सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने विशेष अभियान 6.0 के समापन पर कार्यालयों से बाहर भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई) तथा उसके विभिन्न संगठनों ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित कई पहलें कीं। इस अभियान के अंतर्गत 142 स्थानों को शामिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया । इसमें ई-कच
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई) तथा उसके विभिन्न संगठनों ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित कई पहलें कीं।
इस अभियान के अंतर्गत 142 स्थानों को शामिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया । इसमें ई-कचरा सहित कबाड़ और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान से 2,47,156 रुपए की राशि प्राप्त हुई।
कार्यालय परिसरों से बाहर इस अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता, सामुदायिक भागीदारी और ई-कचरे के पुनः उपयोग के अभिनव तरीकों को भी बढ़ावा दिया गया। इस अभियान के अंतर्गत लंबित मामलों के निपटारे और अभिलेख प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई जो निम्नलिखित है।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
मंत्रालय ने 142 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थान खाली कराया गया और कबाड़ और अनुपयोगी वस्तुओं, जिसमें ई-कचरा भी शामिल है, के निपटान से 2,47,156 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। लंबित मामलों के निपटान और अभिलेख प्रबंधन में प्रगति दर्ज की गई जिसमें शामिल है:
- प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंधित 11 संदर्भों सांसदों से प्राप्त 29 संदर्भों और 2 संसदीय आश्वासनों का निपटान।
- 1,973 जन शिकायतों का समाधान और 84 शिकायत अपीलों का निपटारा ।
- 2,924 फाइलों की समीक्षा, जिनमें से 233 फाइलों को रिकॉर्ड से हटाया गया।
- 355 ई-फाइलों की समीक्षा की गई जिनमें से 87 ई-फाइलें बंद की गईं।
स्वच्छता शपथ और जनभागीदारी
अभियान की शुरुआत मंत्रालय और उसके क्षेत्रीय कार्यालयों के लगभग 250 अधिकारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर की गई। यह पहल स्वच्छता ही सेवा 2026 (17 सितंबर–2 अक्टूबर) के अभियान की गति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई।
नागरिकों को भी मंत्रालय की वेबसाइट https://dashboard.msme.gov.in/events/pledge.aspx के माध्यम से ऑनलाइन स्वच्छता शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पड़ोस की सफाई: कार्यालय परिसर से बाहर स्वच्छता
स्वच्छता अभियान को सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचाते हुए एनएसआईसी के मुख्यालय की टीम ने सफाई मित्रों के साथ मिलकर आसपास के सार्वजनिक स्थानों, जैसे मेट्रो स्टेशनों और पार्कों में सफाई अभियान चलाया।
दुकानदारों, विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों को कचरे को अलग करने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया।
बेंगलुरु के राजाजीनगर औद्योगिक क्षेत्र में एनएसआईसी के शाखा कार्यालय और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर कचरा हटाया, सार्वजनिक रास्तों की सफाई की तथा जैव-अवक्रमणीय और गैर-जैव-अवक्रमणीय कचरे को अलग-अलग किया।
आसपास के उद्योगपतियों को भी सतत कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
पहले: राजाजीनगर, बेंगलुरु में कचरे का ढेर
बाद में: उसी स्थान की सफाई की गई।
इसी प्रकार, एमजीआईआरआई ने 13 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के येलेकेली गांव में नदी घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया।
पहले: वर्धा, महाराष्ट्र का गंदा नदी घाट
बाद में: उसी घाट की सफाई की गई।
ई-कचरे से बना काम करने वाला चरखा
एमजीआईआरआई, वर्धा ने ई-कचरे के पुनः उपयोग की संभावनाओं को प्रदर्शित करते हुए लगभग पूरी तरह बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के हिस्सों से एक कार्यशील चरखा तैयार किया।
इस चरखे को बनाने में मदरबोर्ड, पीसीबी स्ट्रिप्स, पुराने डीवीडी ड्राइव के पुली, बेयरिंग और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों का पुनः उपयोग किया गया।
यह पहल कम करना, पुनः उपयोग करना और पुनर्चक्रण करना के सिद्धांतों को दर्शाती है और यह दिखाती है कि ई-कचरे को अभिनव तरीके से उपयोगी उत्पादों में बदला जा सकता है।
हरित और अधिक स्वागतयोग्य कार्यस्थल
मंत्रालय ने अपने कार्यालयों में कार्यस्थल के विभिन्न हिस्सों में गमले वाले पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा दिया। इससे कार्यालय का वातावरण अधिक स्वच्छ, ताजा और स्वागतयोग्य बना।
एमएसएमई मंत्रालय के कार्यालय में कार्यस्थलों के बीच लगाए गए पौधे
एन एस आई सी के नैनी शाखा कार्यालय ने अपने बगीचे की घास को रचनात्मक रूप से “एन एस आई सी” अक्षरों के आकार में ढालकर स्वच्छता सेल्फी पॉइंट विकसित किया।
यह पहल कार्यालय में ही बिना किसी लागत के, प्लास्टिक या फ्लेक्स सामग्री का उपयोग किए बिना लागू की गई। यह अन्य कार्यालयों के लिए भी एक सरल, टिकाऊ और आसानी से अपनाया जा सकने वाला मॉडल है।
इसके अलावा, मुख्यालय के स्वागत क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाई गई जिससे स्वच्छ, हरित और स्वागतयोग्य कार्यस्थल को प्रोत्साहन मिला।
गांवों, स्कूलों और समुदायों तक पहुंची स्वच्छता
नागरिक भागीदारी अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही।
6 अक्टूबर को एम जी आई आर आई ने गो-विज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवलापार में कर्मचारियों और ग्रामीणों की भागीदारी से स्वच्छता एवं स्वच्छता-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इसी प्रकार, केवीआईसी ने विद्यार्थियों और स्थानीय समुदायों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित नंदकिशोर कैलाश चंद्र महाविद्यालय में 100 से अधिक विद्यार्थियों के लिए सेमिनार, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान भी किया गया।
स्कूलों और कॉलेजों में स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा ऊटी में पीएमईजीपी जागरूकता शिविर और तमिलनाडु के रामनाथपुरम स्थित मोहम्मद सथक कॉलेज में भी स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
स्कूल की प्रार्थना सभा में स्वच्छता शपथ
जागरूकता और क्षमता निर्माण
अभियान के विषय में अधिकारियों और आगंतुकों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यालयों में स्टैंडी और बैनर लगाए गए।
मंत्रालय के अधिकारियों को आई – जीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ई-कचरा प्रबंधन और रिकॉर्ड प्रबंधन से संबंधित निर्धारित पाठ्यक्रम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
स्वच्छता अभियान की गति को बनाए रखना
विशेष अभियान 6.0 ने स्वच्छता, स्थिरता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में सामूहिक भागीदारी के महत्व को एक बार फिर सुनिश्चित किया।
एमएसएमई मंत्रालय नियमित रूप से करने के माध्यम से इन पहलों को संस्थागत रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इन निरंतर प्रयासों का उद्देश्य पूरे एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र में अधिक स्वच्छ, हरित और कुशल कार्यस्थलों को बढ़ावा देना है।
*****
पीके/केसी/आरटी/एनकेएस /डीए
