भारतीय डाक और इंडिगो ने मिलकर 15 उड़ानों में डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण संचालित किया
संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित किया। इसमें दूसरी बार उड़ान के दौरान पोस्टकार्ड लेखन गतिविधियां संचालित की गई। पहले चरण में मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद दूसरी बार इसे संचालित किया गया है। त्योहारों के मौसम में आयोजित इस पहल में यात्रियों को हस्तलिखित पोस्टकार्ड के जरिए अपने प्रियजनों तक दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं पहुंचाने का अनूठा अवसर मि
संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित किया। इसमें दूसरी बार उड़ान के दौरान पोस्टकार्ड लेखन गतिविधियां संचालित की गई। पहले चरण में मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद दूसरी बार इसे संचालित किया गया है। त्योहारों के मौसम में आयोजित इस पहल में यात्रियों को हस्तलिखित पोस्टकार्ड के जरिए अपने प्रियजनों तक दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं पहुंचाने का अनूठा अवसर मिला।
यह अभियान 11 गंतव्यों पर इंडिगो की 15 उड़ानों में संचालित किया गया। इनमें चंडीगढ़, रांची, बागडोगरा, दिल्ली, मुंबई, गोवा, पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, वाराणसी और जयपुर शामिल हैं। यात्रियों को विशेष रूप से तैयार डिजिटल डिटॉक्स किट उपलब्ध कराई गईं। इनमें पोस्टकार्ड, ग्रीटिंग कार्ड और स्वयं पोस्टकार्ड तैयार करने की सामग्री दी गई। साथ ही उन्हें विशेष रूप से तैयार दीपावली स्टिकर भी दिए गए। यात्रियों को कुछ समय के लिए डिजिटल स्क्रीन से दूर रहकर अपने प्रियजनों के लिए व्यक्तिगत संदेश लिखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस तरह के पहले संस्करण की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस पहल का उद्देश्य हस्तलिखित संदेश भेजने की परंपरा फिर से जीवंत बनाना और डिजिटल माध्यमों के उद्देश्यपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देना था। इस अभियान में हवाई यात्रियों को पत्र लेखन का अनुभव कराकर तेजी से डिजिटल होती दुनिया में व्यक्तिगत पत्राचार के स्थायी आकर्षण को रेखांकित किया गया।
यात्रियों ने भी इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया और अभियान से जुड़े अपने यादगार अनुभव साझा किए। एक यात्री ने कहा कि 30 हजार फीट की ऊंचाई पर पोस्टकार्ड लिखना एक शानदार अनुभव रहा, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। एक अन्य यात्री ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार पोस्टकार्ड लिखा। इससे एहसास हुआ कि तुरंत डिजिटल संदेश भेजने के इस दौर में हस्तलिखित संदेश कितना खास हो सकता है। त्योहारों के इस विशेष अनुभव पर इस पहल की सराहना करते हुए एक अन्य यात्री ने कहा कि हस्तलिखित पोस्टकार्ड के माध्यम से दीपावली की शुभकामनाएं भेजना डिजिटल संदेश की तुलना में कहीं अधिक व्यक्तिगत और सार्थक लगा।
डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण द्वारा भारतीय डाक विभाग ने जनसंपर्क के नवाचारपूर्ण उपायों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस पहल से पत्रों के माध्यम से लोगों को जोड़ने की सदाबहार परंपरा के साथ ही दीपावली के उल्लास में व्यक्तिगत जुड़ाव का भाव भी प्रदर्शित हुआ।
This Diwali, homecoming came with a little handwritten magic! 🪔 Across flights connecting Chandigarh, Mumbai, Pune, Jaipur, Ahmedabad and Goa, passengers experienced a little digital detox with India Post, rediscovering the charm of handwritten notes and heartfelt connections while travelling home for Diwali. Because some connections are best made beyond the screen. #DigitalDetox #DiwaliWithIndiaPost #IndiaPost #DakSewaJanSewa @IndiGo6E @cpmggujarat @cpmgmaharashtra @cpmgdelhi @cpmgrajasthan @cpmgpunjab
— India Post (@IndiaPostOffice) November 7, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/एकेवी/पीके
