भारत

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने दूरसंचार इंटरकनेक्शन (पोर्ट शुल्क) (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी किए

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर दिए। इन संशोधनों में आईपी आधारित इंटरकनेक्शन पोर्ट शुल्क निर्धारण रूपरेखा दी गई है। यह रूपरेखा ई1/ टाइम डिवीज़न मल्टीप्लेक्सिंग आधारित इंटरकनेक्शन पोर्ट पर लागू मौजूदा प्रावधानों की पूरक होगी। संशोधित विनियम 1 जनवरी, 2027 से प्रभावी होंगे। दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन से तात्पर्य

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
an Indian woman business traveler seen in profile in a glass international airport terminal, wide-bodied passenger aircraft outside at dawn, quiet global connectivity, navy and warm amber palette · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज दूरसंचार इंटरकनेक्शन-पोर्ट शुल्क (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 जारी कर दिए। इन संशोधनों में आईपी आधारित इंटरकनेक्शन पोर्ट शुल्क निर्धारण रूपरेखा दी गई है। यह रूपरेखा ई1/ टाइम डिवीज़न मल्टीप्लेक्सिंग आधारित इंटरकनेक्शन पोर्ट पर लागू मौजूदा प्रावधानों की पूरक होगी। संशोधित विनियम 1 जनवरी, 2027 से प्रभावी होंगे।

दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन से तात्पर्य ऐसी तकनीकी, परिचालन और वाणिज्यिक व्यवस्थाओं से है, जिनके द्वारा दो या दो से अधिक दूरसंचार नेटवर्क आपस में जुड़ते हैं। इससे दूरसंचार ट्रैफिक का एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क तक प्रवाह संभव होता है और विभिन्न सेवा प्रदाताओं के उपयोगकर्ता निर्बाध रूप से एक-दूसरे से संवाद में सक्षम हो पाते हैं। ट्राई अधिनियम, 1997 की धारा 11(1)(बी) के तहत ट्राई को सेवा प्रदाताओं के बीच इंटरकनेक्शन के नियम और शर्तें निर्धारित करने तथा विभिन्न सेवा प्रदाताओं के बीच तकनीकी अनुकूलता और प्रभावी इंटरकनेक्शन सुनिश्चित करने का अधिकार है।

दूरसंचार इंटरकनेक्शन (पोर्ट शुल्क) विनियम, 2001 में इंटरकनेक्शन की इच्‍छा वाले सेवा प्रदाता द्वारा उसके इंटरकनेक्शन बिंदु पर इंटरकनेक्शन लिंक स्थापित करने के लिए इंटरकनेक्शन उपलब्ध कराने वाले सेवा प्रदाता को शुल्क निर्धारित किया गया है। मौजूदा विनियम पुराने ई1/टीडीएम आधारित पोर्ट प्रौद्योगिकी पर आधारित थे और इनमें निर्धारित शुल्क वर्ष 2012 में समीक्षा की गई थी।

इंटरकनेक्शन से संबंधित मौजूदा विनियामक ढांचे को प्रासंगिक, पारदर्शी और इंटरकनेक्शन के अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से ट्राई ने 03.04.2025 को इंटरकनेक्शन से संबंधित मौजूदा ट्राई विनियमों की समीक्षा विषय पर एक पूर्व-परामर्श पत्र जारी कर विनियामक ढांचे की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू की थी। पूर्व-परामर्श पत्र द्वारा अन्य बातों के साथ ही दूरसंचार इंटरकनेक्शन (पोर्ट शुल्क) विनियम, 2001 की समीक्षा हेतु हितधारकों से उनके विचार मांगे गए।

पूर्व-परामर्श प्रक्रिया में प्राप्त हितधारकों की टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए और पृष्ठभूमि जानकारी उपलब्ध कराते हुए 10.11.2025 को इंटरकनेक्शन मामलों से संबंधित मौजूदा ट्राई विनियमों की समीक्षा विषय पर एक परामर्श पत्र जारी किया गया। इस परामर्श पत्र द्वारा भी अन्य बातों के साथ ही दूरसंचार इंटरकनेक्शन (पोर्ट शुल्क) विनियम, 2001 की समीक्षा के लिए हितधारकों से विचार मांगे गए। इसकी समय-सीमा बढ़ाए जाने के बाद लिखित टिप्पणियां और उन पर प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथियां क्रमशः 15.12.2025 और 29.12.2025 निर्धारित की गई थीं।

परामर्श पत्र के मुद्दों के प्रतिउत्‍तर में 17 हितधारकों ने अपनी टिप्पणियां और 9 हितधारकों ने प्रति-टिप्पणियां दीं। परामर्श प्रक्रिया के तहत 28.01.2026 को एक खुली चर्चा भी आयोजित की गई। हितधारकों से प्राप्त टिप्पणियों और अपने विश्लेषण के आधार पर ट्राई ने दूरसंचार इंटरकनेक्शन (पोर्ट शुल्क) (तृतीय संशोधन) विनियम 2026 को अंतिम रूप दिया है।

संशोधित विनियमों के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं

1. आईपी पोर्ट को मान्यता: पोर्ट की परिभाषा संशोधित की गई है, जिससे इसमें पुराने ई1 पोर्ट (2.048 एमबीपीएस) के साथ ही आईपी पोर्ट भी शामिल किए जाएं। आईपी पोर्ट की बैंडविड्थ (संचार लिंक की वह क्षमता जिससे वह किसी नेटवर्क चैनल के माध्यम से एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक अधिकतम आंकड़े एक निश्चित समय में भेज सकता है) एमबीपीएस या जीबीपीएस में व्यक्त की जाएगी।

2. वार्षिक आईपी पोर्ट शुल्क की अधिकतम सीमा: आईपी पोर्ट के लिए प्रति 1 जीबीपीएस आईपी पोर्ट के लिए 5.6 लाख रुपये और प्रति 10 जीबीपीएस आईपी पोर्ट के लिए 42.3 लाख रुपये की अधिकतम वार्षिक शुल्क सीमा तय की गई है।

3. इंटरकनेक्शन व्यवस्था में स्थिति अनुरूपता: इंटरकनेक्शन उपलब्ध कराने वाले और इंटरकनेक्शन चाहने वाले सेवा प्रदाता आपसी सहमति से निर्धारित अधिकतम सीमा से कम शुल्क तय कर सकते हैं। वे 1 जीबीपीएस और 10 जीबीपीएस के अलावा अन्य क्षमता के आईपी पोर्ट के लिए भी सहमत व्यवस्था स्‍थापित कर सकते हैं। ऐसे पोर्ट के लिए 1 जीबीपीएस और 10 जीबीपीएस पोर्ट पर लागू समान पद्धति के आधार पर पारदर्शी तरीके से शुल्क निर्धारण होगा।

4. सभी सेवाओं के लिए समान व्यवस्था: आईपी पोर्ट शुल्क फिक्स्ड-लाइन, मोबाइल, राष्ट्रीय लंबी दूरी और अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी की सेवाओं पर समान रूप से लागू होंगे। केवल ई1 पोर्ट पर पहले से निर्धारित शुल्क लागू रहेंगे।

5. वित्तीय निरुत्साहन की चरणबद्ध व्यवस्था: विनियमों के प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए इनके निर्दिष्ट प्रावधानों के उल्लंघन पर चरणबद्ध वित्तीय निरुत्साहन की व्यवस्था की गई है। इसमें प्रत्येक उल्लंघन के मामले में प्रति सेवा क्षेत्र अधिकतम 15 लाख रुपये का वित्तीय निरुत्साहन लगाया जाएगा।

ये संशोधन विनियामक प्रावधानों को तकनीकी प्रगति और दूरसंचार क्षेत्र के विकास के अनुरूप बनाएंगे। इनसे इंटरकनेक्शन व्यवस्था सुदृढ़ बनने और दूरसंचार नेटवर्क के बीच निर्बाध संचार को बढ़ावा मिलने की संभावना है। विनियामक ढांचे का उद्देश्य प्रभावी इंटरकनेक्शन, पारदर्शिता, बिना भेदभाव के निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के सिद्धांत बनाए रखते हुए सेवा प्रदाताओं को अधिक विनियामक व्‍यवस्‍था प्रदान करना है।

दूरसंचार इंटरकनेक्शन (पोर्ट शुल्क) (तृतीय संशोधन) विनियम, 2026 का पूरा पाठ और व्याख्यात्मक ज्ञापन ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।

किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए ट्राई के सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम एवं लाइसेंसिंग-I) श्री समीर गुप्ता से ईमेल आईडी: adv-nsl1@trai.gov.in या टेलीफोन नंबर +91-11-20907752 पर संपर्क किया जा सकता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एमपी


ये खबरें भी पढ़िए

बजट दस्तावेजों का अध्ययन करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पहाड़ी कस्बे के बाजार में स्थानीय दुकानदार से बात करते भारतीय संवाददाता का सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
विधिक सहायता और नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

    श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

    डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    नशे की लत से मुक्ति

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के 32 वर्षीय रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) नशे की लत के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। नशे की लत के कारण उनके लिए स्थिर और बेहतर जीवन जीना मुश्किल हो गया था। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलने, अपना जीवन फिर से संवारने और समाज में सम्मान के साथ अ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एमवाय भारत-एनएसएस ने मादक पदार्थों के सेवन-मुक्त उत्सव समारोहों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘दिवाली स्नेह मिलन’ का आयोजन किया

    एमवाय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा के अंतर्गत 153 संस्थानों में राष्ट्रव्यापी 'दिवाली स्नेह मिलन' समारोह का आयोजन किया। इन समारोह में 1,07,494 भागीदारी दर्ज की गई। अभियान के दूसरे महीने के अंत में आठवें सप्ताह में सामुदायिक समारोहों, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामूहिक प्रतिज्ञाओं और स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से व्यसन मुक्त दिवाली को बढ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।