भारत

भूस्खलन प्रबंधन के मामले में भारत का दृष्टिकोण धीरे-धीरे ‘आपदा के बाद राहत’ से बदलकर ‘आपदा की रोकथाम' की दिशा में बढ़ रहा है: 7वें विश्व भूस्खलन मंच में डॉ. जितेंद्र सिंह

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत भूस्खलन के प्रबंधन के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव ला रहा है। अब ध्यान आपदा के बाद राहत देने के बजाय आपदा की रोकथाम, तैयारी और जोखिम कम करने पर केन्द्रित हो रहा है, जोकि देश की आपदा प्रबंधन संबंधी रणनीति में एक बड़ा बदलाव है। फरीदाबाद क

कोच्चि की सॉफ्टवेयर प्रयोगशाला में डेवलपर फोन पर लोडिंग संदेश को स्वयं जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
कोच्चि की सॉफ्टवेयर प्रयोगशाला में डेवलपर फोन पर लोडिंग संदेश को स्वयं जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत भूस्खलन के प्रबंधन के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव ला रहा है। अब ध्यान आपदा के बाद राहत देने के बजाय आपदा की रोकथाम, तैयारी और जोखिम कम करने पर केन्द्रित हो रहा है, जोकि देश की आपदा प्रबंधन संबंधी रणनीति में एक बड़ा बदलाव है।

फरीदाबाद के अमृता विश्व विद्यापीठम में आयोजित 7वें विश्व भूस्खलन मंच (डब्ल्यूएलएफ7) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत अब आपदाओं के आने और उसके बाद राहत तंत्र को सक्रिय करने के बजाय जोखिमों का पहले से अनुमान लगाने, पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करने और जान-माल एवं बुनियादी ढांचे की ऐसी क्षति को रोकने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिन्हें टाला जा सकता है।

22 से 27 नवंबर, 2026 के दौरान आयोजित होने वाले 7वें विश्व भूस्खलन मंच की मेजबानी भारत में पहली बार 'अमृता विश्व विद्यापीठम' द्वारा ‘भूस्खलन पर अंतरराष्ट्रीय संघ’ (आईसीएल) और अंतरराष्ट्रीय भूस्खलन कार्यक्रम (आईपीएल) के सहयोग से की जा रही है। उद्घाटन सत्र में 75 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और नीति-निर्माता एक साथ जुटे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्मला; अमृता विश्व विद्यापीठम की कुलाधिपति माता अमृतानंदमयी देवी; कुलपति डॉ. विक्रम रंगन; प्रति-कुलपति डॉ. मनीषा विनोदिनी रमेश; और शैक्षणिक जगत के अन्य नेता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हिमालय पर्वत श्रृंखला, पश्चिमी घाट, पूर्वोत्तर क्षेत्र और अन्य संवेदनशील पहाड़ी इलाकों सहित भारत का विविधतापूर्ण भूवैज्ञानिक एवं भूभौतिकीय परिदृश्य भूस्खलन के जोखिम को कम करने को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाता है। केरल के वायनाड, उत्तराखंड के चमोली, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में हुई भूस्खलन संबंधी बड़ी आपदाओं का उल्लेख करते हुए, उन्होंने ऐसी आपदाओं के प्रभावों को कम करने हेतु विभिन्न विषयों से जुड़े शोध, निरंतर निगरानी और समन्वित वैज्ञानिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ‘प्राकृतिक संसाधन डेटा प्रबंधन प्रणाली’ (एनआरडीएमएस) के माध्यम से 1982 से ही भू-स्थानिक तकनीकों और प्राकृतिक संसाधन डेटा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रहा है। वर्ष 2019 में शुरू की गई ‘राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति’ और ‘राष्ट्रीय भू-स्थानिक कार्यक्रम’ ने आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके भारत के भू-स्थानिक इकोसिस्टम को और मजबूत किया है। विभाग ने भूस्खलन की चेतावनी और समय रहते पता लगाने वाली प्रणालियों, कम लागत वाले एआई एवं वीडियो-आधारित निगरानी संबंधी उपायों, भूवैज्ञानिक एवं भूभौतिकीय जांच, संवेदनशीलता संबंधी मानचित्रण और इससे जुड़े शोध कार्यों में सहयोग दिया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 4.3 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में भूस्खलन की संभावनाओं का मानचित्रण पूरा हो चुका है, जबकि भूस्खलन की सूची संबंधी डेटाबेस में 2025 के अंत तक लगभग 91,000 ऐतिहासिक भूस्खलनों की जानकारी संकलित की जा चुकी है। वर्ष 2024 में कोलकाता में स्थापित ‘राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केन्द्र’ और 2020 में स्थापित ‘क्षेत्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान प्रणाली’ संवेदनशील क्षेत्रों में प्रायोगिक एवं परिचालन संबंधी पूर्वानुमान में सहायता प्रदान कर रही है। ‘राष्ट्रीय भूस्खलन पूर्वानुमान केन्द्र’ ने अब अपनी गतिविधियों का विस्तार 20 जिलों तक कर लिया है।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता वाली एक उच्च-स्तरीय समिति ने हाल ही में आपदा न्यूनीकरण और क्षमता-विकास कार्यों के लिए 1,115.67 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके साथ ही, 'राष्ट्रीय भूस्खलन न्यूनीकरण परियोजना' के लिए 1,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। यह परियोजना 15 राज्यों में कार्यान्वित की जाएगी। इन राज्यों में 10 हिमालयी राज्य एवं भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील 5 अन्य राज्य शामिल हैं। उन्होंने संस्थागत सहयोग और वैज्ञानिक साझेदारियों का भी उल्लेख किया, जिसमें भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केन्द्र और देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी शामिल हैं। ये संस्थान भूवैज्ञानिक जांच, खतरे का आकलन, एकीकृत निगरानी, ​​उपग्रह-आधारित अवलोकन, और एआई-आधारित भूस्खलन मानचित्रण व पूर्वानुमान के क्षेत्र में काम को आगे बढ़ा रहे हैं।

भूस्खलन संबंधी जोखिम के प्रबंधन में मौसम विज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2,000 करोड़ रुपये के शुरुआती आवंटन के साथ शुरू किया गया ‘मिशन मौसम’ भारत की मौसम संबंधी निगरानी, ​​पूर्वानुमान और मॉडलिंग क्षमताओं को मजबूत कर रहा है। वर्ष 2025 में शुरू किया गया ‘भारत पूर्वानुमान प्रणाली’ लगभग छह किलोमीटर तक के स्थानिक रिज़ॉल्यूशन पर मौसम का पूर्वानुमान देता है। इससे आपदा की तैयारी, प्रशासन और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं बनाने हेतु अधिक सटीक एवं स्थानीय स्तर की जानकारी मिल पाती है।

केन्द्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि केवल बारिश के पूर्वानुमान के आधार पर भूस्खलन का सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि वैज्ञानिक आकलन में भू-विज्ञान, मिट्टी की नमी, छिद्र-जल दाब, ढलान में बदलाव और जमीन की स्थिरता जैसे कारकों को भी शामिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की अधिक सटीक, व्यावहारिक और स्थान-विशेष की चेतावनी प्रणालियां विकसित करने हेतु मौसम के पूर्वानुमान को भू-वैज्ञानिक, भू-तकनीकी, जल-वैज्ञानिक और वास्तविक समय के जमीनी अवलोकन के साथ बेहतर ढंग से जोड़ा जाना चाहिए।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने भूस्खलन अनुसंधान और पूर्व चेतावनी तकनीकों में ‘अमृता विश्व विद्यापीठम’ के योगदानों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से केरल के मुन्नार में लगाए गए, वायरलेस सेंसर नेटवर्क पर आधारित भूस्खलन पहचान प्रणाली का उल्लेख किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग और निरंतर स्वदेशी अनुसंधान के माध्यम से विकसित, यह प्रणाली ढलान की बदलती स्थितियों का आकलन करने के लिए बारिश, मिट्टी की नमी, छिद्र-जल दाब और अन्य भू-भौतिकीय मापदंडों के वास्तविक समय के डेटा को एक साथ मिलाती है।

उन्होंने सिक्किम में लगाए गए भूस्खलन पूर्व चेतावनी प्रणाली का भी उल्लेख किया। इस प्रणाली को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग एवं सह-वित्तपोषण के माध्यम से सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह सरकार द्वारा समर्थित विश्वविद्यालय स्तर के एक अनुसंधान को जमीनी स्तर पर कार्यान्वित किए जाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी पहलें स्वदेशी नवाचार, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के महत्व को दर्शाती हैं, जो समाज के लिए सीधे तौर पर उपयोगी तकनीकें विकसित करने में सहायक हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने एकीकृत भू-स्थानिक डेटाबेस, उपग्रह एवं सेंसर-आधारित निगरानी, ​​संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और वैज्ञानिक प्रगति को अंतिम छोर तक पहुंचने वाली प्रभावी चेतावनी प्रणालियों में बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के जोखिम को कम करने का भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भू-स्थानिक विज्ञान, उपग्रह अवलोकन, ग्राउंड सेंसर और अंतर-विषयक अनुसंधान को व्यावहारिक रूप से लागू किया जाने पर निर्भर करता है। इससे वैज्ञानिक जानकारी समय रहते कमजोर समुदायों तक पहुंच सकेगी ताकि लोगों की जान, बुनियादी ढांचे और आजीविका की रक्षा की जा सके।

केन्द्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि ‘7वां विश्व भूस्खलन मंच’ वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिक सहयोग, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, संस्थागत क्षमता विकास और प्रभाव-आधारित पूर्व चेतावनी प्रणालियों को आगे बढ़ाएगा। साथ ही, यह वैज्ञानिक चर्चाओं को व्यावहारिक उपायों में बदलेगा, जिससे ढलानों को सुरक्षित बनाया जा सकेगा, बुनियादी ढांचे को अधिक मजबूत किया जा सकेगा और समुदायों को आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किया जा सकेगा।

*****

पीके/केसी/आरटी/आर / डीए


ये खबरें भी पढ़िए

Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के 10वें सप्ताह के दौरान, देश भर में माय भारत-एनएसएस के माध्यम से 73,500 से अधिक लोगों ने भागीदारी की

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 100 सप्ताह तक चलने वाले ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के 10वें सप्ताह के दौरान, ‘माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना’ निदेशालय के माध्यम से ब्लॉक-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें 162 संस्थानों ने हिस्सा लिया और कुल 73,529 लोगों ने भागीदारी की। इन गतिविधियों में 366 खेल प्रतियोगिता शामिल थे, जिनमें 17,699 लोगों ने हिस

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
Travelers compare multilingual signs on a platform · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान प्राप्‍त उपलब्धियों की सूची

उद्घाटन / शिलान्‍यास/ परियोजना समर्पण : अयोध्या और जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ। बनबसा में नवीन आईसीपी का शिलान्‍यास तथा भैरहवा, सुनौली और दोधारा चाँदनी आईसीपी के निर्माण कार्य में हुई प्रगति। धारचूला (भारत) और दार्चुला (नेपाल) के बीच नए सीमा-पार मोटर-योग्य पुल का उद्घाटन। लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना (669 मेगावाट) का शिलान्‍यास। मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन (एमएपीएल) के

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह को देखती भारतीय मर्चेंट नेवी अधिकारी का सांकेतिक दृश्य भारत

45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप की 22 नवंबर 2026 तक कुल बिक्री लगभग 1.16 करोड़ रुपये दर्ज की गई

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 22 नवंबर 2026 तक लगभग 1.16 करोड़ रुपये की कुल बिक्री दर्ज की गई है। यह आगंतुकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया और स्वदेशी उत्पादों तथा पारंपरिक शिल्पकला के प्रति बढ़ती सराहना को दर्शाता है। आगंतुक मंत्रालय के मंडप में पहुंचकर वहां प्रदर्शित स्वदेशी और हस्तनिर्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के 10वें सप्ताह के दौरान, देश भर में माय भारत-एनएसएस के माध्यम से 73,500 से अधिक लोगों ने भागीदारी की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 100 सप्ताह तक चलने वाले ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के 10वें सप्ताह के दौरान, ‘माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना’ निदेशालय के माध्यम से ब्लॉक-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें 162 संस्थानों ने हिस्सा लिया और कुल 73,529 लोगों ने भागीदारी की। इन गतिविधियों में 366 खेल प्रतियोगिता शामिल थे, जिनमें 17,699 लोगों ने हिस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान प्राप्‍त उपलब्धियों की सूची

    उद्घाटन / शिलान्‍यास/ परियोजना समर्पण : अयोध्या और जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ। बनबसा में नवीन आईसीपी का शिलान्‍यास तथा भैरहवा, सुनौली और दोधारा चाँदनी आईसीपी के निर्माण कार्य में हुई प्रगति। धारचूला (भारत) और दार्चुला (नेपाल) के बीच नए सीमा-पार मोटर-योग्य पुल का उद्घाटन। लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना (669 मेगावाट) का शिलान्‍यास। मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन (एमएपीएल) के

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप की 22 नवंबर 2026 तक कुल बिक्री लगभग 1.16 करोड़ रुपये दर्ज की गई

    राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 22 नवंबर 2026 तक लगभग 1.16 करोड़ रुपये की कुल बिक्री दर्ज की गई है। यह आगंतुकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया और स्वदेशी उत्पादों तथा पारंपरिक शिल्पकला के प्रति बढ़ती सराहना को दर्शाता है। आगंतुक मंत्रालय के मंडप में पहुंचकर वहां प्रदर्शित स्वदेशी और हस्तनिर्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' में 60,693 नागरिकों ने हिस्सा लिया

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में देशभर के नागरिकों ने उत्साहजनक भागीदारी की है। 23 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस क्विज़ में 60,693 नागरिकों ने भाग लिया है। इस पहल का उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सरस शक्ति फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता का सशक्त उदाहरण: शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में 'सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026' का उद्घाटन किया। 21 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देशभर के विभिन्न राज्यों की महिला स्वयं सहायता समूहों की उद्यमी अपने पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय खानपान और क्षेत्रीय पाक कला का प्रदर्शन कर रही हैं। इस अवसर पर श्री शिवराज सिंह चौहान ने कह

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।