शिक्षा

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में उच्च स्तरीय बैठक में काशी तमिल संगमम 5.0 की तैयारियों की समीक्षा

काशी तमिल संगमम 5.0 (केटीएस 5.0) की तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा के लिए 3 नवंबर, 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू), वाराणसी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उच्च शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती दीप्ति गौर मुखर्जी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी; उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) श्री अमित कुमार

वाराणसी के पठन कक्ष में समीक्षक शांत वातावरण का प्रत्यक्ष अनुभव लेते हुए अपनी कसौटी सोचता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
वाराणसी के पठन कक्ष में समीक्षक शांत वातावरण का प्रत्यक्ष अनुभव लेते हुए अपनी कसौटी सोचता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

काशी तमिल संगमम 5.0 (केटीएस 5.0) की तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा के लिए 3 नवंबर, 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू), वाराणसी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उच्च शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती दीप्ति गौर मुखर्जी ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी; उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) श्री अमित कुमार घोष; केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकार, जिला प्रशासन, बीएचयू और भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अन्य प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान अंतर-विभागीय और जिला स्तर पर प्रशासनिक समन्वय; आईआरसीटीसी द्वारा विशेष रेल परिवहन व्यवस्था और अन्य लॉजिस्टिक्स; बुनियादी ढांचागत सुविधाओं; प्रदर्शनियों; भ्रमण; केटीएस 5.0 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि पर चर्चा की गई। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिचालन संबंधी तैयारियों का आकलन करने के लिए नमो घाट सहित आयोजन स्थलों के अंदर और बाहर का दौरा भी किया।

केटीएस का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम- तिरुक्कुरल अभ्यास करें’ विषय पर आयोजित किया जाना निर्धारित है। केटीएस 5.0 का उद्देश्य शास्त्रीय तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल के शाश्वत नैतिक और चारित्रिक ज्ञान को देश भर के युवाओं और शिक्षार्थियों के करीब लाना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, तमिलनाडु से लगभग 1,400 प्रतिभागी, जिन्हें लगभग 200 व्यक्तियों के सात समूहों में संगठित किया जाएगा, आठ दिवसीय यात्रा करेंगे, जिसमें चार दिन की यात्रा और चार दिन के भ्रमण एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम शामिल होंगे। यात्रा कार्यक्रम में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या का दौरा शामिल होगा, जिसमें सांस्कृतिक, शैक्षणिक, विषय-विशिष्ट और आध्यात्मिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। तमिलनाडु के 50 शिक्षक भी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और केटीएस 5.0 के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में तिरुक्कुरल पढ़ाएंगे।

केटीएस 5.0 के लिए वेब पोर्टल और प्रतिनिधियों के पंजीकरण की प्रक्रिया का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने 22 अक्टूबर, 2026 को किया था।

छात्रों के बीच तिरुक्कुरल की व्यापक समझ को बढ़ावा देने के लिए देश भर के 1,000 उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) के माध्यम से एक राष्ट्रव्यापी छात्र सहभागिता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस पहल में तिरुक्कुरल की शिक्षाओं और मूल्यों के व्यापक प्रसार के लिए सुव्यवस्थित अध्ययन, अनुसंधान और परिसर-आधारित गतिविधियां शामिल होंगी। इसका विवरण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.केटीएस.सीआईसीटी.इन पर उपलब्ध है।

केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी), चेन्नई, डिजिटल पहुंच, प्रकाशनों और संस्थागत सहभागिता की अगुवाई कर रहा है, जबकि आई आई टी मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय क्रमशः तमिलनाडु और काशी के लिए नोडल समन्वय संस्थानों के रूप में कार्य कर रहे हैं।

******

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस


ये खबरें भी पढ़िए

Child shares a drawing while classmates listen · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा · संपादकीय

कहानी सुनाने में बच्चे की अपनी भाषा बचे

कहानी सुनाते बच्चे की अपनी भाषा और अनुभव को सम्मान मिले; सुधार के नाम पर हर आवाज को एक ही स्वीकृत ढाँचे में न ढालें।

राष्ट्रीय रिपोर्टर संपादकीय डेस्क · 2 मिनट पढ़ें
Students pass a simple discussion token in a circle · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा · संपादकीय

कक्षा के समय में बातचीत की बारी बराबर हो

कक्षा में बोलने की बारी का ऐसा क्रम हो जिसमें तेज उत्तर देने वालों के साथ सोचने के लिए समय चाहने वाले विद्यार्थी भी जगह पाएँ।

राष्ट्रीय रिपोर्टर संपादकीय डेस्क · 2 मिनट पढ़ें
Teacher welcomes a returning learner with materials · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा · संपादकीय

शिक्षा में विराम के बाद लौटने का स्वागत हो

पढ़ाई में विराम के बाद लौटने वाले विद्यार्थी को कमी की स्थायी पहचान न दें; उसकी जरूरत समझकर सीखने से फिर जुड़ने का रास्ता बने।

राष्ट्रीय रिपोर्टर संपादकीय डेस्क · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    दिल्ली हाट में शिल्प समागम मेला 2026 ने जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक हस्तशिल्प के माध्यम से आगंतुकों को किया मंत्रमुग्ध

    नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में भारत की कलात्मक परंपराओं, स्वदेशी शिल्पकला और जीवंत सांस्कृतिक विविधता की शानदार झलक देखने को मिल रही है, जिससे बड़ी संख्या में आगंतुक उत्साहपूर्वक मेले की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित यह 15 दिवसीय मेला समावेशी उत्सव के एक जीवंत केंद्र के रूप में उभरा है। यह मेला 15 नवंबर, 2026 तक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं ने रायरंगपुर मेगा मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर में 4,000 से अधिक मरीजों का इलाज किया और और दृष्टि लौटाने वाली 365 सर्जरी कीं

    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने 2 से 4 नवंबर, 2026 के बीच ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में एक विशाल मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर 'ऑपरेशन दृष्टि' के 12वें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें 4,000 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया और आंखों की दृष्टि वापस लाने के लिए 365 सर्जरी की गईं। इस शिविर में विशेषज्ञों द्वारा व्यापक चिकित्सा देखभाल पूरी तरह से मुफ्त प्रदान की गई, जिससे इस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में उच्च स्तरीय बैठक में काशी तमिल संगमम 5.0 की तैयारियों की समीक्षा

    काशी तमिल संगमम 5.0 (केटीएस 5.0) की तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा के लिए 3 नवंबर, 2026 को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बी एच यू), वाराणसी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उच्च शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती दीप्ति गौर मुखर्जी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी; उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) श्री अमित कुमार

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केवल एक नियम-पुस्तिका गरिमा की गारंटी नहीं दे सकती; विमानन क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति को इसे सुनिश्चित करना होगा: मनमीत कौर नंदा

    “मात्र नियम बनाने, उन्हें कार्यान्वित करने या कोई नियम-पुस्तिका रख लेने से तब तक कोई अंतर नहीं आयेगा, जब तक कि दिव्यांग यात्री के संपर्क में आने वाला अंतिम व्यक्ति भी उस पुस्तिका में लिखी बातों को समझ न ले और उसे व्यवहार में न लाए।” दिव्यांगजनों के लिए सुगम्यता से संबंधित प्रतिबद्धताओं को जमीनी स्तर पर कार्यान्वित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) की अति

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य: आईपीआरडी 2026 में डॉ. जितेंद्र सिंह

    भारत का स्वदेशी क्षमताओं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक सह-सृजन के माध्यम से महासागर अनुसंधान और अन्वेषण के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल करने का लक्ष्य है। यह बात केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रक्षा मंत्रालय के अ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।