भारत

डब्ल्यूओएएच पीवीएस मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में एक ओरिएंटेशन बैठक के साथ, भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं (एएएचएस) के लिए 'वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ' (डब्ल्यूओएएच) के 'पशु चिकित्सा सेवाओं के प्रदर्शन' (पीवीएस) मूल्यांकन की शुरुआत की। यह मिशन जलीय पशु स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करने और इसकी प्रणालियों को अंतरराष

सिमुलेशन प्रयोगशाला में सीखते वयस्क भारतीय चिकित्सा विद्यार्थियों का सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में एक ओरिएंटेशन बैठक के साथ, भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं (एएएचएस) के लिए 'वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ' (डब्ल्यूओएएच) के 'पशु चिकित्सा सेवाओं के प्रदर्शन' (पीवीएस) मूल्यांकन की शुरुआत की। यह मिशन जलीय पशु स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करने और इसकी प्रणालियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप ढालने के भारत के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

ओरिएंटेशन बैठक की अध्यक्षता मत्स्य विभाग की संयुक्त सचिव (अंतर्देशीय मत्स्य पालन) और डब्ल्यूओएएच नेशनल फोकल पॉइंट (जलीय जीव) – भारत, गुंजन कृष्णन; आईसीएआर के उप महानिदेशक (मत्स्य विज्ञान) डॉ. जे. के. जेना; सचिव, तटीय जलीय कृषि प्राधिकरण के के. सी. देवसेनापति; डब्ल्यूओएएच पीवीएस मिशन की टीम लीडर एना लुइसा दा सिल्वा अफोंसो और मत्स्य विकास आयुक्त, मत्स्य विभाग के के. मोहम्मद कोया ने की। बैठक में आईसीएआर के मत्स्य अनुसंधान संस्थानों, राज्य मत्स्य विभागों, एमपीईडीए, निर्यात निरीक्षण परिषद, एफएसएसएआई, बीआईएस, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और अन्य संबंधित संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, गुंजन कृष्णन ने भारत के जीवंत मत्स्य पालन और जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) क्षेत्र पर प्रकाश डाला और जलीय पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए देश के संस्थागत, विधायी और नियामक ढांचे की रूपरेखा प्रस्तुत की। एना लुइसा दा सिल्वा अफोंसो ने इस बात पर जोर दिया कि यह मूल्यांकन भारत को प्राथमिकताएं तय करने और डब्ल्यूओएएच मानकों तथा अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप रणनीतिक योजनाएं विकसित करने में मदद करेगा।

इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में जलीय पशु स्वास्थ्य प्रशासन के प्रमुख पहलुओं को शामिल किया गया, जिनमें अनुसंधान और विकास, बीमारी की निगरानी, ​​क्षमता निर्माण, व्यापार सुगमता, निर्यात गुणवत्ता आश्वासन, खाद्य सुरक्षा, नियामक अनुपालन, तथा जलीय कृषि में इस्तेमाल होने वाले इनपुट और चारे से संबंधित मानक शामिल हैं।

डब्ल्यूओएएच पीवीएस पाथवे एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ढांचा है, जिसे देशों को साक्ष्य-आधारित और स्वतंत्र मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से पशु चिकित्सा सेवाओं और जलीय जीव स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन करने और उन्हें मजबूत करने में सहायता देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस मूल्यांकन में चार मुख्य क्षेत्रों की जांच की जाती है: मानवीय, भौतिक और वित्तीय संसाधन; तकनीकी अधिकार और क्षमता; हितधारकों की भागीदारी; तथा विनियामक क्षमता और बाजार तक पहुंच।

इस मिशन के हिस्से के रूप में, डब्ल्यूओएएच की विशेषज्ञ टीम 27 नवंबर से 9 दिसंबर 2026 तक कई राज्यों में एक्वाकल्चर फार्मों, मत्स्य पालन प्रतिष्ठानों, अनुसंधान संस्थानों, जलीय जीवों की बीमारियों की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं और गुणवत्ता नियंत्रण सुविधाओं का दौरा करेगी।

इस स्वैच्छिक मूल्यांकन से क्षमता बढ़ाने, लक्षित निवेश करने और संस्थागत ढांचे को मजबूत करने की प्राथमिकताओं की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे बीमारियों की रोकथाम और निगरानी में सुधार, 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण के तहत बेहतर सहयोग, व्यापारिक साझेदारों के बीच विश्वास में वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय सीफूड व्यापार को और अधिक सुगम बनाने में भी मदद मिलेगी।

डब्ल्यूओएएच पीवीएस मूल्यांकन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वह जलीय पशु स्वास्थ्य प्रणालियों को और मजबूत कर सकता है, मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र के सतत विकास को समर्थन दे सकता है, और एक जिम्मेदार तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी मत्स्य राष्ट्र के रूप में अपनी स्थिति को और सुदृढ़ कर सकता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एमपी


ये खबरें भी पढ़िए

सिक्किम के स्कूल द्वार पर शोधकर्ता स्थानीय शिक्षक से फील्ड नोट जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने ओडिशा में डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 और विश्व बैंक समर्थित ‘रिवार्ड’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के सचिव श्री दिलीप कुमार ने ओडिशा का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटरशेड विकास घटक (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई) 2.0 और विश्व बैंक समर्थित नवोन्मेषी विकास के माध्यम से कृषि लचीलेपन के लिए जलसंभरों का पुनरुद्धार (रिवार्ड) कार्यक्रम की प्रगति एवं ज़मीनी स्तर पर उनके कार्यान्वयन की समीक्षा करना

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत 2030 में आईटीयू पूर्ण अधिकार (प्लेनिपोटेंशियरी) सम्मेलन की मेजबानी करेगा; केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वैश्विक दूरसंचार हिस्सेदारों को भारत आने का निमंत्रण दिया

भारत 2030 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस' (पीपी-30) की मेजबानी करेगा। यह भारत के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार भागीदारों के साथ उसके जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कतर के दोहा में 27 नवंबर 2026 को संपन्न हुए 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस 2026' (पीपी-26) में पीपी-30 की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
सहकारी कार्यशाला में दाल और बाजरे के बीज छाँटती महिला किसान · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने ओडिशा में डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 और विश्व बैंक समर्थित ‘रिवार्ड’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के सचिव श्री दिलीप कुमार ने ओडिशा का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटरशेड विकास घटक (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई) 2.0 और विश्व बैंक समर्थित नवोन्मेषी विकास के माध्यम से कृषि लचीलेपन के लिए जलसंभरों का पुनरुद्धार (रिवार्ड) कार्यक्रम की प्रगति एवं ज़मीनी स्तर पर उनके कार्यान्वयन की समीक्षा करना

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत 2030 में आईटीयू पूर्ण अधिकार (प्लेनिपोटेंशियरी) सम्मेलन की मेजबानी करेगा; केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वैश्विक दूरसंचार हिस्सेदारों को भारत आने का निमंत्रण दिया

    भारत 2030 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस' (पीपी-30) की मेजबानी करेगा। यह भारत के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार भागीदारों के साथ उसके जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कतर के दोहा में 27 नवंबर 2026 को संपन्न हुए 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस 2026' (पीपी-26) में पीपी-30 की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।