लिखा गया एक लेख साझा किया है। इस लेख में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' (ईएमआरएस) के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा करने में भूमिका के बारे में बताया गया है। इसमें ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी प्रमुख प

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने नागरिक विज्ञान एवं जैव विविधता के दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21 वी संडे बर्ड वॉक का आयोजन किया

    राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 21वें संस्करण का आयोजन किया। इस भ्रमण का संचालन पक्षी विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित वॉलंटियरों के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों, छात

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    आकाशवाणी ने युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

    युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारत की समृद्ध व विविध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी पहल के तहत, आकाशवाणी ‘एआईआर उभरते सितारे’ (एआईआर राइजिंग स्टार्स) का पहला सीज़न शुरू कर रहा है। यह विशेष संगीत कार्यक्रमों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला है, जिसमें केवल 30 वर्ष से कम आयु के युवा कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत श्रृंखला का पहला सीज़न 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देश भर क

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत ने रविवार को साइकिल चलाने की पहल का संदेश दिया

    संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में आमतौर पर ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होती है। लेकिन शनिवार दोपहर कॉप31 में अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन पवेलियन में भारत के फिट इंडिया मूवमेंट ने एक अलग संदेश दिया—जलवायु संरक्षण की लड़ाई आम सड़कों पर भी जीती जा सकती है और इसकी शुरुआत सप्ताहांत में एक साइकिल यात्रा से हो सकती है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा: "भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर संसद परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अदम्य स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का एक लेख साझा किया है, जिसमें जनजातीय विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' की भूमिका का उल्लेख किया गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का लिखा गया एक लेख साझा किया है। इस लेख में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' (ईएमआरएस) के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा करने में भूमिका के बारे में बताया गया है। इसमें ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी प्रमुख प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।