भारत

भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026  में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना

12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों का 170 सदस्यीय दल आज श्रीलंका रवाना हुआ। यह सैन्य अभ्यास 13 से 26 नवंबर, 2026 तक श्रीलंका के मदुरु ओया स्थित आर्मी प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित होगा। भारतीय दल में मुख्य रूप से राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन के सैनिकों के साथ ही अन्य सैन्य शाखाओं और सेवाओं के जवान तथा भारतीय वायु सेना के कर्मी शामिल

प्रशिक्षक की निगरानी में खिलाड़ी छोटी नियंत्रित चाल का पहला कदम अभ्यास करता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
प्रशिक्षक की निगरानी में खिलाड़ी छोटी नियंत्रित चाल का पहला कदम अभ्यास करता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों का 170 सदस्यीय दल आज श्रीलंका रवाना हुआ। यह सैन्य अभ्यास 13 से 26 नवंबर, 2026 तक श्रीलंका के मदुरु ओया स्थित आर्मी प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित होगा। भारतीय दल में मुख्य रूप से राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन के सैनिकों के साथ ही अन्य सैन्य शाखाओं और सेवाओं के जवान तथा भारतीय वायु सेना के कर्मी शामिल हैं।

अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत अर्ध-शहरी क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियान चलाने के लिए दोनों देशों की सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता बढ़ाना है।

मित्र शक्ति अभ्‍यास भारत और श्रीलंका के बीच प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और श्रीलंका में किया जाता है। यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं में परिचालन समन्वय बढ़ाने, अभियान संबंधी अनुभव के आदान-प्रदान और आतंकवाद-रोधी अभियानों के संचालन में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है। इससे दोनों देशों के बीच आपसी समझ और पेशेवर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है।

14 दिन तक चलने वाले इस अभ्यास में शारीरिक क्षमता बढ़ाने, सामरिक अभ्यास बेहतर बनाने तथा दोनों देशों के सैन्य दलों के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त योजना निर्माण, सामरिक अभियानों का पूर्वाभ्यास और विशेष युद्ध कौशल शामिल होगा। इनमें सड़क अवरोधक संबंधी अभियान, शहरी गश्त, वाहनों के काफिले की सुरक्षा, किसी क्षेत्र में घात लगाना, भीड़ को तितर-बितर करना तथा मजबूत किलेबंद ठिकानों के विरुद्ध संयुक्त सैन्य कार्रवाई शामिल हैं। सैन्‍य अभ्यास का समापन व्यापक सत्यापन के साथ होगा, जिसमें दोनों देशों के सैन्य दल प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का संयुक्त रूप से उपयोग करेंगे।

मित्र शक्ति 2026 अभ्यास भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा सहयोग मजबूत बनाएगा तथा दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मैत्री और परस्‍पर विश्वास से भरे संबंधों को सुदृढ़ बनाएगा। साथ ही, यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा में भी सहायक होगा।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एसके


ये खबरें भी पढ़िए

मानचित्र के स्रोत और संस्करण का संदर्भ जाँचते अभिलेख कर्मी · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने विशेष अभियान 6.0 के समापन पर कार्यालयों से बाहर भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई) तथा उसके विभिन्न संगठनों ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित कई पहलें कीं। इस अभियान के अंतर्गत 142 स्थानों को शामिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया । इसमें ई-कच

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
इंडिया गेट और चौड़ी सड़क का सांकेतिक शहरी दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों की घोषणा

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण' के 10वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया। यह समारोह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए आयोजित किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
भारतीय स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सकीय संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने विशेष अभियान 6.0 के समापन पर कार्यालयों से बाहर भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई) तथा उसके विभिन्न संगठनों ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित कई पहलें कीं। इस अभियान के अंतर्गत 142 स्थानों को शामिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया । इसमें ई-कच

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों की घोषणा

    भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण' के 10वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया। यह समारोह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए आयोजित किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    सीबीडीटी ने स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता हेतु विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से लागू किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), राजस्व विभाग और वित्त मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए। आयकर विभाग के सभी क्षेत्रीय इकाइयों में संचालित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत रूप देना, अभिलेख प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशानिर्देशों के अनुसार लंबित मामलों का निपटान सुनिश्चित करना था, साथ ही यह 202

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल, 'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल' का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल, 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'विवेक स्मारक' के उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद, 'कॉसमॉस तारामंडल' को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए मैसूरु वापस आने पर खुशी प्रकट की। उन्होंने बताया कि जहा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।