भारत

भारतीय रेलवे ने विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया, 1 लाख से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए

भारतीय रेलवे ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने ज़ोनल रेलवे, डिवीजनों, प्रोडक्शन यूनिट्स, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अभियान के तहत स्वच्छता, कबाड़ के निपटान, ई-कचरा प्रबंधन, जगह के प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबंधन और लंबित मामलों के समय पर निपटान के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं। इस अभियान के अंतर्गत, रेलवे स्टेशनों

रेल और सड़क संपर्क का भारतीय परिवेश · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
रेल और सड़क संपर्क का भारतीय परिवेश · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारतीय रेलवे ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने ज़ोनल रेलवे, डिवीजनों, प्रोडक्शन यूनिट्स, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान 6 सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अभियान के तहत स्वच्छता, कबाड़ के निपटान, ई-कचरा प्रबंधन, जगह के प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबंधन और लंबित मामलों के समय पर निपटान के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं।

इस अभियान के अंतर्गत, रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, कार्यशालाओं और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में 1 लाख से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए। भारतीय रेलवे ने कबाड़ के निपटान से 628.49 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 600 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक है। साथ ही, कबाड़, बेकार हो चुकी सामग्री और अन्य अनावश्यक वस्तुओं को हटाकर 6,20,121 वर्ग फुट जगह खाली कराई गई।

इस वर्ष के अभियान में "ई-कचरे का प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान" पर विशेष जोर दिया गया, जो इस अभियान का मुख्य केंद्र-बिंदु था। जिम्मेदार कचरा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 1.50 लाख से अधिक ई-कचरा इकाइयों का निपटान किया गया, जिससे 10.43 करोड़ रुपये की आय हुई।

इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने कई तरह के काम किए, जिनमें पुरानी भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की व्यापक समीक्षा, जन शिकायतों और अपीलों का निपटारा, संसदीय आश्वासनों, वीआईपी संदर्भों और अन्य लंबित मामलों पर कार्रवाई शामिल है। इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गईं। इन पहलों का उद्देश्य रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार करना, लंबित मामलों को कम करना और एक अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित तथा कुशल कार्य वातावरण तैयार करना था।

रेल जन संवाद नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करता है

विशेष अभियान 6 के तहत, भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों और रेल उपयोगकर्ताओं के बीच सीधा संवाद कराने के लिए रेल जन संवाद का आयोजन किया। 22 अक्टूबर 2026 को देश भर के 5,884 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे यात्रियों को रेलवे अधिकारियों के साथ सीधे अपने विचार और सुझाव साझा करने का मौका मिला।

विशेष अभियान 6 की सफलता, रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, संसाधनों का कुशल उपयोग करने, कचरे के जिम्मेदार निपटान को बढ़ावा देने, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार करने और लंबित मामलों को समय पर सुलझाने के प्रति भारतीय रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ये पहलें भारतीय रेलवे में प्रशासनिक दक्षता और नागरिक-केंद्रित शासन को और अधिक मजबूत बनाती हैं।

*****

पीके/केसी/आरटी/एनएस


ये खबरें भी पढ़िए

बजट दस्तावेजों का अध्ययन करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पहाड़ी कस्बे के बाजार में स्थानीय दुकानदार से बात करते भारतीय संवाददाता का सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
विधिक सहायता और नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

    श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

    डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    नशे की लत से मुक्ति

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के 32 वर्षीय रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) नशे की लत के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। नशे की लत के कारण उनके लिए स्थिर और बेहतर जीवन जीना मुश्किल हो गया था। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलने, अपना जीवन फिर से संवारने और समाज में सम्मान के साथ अ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एमवाय भारत-एनएसएस ने मादक पदार्थों के सेवन-मुक्त उत्सव समारोहों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘दिवाली स्नेह मिलन’ का आयोजन किया

    एमवाय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा के अंतर्गत 153 संस्थानों में राष्ट्रव्यापी 'दिवाली स्नेह मिलन' समारोह का आयोजन किया। इन समारोह में 1,07,494 भागीदारी दर्ज की गई। अभियान के दूसरे महीने के अंत में आठवें सप्ताह में सामुदायिक समारोहों, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामूहिक प्रतिज्ञाओं और स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से व्यसन मुक्त दिवाली को बढ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।