भारत

एनएलएमसी ने चेन्नई के किलपॉक में आवासीय फ्लैट की ई-नीलामी की घोषणा की; बोली-पूर्व बैठक पुनर्निर्धारित कर 28 नवंबर 2026 की गई

वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के अंतर्गत कार्यरत केंद्र सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित किलपॉक के पूनामल्ली हाई रोड पर स्थित एक आवासीय फ्लैट की ई-नीलामी की घोषणा की है। प्रस्ताव अनुरोध संख्या एनएलएमसी/2026/01 दिनाँक 5 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। ये प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और चेन्नई (तमिलनाडु) में स्थित 12 आवा

मेज पर रखी बैंक कार्ड, चाबियाँ और सिक्के · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
मेज पर रखी बैंक कार्ड, चाबियाँ और सिक्के · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के अंतर्गत कार्यरत केंद्र सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित किलपॉक के पूनामल्ली हाई रोड पर स्थित एक आवासीय फ्लैट की ई-नीलामी की घोषणा की है।

प्रस्ताव अनुरोध संख्या एनएलएमसी/2026/01 दिनाँक 5 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। ये प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और चेन्नई (तमिलनाडु) में स्थित 12 आवासीय फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए एनएलएमसी की पहल का हिस्सा है।

चेन्नई के किलपॉक स्थित इस आवासीय संपत्ति का आरक्षित मूल्य 1.64 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इस ई-नीलामी के माध्यम से संभावित खरीदारों को शहर के एक सुविकसित आवासीय क्षेत्र में पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के जरिए आवासीय संपत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

बोली-पूर्व बैठक पुनर्निर्धारित कर 28 नवंबर 2026 की गई

एनएलएमसी ने 13 नवंबर 2026 को शुद्धिपत्र-1 जारी किया है, जिसके माध्यम से बोली-पूर्व बैठक की तिथि 20 नवंबर 2026 से संशोधित कर 28 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है।

बोली-पूर्व बैठक संभावित बोलीदाताओं को संपत्ति, पात्रता संबंधी आवश्यकताओं, पंजीकरण प्रक्रिया, बयाना राशि, बोली प्रक्रिया तथा आरएफपी के अन्य प्रावधानों के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।

एनएलएमसी ने स्पष्ट किया है कि आरएफपी के अन्य सभी नियम एवं शर्तें, जिनमें निर्धारित शेष समय-सीमाएं भी शामिल हैं, यथावत रहेंगी।

ई-नीलामी का प्रमुख्य विवरण

विवरण | जानकारी

संपत्ति का स्थान | पूनामल्ली हाई रोड, किलपॉक, चेन्नई, तमिलनाडु

संपत्ति का प्रकार | आवासीय फ्लैट

आरक्षित मूल्य | 1.64 करोड़ रुपये

आरएफपी जारी करने की तिथि | 5 नवंबर 2026

शुद्धिपत्र जारी करने की तिथि | 13 नवंबर 2026

संशोधित बोली पूर्व बैठक | 28 नवंबर 2026, सुबह 11 बजे

बयाना राशि (ईएमडी) | 50,000 रुपये

पंजीकरण और ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि | 7 दिसंबर 2026

ई-नीलामी पोर्टल | https://eauction.enivida.com

संभावित घर खरीदारों के लिए अवसर

चेन्नई के सुविकसित आवासीय क्षेत्रों में से एक किलपॉक में स्थित यह संपत्ति शहर के सुगम संपर्क वाले क्षेत्र में आवासीय अचल संपत्ति की तलाश कर रहे गृह खरीदारों और इच्छुक निवेशकों के लिए एक अवसर प्रदान करती है।

संभावित बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे आरएफपी और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। इच्छुक खरीदार ई-नीलामी में भाग लेने से पहले एनएलएमसी द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और शर्तों के अधीन संपत्ति का दौरा कर उसका निरीक्षण भी कर सकते हैं।

एनएलएमसी संभावित खरीदारों तक जानकारी का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करने और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन, रेडियो, डिजिटल प्लेटफार्म तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क संबंधी पहल कर रहा है।

परिसंपत्तियों के पारदर्शी मुद्रीकरण को बढ़ावा

प्रस्तावित ई-नीलामी पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रक्रियाओं के माध्यम से अधिशेष एवं कम उपयोग में लाई जा रही सार्वजनिक परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण को सुगम बनाने के लिए एनएलएमसी के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

एक सुव्यवस्थित डिजिटल नीलामी मंच उपलब्ध कराकर एनएलएमसी का उद्देश्य बाजार में भागीदारी बढ़ाना, प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया को सुगम बनाना और सार्वजनिक परिसंपत्तियों का कुशल उपयोग सुनिश्चित करना है।

इच्छुक बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे संपत्ति, भागीदारी संबंधी आवश्यकताओं, लागू नियमों एवं शर्तों तथा संशोधित बोली-पूर्व बैठक की समय-सारणी का पूरा विवरण प्राप्त करने के लिए आरएफपी और शुद्धिपत्र-1 का अवलोकन करें।

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) के बारे में

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत केंद्र सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। एनएलएमसी की स्थापना केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और अन्य सरकारी संस्थाओं की अधिशेष एवं कम उपयोग में लाई जा रही भूमि तथा भवन परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

सुव्यवस्थित लेनदेन प्रक्रियाओं, पारदर्शी ई-नीलामी और बाजारोन्मुख दृष्टिकोण के माध्यम से एनएलएमसी का उद्देश्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों की आर्थिक क्षमता का उपयोग करना और उनके उत्पादक उपयोग को बढावा देना है।

अधिक जानकारी के लिए:

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी)

वेबसाइट: https://nlmc.dpe.gov.in

ई-नीलामी पोर्टल: https://eauction.enivida.com

***

पीके/केसी/आरटी/आईएम/पीके


ये खबरें भी पढ़िए

मानचित्र के स्रोत और संस्करण का संदर्भ जाँचते अभिलेख कर्मी · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने विशेष अभियान 6.0 के समापन पर कार्यालयों से बाहर भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई) तथा उसके विभिन्न संगठनों ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित कई पहलें कीं। इस अभियान के अंतर्गत 142 स्थानों को शामिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया । इसमें ई-कच

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
इंडिया गेट और चौड़ी सड़क का सांकेतिक शहरी दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों की घोषणा

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण' के 10वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया। यह समारोह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए आयोजित किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
भारतीय स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सकीय संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने विशेष अभियान 6.0 के समापन पर कार्यालयों से बाहर भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई) तथा उसके विभिन्न संगठनों ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित कई पहलें कीं। इस अभियान के अंतर्गत 142 स्थानों को शामिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया । इसमें ई-कच

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों की घोषणा

    भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण' के 10वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया। यह समारोह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए आयोजित किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    सीबीडीटी ने स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता हेतु विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से लागू किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), राजस्व विभाग और वित्त मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए। आयकर विभाग के सभी क्षेत्रीय इकाइयों में संचालित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत रूप देना, अभिलेख प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशानिर्देशों के अनुसार लंबित मामलों का निपटान सुनिश्चित करना था, साथ ही यह 202

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल, 'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल' का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल, 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'विवेक स्मारक' के उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद, 'कॉसमॉस तारामंडल' को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए मैसूरु वापस आने पर खुशी प्रकट की। उन्होंने बताया कि जहा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।