तकनीक

भारत ने अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में अग्रणी पहल की, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा-मुक्त बनाने की दृष्टि योजना प्रस्तुत की

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन से हैदराबाद में कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा के उद्घाटन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में विश्व क

भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Indian aerospace engineers of mixed genders in proper white cleanroom suits examining a realistic small satellite inside a clean high-tech laboratory, no agency logos, blue-white light, documentary realism · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन से हैदराबाद में कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा के उद्घाटन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि एक भारतीय स्टार्टअप बाह्य अंतरिक्ष को अधिक सुरक्षित और संधारणीय बनाने के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने की दिशा में कार्यरत है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा-मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि सक्रिय अंतरिक्ष मलबा हटाने के क्षेत्र में भारत की उभरती क्षमताएं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में देश के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व और संपूर्ण मानवता के लिए सुरक्षित अंतरिक्ष वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

हैदराबाद के गाचीबावली स्थित वीएसडी टेक पार्क में आयोजित उद्घाटन समारोह में तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री श्री डी. श्रीधर बाबू विशिष्ट अतिथि के रुप में और कॉसमोसर्व स्पेस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. चिरंजीवी फणींद्र मौजूद थे। डॉ. जितेंद्र सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस सुविधा के उद्घाटन पर कॉसमोसर्व स्पेस को बधाई देते हुए कहा कि बेस-1 लगभग 14,800 वर्ग फुट में फैली व्यापक और अत्याधुनिक सुविधा है। यहां अंतरिक्ष रोबोट का डिजाइन और निर्माण, अंतरिक्ष जैसी परिस्थितियों में उनका परीक्षण और मिशन नियंत्रण केंद्र के माध्यम से उनका संचालन किया जाता है। इस सुविधा में अंतरिक्ष में दो अंतरिक्ष यानों या उपग्रहों को एक दूसरे के करीब लाने और फिर उन्हें आपस में जोड़ने या थामने की जटिल प्रक्रियाओं का अनुकरण और परीक्षण किया जाता है। इस केंद्र में अंतरिक्ष रोबोटिक्स नवाचार प्रयोगशालाएं, सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अनुकरण प्लेटफॉर्म और उपग्रह एकीकरण के लिए क्लीन रूम जैसी विशिष्ट सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह भारत की निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की क्षमताओं में महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सक्रिय अंतरिक्ष मलबा निष्कासन और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवाएं प्रदान करने के क्षेत्र में अग्रणी कार्य के लिए डॉ. चिरंजीवी फणींद्र और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिशन एम्ब्रेस ने कंपनी की स्थापना के एक वर्ष के भीतर जुलाई 2026 में अंतरिक्ष में सॉफ्ट रोबोटिक पंखुड़ियों का परीक्षण किया, जो भारत के निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप की तीव्र प्रगति और बढ़ती तकनीकी परिपक्वता को दर्शाता है। अंतरिक्ष में निष्क्रिय हो चुके पुराने उपग्रह और रॉकेट के टुकड़े बहुत तेज गति से चक्कर काटते हैं। ये सभी सक्रिय उपग्रह और अंतरिक्ष स्टेशनों के लिए बड़ा खतरा होते हैं। मिशन एम्ब्रेस के तहत इस्तेमाल होने वाली रोबोटिक आर्म जैसी तकनीकें इन मलबों को पकड़कर नष्ट करने या सुरक्षित कक्षा में भेजने में मदद करेंगी। डॉ. सिंह इस बात की सराहना की कि इस टीम ने इसरो और गगनयान कार्यक्रम में प्राप्त अपने अनुभव को निजी क्षेत्र में सहयोगात्मक मॉडल के रूप में आगे बढ़ाया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कॉसमोसर्व स्पेस की उपग्रह प्रणालियों के लिए पिक्सेल, प्रणोदन प्रणालियों के लिए ध्रुव एयरोस्पेस नीदरलैंड्स और प्रक्षेपण सेवाओं के लिए स्काईरूट एयरोस्पेस के साथ साझेदारियां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पूर्ण समाधान के सहयोग की उभरती संस्कृति को दर्शाती हैं। यह पहल दिखाती है कि भारतीय स्टार्टअप स्वदेशी पेलोड, बैटरी प्रौद्योगिकियों, उपग्रह प्रणालियों और निजी प्रक्षेपण क्षमताओं को साथ लाकर एकीकृत अंतरिक्ष मिशन विकसित कर रहे हैं और इसमें वैश्विक मानक स्थापित कर रहे हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के परिवर्तनकारी अंतरिक्ष सुधारों को भारत की अपार क्षमता साकार करने का श्रेय देते हुए कहा कि लगभग पांच से छह वर्ष पहले आरंभ हुई इस यात्रा और उसके बाद न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड तथा भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र की स्थापना ने देश के अंतरिक्ष पारितंत्र को बुनियादी रूप से बदल कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था बढ़कर लगभग 9 अरब डॉलर तक पहुंच गई है और आगामी दशक में इसके 40–45 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। देश का अंतरिक्ष स्टार्टअप इकोसिस्टम भी एकल अंक से बढ़कर अब लगभग 450 उद्यमों तक विस्तारित हो गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि भारत में वैज्ञानिक प्रतिभा या तकनीकी क्षमताओं की कभी कमी नहीं रही है। आवश्यकता केवल ऐसे अनुकूल पारितंत्र की थी, जो देश के युवाओं की अपार क्षमता सामने ला सके। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से अंतरिक्ष क्षेत्र में अधिक सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने नवाचार को गति देने, सहयोग सुदृढ़ बनाने और उभरती प्रौद्योगिकियों को समर्थन देने के लिए विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लोक कल्याणकारी योगदान बढ़ाने का आग्रह किया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत का अंतिम उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों के साथ ही तकनीकी आत्मनिर्भरता और स्वयं की क्षमता हासिल करना है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान और गगनयान कार्यक्रमों में भारत की उपलब्धियां दर्शाती हैं कि देश काफी कम लागत पर जटिल और अत्याधुनिक अंतरिक्ष अभियान सफलतापूर्वक पूरी करने में सक्षम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की अंतरिक्ष क्षमताएं गति शक्ति, स्मार्ट सिटी, आपदा तैयारी और ऐसे कई अन्य क्षेत्रों में अनुप्रयोगों द्वारा पृथ्वी पर जीवन बेहतर बना रही और आम लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

केंद्रीय अंतरिक्ष मंत्री ने कहा कि कॉसमोसर्व स्पेस की यह पहल विश्व बंधु भारत की भावना को साकार बनाती है। इसके द्वारा अंतरिक्ष की संधारणीयता एवं दीर्घकालिक सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता राष्ट्रीय सीमाओं से परे संपूर्ण मानवता के हित में विस्तारित हो रही है। उन्होंने स्वच्छ और सुरक्षित अंतरिक्ष वातावरण के निर्माण में योगदान देने के लिए कॉसमोसर्व स्पेस की टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह की पहल अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत के वैश्विक नेतृत्व को और सुदृढ़ बनाने के साथ ही देश की वैश्विक प्रतिष्ठा भी बढ़ाएगी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने व्यक्तिगत रूप से इस केंद्र का जल्द दौरा करने और कॉसमोसर्व स्पेस की टीम के साथ बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की।

*****

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/केएस


ये खबरें भी पढ़िए

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

रक्षा बलों को उभरते खतरों से निपटने के लिए सर्वोच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखनी चाहिए। इसके लिए सभी क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी, साइबर सुरक्षा और सूचना की विश्वसनीयता एवं अखंडता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाए: बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर रक्षा मंत्री का वक्तव्य

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने उभरते सुरक्षा खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्षेत्रीय परिस्थितियों की गहरी समझ, साइबर हमलों से निपटने की क्षमता और सूचना की विश्वसनीयता एवं अखंडता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर 7 नवंबर, 2026 को दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
क्यूआर चिह्न के साथ लिखा साधारण विकल्प पढ़ती काल्पनिक आगंतुक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक · संपादकीय

क्यूआर कोड के साथ साधारण विकल्प भी दें

क्यूआर कोड उपयोगी सुविधा हो सकता है, लेकिन जरूरी सूचना या सेवा तक पहुँच का अकेला रास्ता न बने; साधारण विकल्प भी स्पष्ट दिखे।

राष्ट्रीय रिपोर्टर संपादकीय डेस्क · 3 मिनट पढ़ें
साफ नाम वाले फोल्डर व्यवस्थित करते काल्पनिक सहकर्मी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक · संपादकीय

फाइल के नाम से उसका काम पहचाना जाए

फाइल का नाम उसके विषय, स्थिति और उपयुक्त संदर्भ का पता दे; अस्पष्ट नामों का ढेर साझा काम को निजी स्मृति पर निर्भर न बनाए।

राष्ट्रीय रिपोर्टर संपादकीय डेस्क · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्य के गृह विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्त

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व अंधकार पर विजय पाने के संकल्प का प्रतीक है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रोशनी का यह पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। श्री मोदी ने कहा कि वे दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं और पिछले वर्षों की तरह, वे देश के बहा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद उनके अयोध्या लौटने पर जो आनंदोत्सव मनाया गया उसमें प्रभु श्रीराम द्वारा सुंदर दीपमाला का सहर्ष अवलोकन किया गया, यह लोक विश्वास दीपावली मना

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा; “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। @VPIndia @CPR_VP” Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https:

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    लोकसभा अध्यक्ष ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दीं

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने दीपावली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएँ दी हैं। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा:“खुशियों के महापर्व दीपावली पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। आपको धनतेरस, छोटी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी अनेक शुभकामनाएं देता हूँ। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में आशा, विश्वास और खुशियों का प्रकाश भरने का अवसर भी है। ज

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।