भारत

नशे की लत से मुक्ति

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के 32 वर्षीय रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) नशे की लत के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। नशे की लत के कारण उनके लिए स्थिर और बेहतर जीवन जीना मुश्किल हो गया था। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलने, अपना जीवन फिर से संवारने और समाज में सम्मान के साथ अ

धूप से बचाव समझाते भारतीय त्वचा स्वास्थ्य शिक्षक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के 32 वर्षीय रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) नशे की लत के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा।

नशे की लत के कारण उनके लिए स्थिर और बेहतर जीवन जीना मुश्किल हो गया था। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलने, अपना जीवन फिर से संवारने और समाज में सम्मान के साथ अपना स्थान वापस पाने की उम्मीद बनाए रखी।

नशे की लत का असर उनके पारिवारिक संबंधों और आसपास के लोगों के साथ उनके भरोसे पर भी पड़ा था। वह स्वस्थ और जिम्मेदारी भरा जीवन जीना चाहते थे। साथ ही, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के साथ संबंधों को फिर से बेहतर करना चाहते थे।

उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की नशे की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना (एनएपीडीडीआर) के अंतर्गत सहायता प्राप्त सुल्तानपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र (डीडीएसी) से आया।

केंद्र ने उन्हें चिकित्सा उपचार, पुनर्वास की सुविधाएं, समय पर दवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षित आवास और स्वस्थ होने के दौरान आवश्यक अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

चिकित्सा देखभाल के साथ-साथ उन्हें लगातार परामर्श, प्रोत्साहन, योग सत्र और भावनात्मक मार्गदर्शन भी दिया गया। इस निरंतर सहयोग से उनकी सोच, व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आए और उन्हें नशे की लत से बाहर निकलने में मदद मिली।

केंद्र से मिले प्रोत्साहन और देखभाल से उनका आत्मविश्वास फिर से बढ़ा। उनके सामाजिक संबंध बेहतर हुए और उन्हें सम्मान के साथ समाज में दोबारा शामिल होने में मदद मिली।

रमेश कुमार आज स्थिर और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और वे पहले की तुलना में आर्थिक रूप से अधिक मजबूत हुए हैं। अब वे जिम्मेदारी के साथ जीवन जी रहे हैं और समाज में अपना सम्मान तथा आत्मविश्वास फिर से हासिल कर चुके हैं।

केंद्र से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने अपना जीवन फिर से संवारने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया है।

उनकी यह यात्रा बताती है कि समय पर चिकित्सा सहायता, निरंतर पुनर्वास, परामर्श और भावनात्मक सहयोग से लोगों को नशे की लत से बाहर निकलने तथा सम्मान, आत्मनिर्भरता और समाज में फिर से अपनी जगह बनाने में मदद मिल सकती है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसके


ये खबरें भी पढ़िए

बजट दस्तावेजों का अध्ययन करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पहाड़ी कस्बे के बाजार में स्थानीय दुकानदार से बात करते भारतीय संवाददाता का सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
विधिक सहायता और नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

    श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

    डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    नशे की लत से मुक्ति

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के 32 वर्षीय रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) नशे की लत के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। नशे की लत के कारण उनके लिए स्थिर और बेहतर जीवन जीना मुश्किल हो गया था। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलने, अपना जीवन फिर से संवारने और समाज में सम्मान के साथ अ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एमवाय भारत-एनएसएस ने मादक पदार्थों के सेवन-मुक्त उत्सव समारोहों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘दिवाली स्नेह मिलन’ का आयोजन किया

    एमवाय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा के अंतर्गत 153 संस्थानों में राष्ट्रव्यापी 'दिवाली स्नेह मिलन' समारोह का आयोजन किया। इन समारोह में 1,07,494 भागीदारी दर्ज की गई। अभियान के दूसरे महीने के अंत में आठवें सप्ताह में सामुदायिक समारोहों, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामूहिक प्रतिज्ञाओं और स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से व्यसन मुक्त दिवाली को बढ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।