भारत

जल जीवन मिशन द्वितीय चरण के तहत एक लाख युवाओं के कौशल प्रशिक्षण के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने प्रशिक्षण महानिदेशालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने जल जीवन मिशन द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल बुनियादी ढांचे की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने और स्थानीय रोजगार उत्पन्न करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय के साथ जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल कार्यक्रम (नल जल मित्र) के लिए आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। केंद्

भारतीय कौशल प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Indian adult polytechnic students of varied genders in a practical electronics workshop with an instructor, soldering practice safely supervised and simple circuit components, cinematic environmental documentary · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने जल जीवन मिशन द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल बुनियादी ढांचे की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने और स्थानीय रोजगार उत्पन्न करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय के साथ जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल कार्यक्रम (नल जल मित्र) के लिए आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल, जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना और कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री के आवास कार्यालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते पर राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की संयुक्त सचिव श्रीमती स्वाति मीना नाइक और प्रशिक्षण महानिदेशालय के उप महानिदेशक श्री सुनील कुमार गुप्ता ने औपचारिक हस्ताक्षर किए। कौशल विकास और उद्यमिता सचिव सुश्री देबाश्री मुखर्जी, पेयजल और स्वच्छता विभाग सचिव श्री अशोक केके मीणा, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अपर सचिव और मिशन डायरेक्टर श्री कमल किशोर सोन और दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

आयोजन में उपस्थित केंद्रीय मंत्रियों ने इस पहल की तारीफ़ की और स्थानीय कुशल कार्यबल के ज़रिए ग्रामीण जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण युवाओं की आजीविका के अवसर उत्पन्न करने में इसकी अहमियत पर बल दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन द्वितीय चरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए देश के व्यावसायिक प्रशिक्षण अवसंरचना का लाभ उठाने में सरकार के समस्त दृष्टिकोण के तहत अलग-अलग मंत्रालयों के बीच सहयोग पर बल दिया।

जल जीवन मिशन द्वितीय चरण और कौशल विकास पहल की जानकारी देते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिव श्री अशोक के.के. मीणा ने कहा कि लगभग 16 करोड़ ग्रामीण परिवार अब नल जल आपूर्ति प्रणालियों से जुड़ गए हैं। अब अगली प्राथमिकता एक मजबूत संचालन एवं रखरखाव व्यवस्था स्थापित करना है, जो इन परिसंपत्तियों को लंबे समय तक सुचारु तरीके से संचालित रखने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि गांवों और आसपास के क्षेत्रों में समय पर तकनीकी सहायता उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि दैनिक संचालन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो और इसके लिए बाहरी एजेंसियों पर निर्भर न रहना पड़े।

श्री मीणा ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा प्रशिक्षण महानिदेशालय के बीच साझेदारी भारत की व्यावसायिक प्रशिक्षण व्यवस्था को सीधे ग्रामीण जल क्षेत्र से जोड़ेगी। गांवों में संचालित जल आपूर्ति योजनाओं में व्यवस्थित कक्षा शिक्षण और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं का एक नया समूह तैयार किया जाएगा, जो संचालन एवं रखरखाव संबंधी गतिविधियों में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि प्रमाणन प्राप्त उम्मीदवारों का आंकड़ा जिला और ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपनी संबंधित नीतियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार कुशल कर्मियों को नियुक्त कर सकेंगे।

इस समझौता ज्ञापन द्वारा जल जीवन मिशन द्वितीय चरण के तहत जल आपूर्ति संचालन एवं रखरखाव कौशल विकास कार्यक्रम लागू करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और प्रशिक्षण महानिदेशालय के बीच एक सहयोगात्मक ढांचे को औपचारिक रूप दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य देशभर में मौजूदा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के नेटवर्क का उपयोग करते हुए एक प्रशिक्षित एवं प्रमाणित कार्यबल तैयार करना है, जो ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति प्रणालियों के संचालन एवं रखरखाव में सहायता कर सके।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

1. कार्यक्रम का दायरा एवं वित्तीय व्यय:

इस समझौता ज्ञापन के तहत जल जीवन मिशन की विस्तारित अवधि के दौरान कम से कम एक लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षण एवं प्रमाणन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम पर लगभग 111.93 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होगा, जिसका पूरा खर्च पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेगा।

2. 165 घंटे का राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा अनुरूप पाठ्यक्रम:

प्रशिक्षण महानिदेशालय के अंतर्गत केंद्रीय कर्मचारी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के परामर्श से यह पाठ्यक्रम विकसित किया गया है जो राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा अनुमोदित है।

इस अल्पकालिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में कुल 165 घंटे का प्रशिक्षण शामिल है:

  • 120 घंटे का संस्थागत प्रशिक्षण (सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक)।
  • 45 घंटे का अनिवार्य कार्यस्थल प्रशिक्षण।

3. लक्षित समूह एवं दोहरा प्रमाणन:

यह पाठ्यक्रम सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के फिटर एवं प्लंबर ट्रेड के वर्तमान और उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को वैकल्पिक विषय के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रशिक्षुओं को उनके राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र के अतिरिक्त डीजीटी द्वारा राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा-अनुरूप अल्पकालिक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

4. व्यावहारिक दक्षता एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण:

पाठ्यक्रम में निम्नलिखित विषयों शामिल किए गए हैं:

  • प्लंबिंग (नलसाजी)।
  • जल वितरण प्रणाली।
  • पंप और मोटर।
  • बुनियादी विद्युत कार्य।
  • जल गुणवत्ता की निगरानी।
  • नियमित संचालन एवं रखरखाव।

पेय जल और स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं में 45 घंटे का कार्यस्थल प्रशिक्षण आयोजित कराया जाएगा। इसके माध्यम से प्रशिक्षुओं को गांवों की वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा।

5. कार्यान्वयन एवं प्रशासनिक व्यवस्था:

  • प्रशिक्षण महानिदेशालय का अधीनस्थ कार्यालय राष्ट्रीय अनुदेशात्मक माध्यम संस्थान-एनआईएमआई इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण भागीदार के रूप में कार्य करेगा।
  • एनआईएमआई को धनराशि वितरण, प्रशिक्षण समन्वय, मूल्यांकन और प्रमाणन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
  • पेय जल और स्वच्छता विभाग प्रशिक्षकों के अभिमुखीकरण, कार्यस्थल के प्रशिक्षण स्थलों की पहचान और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
  • प्रमाणित उम्मीदवारों का डेटाबेस जिला एवं ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि राज्य अपनी संबंधित मानव संसाधन नीतियों के अनुसार उन्हें संचालन एवं रखरखाव के कार्यों में नियुक्त कर सकें।
  • कार्यक्रम के कार्यान्वयन, निर्धारित लक्ष्यों और धनराशि के उपयोग की निगरानी के लिए एक संयुक्त संचालन समिति गठित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता पेय जल और स्वच्छता विभाग संयुक्त सचिव या उससे उच्च पद के अधिकारी द्वारा की जाएगी।

पेयजल और स्वच्छता विभाग और प्रशिक्षण महानिदेशालय के बीच यह साझेदारी देश के ग्रामीण जल क्षेत्र में संचालन एवं रखरखाव क्षमता को संस्थागत रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। देश की स्थापित व्यावसायिक प्रशिक्षण व्यवस्था में जल आपूर्ति के संचालन एवं रखरखाव से संबंधित कौशल प्रशिक्षण को शामिल कर यह पहल प्रमाणित नल जल मित्रों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जो तकनीकी एवं क्षेत्रीय स्तर की आवश्यक दक्षताओं से सुसज्जित होंगे। इस कार्यक्रम से ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति अवसंरचना के दीर्घकालिक सुचारु संचालन को समर्थन मिलने, जमीनी स्तर पर सेवा वितरण सशक्त बनाने तथा ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर सृजित होने की संभावना है। यह पहल जल जीवन मिशन द्वितीय चरण के उद्देश्यों की प्राप्ति में उपयोगी रहेगी।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/पीके


ये खबरें भी पढ़िए

कृषि सेंसर पर काम करते भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरों का सांकेतिक दृश्य भारत

पीएसए कार्यालय, एमईए, IISc, ओआरएफ और जीआईएस के सहयोग से 'टेक्नोलॉजी डायलॉग' के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा

'टेक्नोलॉजी डायलॉग' का तीसरा संस्करण, जिसकी थीम “तकनीकी अभिसरण की रूपरेखा है, 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इस संवाद का आयोजन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसमें विदेश मंत्रालय (MEA), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) और ग्लोबल इनोवेशन स्क्वायर (GIS) भ

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
सिमुलेशन प्रयोगशाला में सीखते वयस्क भारतीय चिकित्सा विद्यार्थियों का सांकेतिक दृश्य भारत

डब्ल्यूओएएच पीवीएस मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में एक ओरिएंटेशन बैठक के साथ, भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं (एएएचएस) के लिए 'वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ' (डब्ल्यूओएएच) के 'पशु चिकित्सा सेवाओं के प्रदर्शन' (पीवीएस) मूल्यांकन की शुरुआत की। यह मिशन जलीय पशु स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करने और इसकी प्रणालियों को अंतरराष

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
बैडमिंटन प्रशिक्षक खिलाड़ी की पकड़ और पैर रखने की स्थिति देखती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन ने संविधान दिवस 2026 मनाया; संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समावेशी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया

भारत के संविधान के अंगीकरण के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी) में संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने, सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने और समावेशी लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया। कार्यक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    पीएसए कार्यालय, एमईए, IISc, ओआरएफ और जीआईएस के सहयोग से 'टेक्नोलॉजी डायलॉग' के तीसरे संस्करण का आयोजन करेगा

    'टेक्नोलॉजी डायलॉग' का तीसरा संस्करण, जिसकी थीम “तकनीकी अभिसरण की रूपरेखा है, 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इस संवाद का आयोजन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसमें विदेश मंत्रालय (MEA), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) और ग्लोबल इनोवेशन स्क्वायर (GIS) भ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    डब्ल्यूओएएच पीवीएस मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया

    मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में एक ओरिएंटेशन बैठक के साथ, भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं (एएएचएस) के लिए 'वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ' (डब्ल्यूओएएच) के 'पशु चिकित्सा सेवाओं के प्रदर्शन' (पीवीएस) मूल्यांकन की शुरुआत की। यह मिशन जलीय पशु स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करने और इसकी प्रणालियों को अंतरराष

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन ने संविधान दिवस 2026 मनाया; संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समावेशी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया

    भारत के संविधान के अंगीकरण के 77 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (डीएएफ) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी) में संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने, सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने और समावेशी लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया। कार्यक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद भारतीय डाक 2,632 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय से अपने परिवर्तन की प्रक्रिया को तेज करने जा रहा है

    भारतीय डाक 16वें वित्त आयोग चक्र (वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए डाक परिचालन योजना और संपदा प्रबंधन योजना के तहत कुल 2,632 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ अपने परिवर्तन की प्रक्रिया को तेज करने जा रहा है। इसमें डाक परिचालन योजना को जारी रखने के प्रस्ताव के लिए 1,141 करोड़ रुपये और संपदा प्रबंधन योजना के लिए 1,491 करोड़ रुपये शामिल हैं, जिसे जारी रखने की मंजूरी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ने आगरा में दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

    भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडब्ल्यूएसएस) ने उत्तर प्रदेश के आगरा में जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 पर दूसरे क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें उत्तर भारत के सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थिरता को मजबूत करने तथा ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों की दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के ल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।