भारत

भारत 2030 में आईटीयू पूर्ण अधिकार (प्लेनिपोटेंशियरी) सम्मेलन की मेजबानी करेगा; केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वैश्विक दूरसंचार हिस्सेदारों को भारत आने का निमंत्रण दिया

भारत 2030 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस' (पीपी-30) की मेजबानी करेगा। यह भारत के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार भागीदारों के साथ उसके जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कतर के दोहा में 27 नवंबर 2026 को संपन्न हुए 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस 2026' (पीपी-26) में पीपी-30 की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
an Indian woman business traveler seen in profile in a glass international airport terminal, wide-bodied passenger aircraft outside at dawn, quiet global connectivity, navy and warm amber palette · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारत 2030 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस' (पीपी-30) की मेजबानी करेगा। यह भारत के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार भागीदारों के साथ उसके जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कतर के दोहा में 27 नवंबर 2026 को संपन्न हुए 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस 2026' (पीपी-26) में पीपी-30 की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। इससे पहले जिनेवा में आयोजित 2026 के सत्र में आईटीयू काउंसिल ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आईटीयू लीडरशिप और पीपी-26 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक वीडियो संदेश के माध्यम से वैश्विक दूरसंचार भागीदारों को सस्नेह आमंत्रित किया। इस दौरान सदस्य राज्यों के प्रतिनिधियों, वैश्विक दूरसंचार विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, उद्योग के दिग्गजों और प्रतिनिधियों को 2030 में ऐतिहासिक सम्मेलन के लिए भारत में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

अपने वीडियो संदेश में श्री सिंधिया ने सभी सदस्य देशों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने 2027-2030 के कार्यकाल के लिए आईटीयू काउंसिल में भारत के चुने जाने और अगली प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करने का अवसर भारत को मिलने पर आभार प्रकट किया।

इन दायित्वों को सम्मान और जिम्मेदारी दोनों बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने एक जुड़े हुए, समावेशी और डिजिटल रूप से सशक्त विश्व के निर्माण की दिशा में सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के भारत के संकल्प को दोहराया।

'अतिथि देवो भव' की भारत की मूल्यवान सांस्कृतिक परंपरा पर जोर देते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि भारत वैश्विक दूरसंचार भागीदारों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। वे यहां न केवल भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत और जीवंत सांस्कृतिक विविधता का अनुभव कर सकेंगे, बल्कि तकनीकी बदलाव, नवाचार और डिजिटल समावेश की भारत की उल्लेखनीय यात्रा को भी देख सकेंगे।

उन्होंने सदस्य देशों को आश्वासन दिया कि भारत एक सफल, समावेशी और यादगार सम्मेलन आयोजित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जो संवाद, सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता के लिए एक समृद्ध मंच प्रदान करेगा।

सदस्य देशों से पीपी-30 को अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने और साझा वैश्विक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के एक अवसर के रूप में देखने का आग्रह करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि आइए हम 2030 में भारत में एक साथ आएं-न केवल एक सम्मेलन आयोजित करने के लिए बल्कि हमारी दोस्ती के बंधन को मजबूत करें, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दें और सभी के लिए एक अधिक जुड़े, समावेशी और डिजिटल रूप से सशक्त भविष्य को आकार दें।

पीपी-26 में भारत के निमंत्रण को औपचारिक रूप से स्वीकार किया जाना आईटीयू के साथ लगातार बातचीत का परिणाम है। भारत सरकार ने सबसे पहले नवंबर 2024 में पीपी-30 की मेजबानी करने के लिए अपनी औपचारिक रुचि व्यक्त की। इसके बाद 2025 में आईटीयू काउंसिल के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव रखे गए। इसके बाद 2026 के सत्र में काउंसिल ने भारत के इस आमंत्रण को मंजूरी दे दी और इसे औपचारिक स्वीकृति के लिए पीपी-26 के पास भेजने पर सहमति जताई। प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस द्वारा इसे स्वीकार किए जाने के साथ ही यह प्रक्रिया पूरी हो गई और इससे इस महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने की भारत की क्षमता पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का भरोसा भी दिखता है।

अपने वीडियो संदेश की शुरुआत में श्री सिंधिया ने कतर की सरकार और वहां के लोगों को शानदार आतिथ्य और पीपी-26 के लिए की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आईटीयू के नए नेतृत्व को बधाई दी और संघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में उनकी सफलता की कामना की।

आईटीयू के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी

भारत 1869 से इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन का सक्रिय सदस्य रहा है और 1952 से इसकी काउंसिल का लगातार सदस्य बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने दूरसंचार मानकीकरण, रेडियो संचार और डिजिटल विकास के क्षेत्रों में यूनियन के कार्यों में योगदान दिया है।

अक्टूबर 2024 में नई दिल्ली में 'वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्टैंडर्डाइजेशन असेंबली' (डब्ल्यूटीएसए-24) की सफल मेजबानी ने यह साबित कर दिया कि भारत में वैश्विक दूरसंचार समुदाय को एक साथ लाने और उभरती हुई तकनीकों जैसे 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सतत डिजिटल परिवर्तन पर होने वाली चर्चाओं में योगदान देने की क्षमता है।

प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस आईटीयू की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था है, जिसका आयोजन हर चार साल में किया जाता है। इसमें सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक साथ आते हैं ताकि वे यूनियन की समग्र दिशा तय कर सकें, इसकी रणनीतिक और वित्तीय योजनाओं को अपना सकें और इसके सीनियर लीडरशिप तथा परिषद का चुनाव कर सकें।

पीपी-30 की भारत द्वारा मेजबानी बहुपक्षीय जुड़ाव को मजबूत करने, सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने और वैश्विक दूरसंचार तथा डिजिटल प्रौद्योगिकियों के भविष्य को आकार देने में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

भारत 2030 में वैश्विक दूरसंचार भागीदारों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

अधिक जानकारी के लिए डीओटी हैंडल्स को फॉलो करें: - X - https://x.com/DoT_India Insta- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ== Fb - https://www.facebook.com/DoTIndia Youtube: https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे


ये खबरें भी पढ़िए

सिक्किम के स्कूल द्वार पर शोधकर्ता स्थानीय शिक्षक से फील्ड नोट जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने ओडिशा में डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 और विश्व बैंक समर्थित ‘रिवार्ड’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के सचिव श्री दिलीप कुमार ने ओडिशा का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटरशेड विकास घटक (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई) 2.0 और विश्व बैंक समर्थित नवोन्मेषी विकास के माध्यम से कृषि लचीलेपन के लिए जलसंभरों का पुनरुद्धार (रिवार्ड) कार्यक्रम की प्रगति एवं ज़मीनी स्तर पर उनके कार्यान्वयन की समीक्षा करना

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
सहकारी कार्यशाला में दाल और बाजरे के बीज छाँटती महिला किसान · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
Village worker replaces faded papers on a notice board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 10 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने ओडिशा में डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 और विश्व बैंक समर्थित ‘रिवार्ड’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के सचिव श्री दिलीप कुमार ने ओडिशा का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटरशेड विकास घटक (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई) 2.0 और विश्व बैंक समर्थित नवोन्मेषी विकास के माध्यम से कृषि लचीलेपन के लिए जलसंभरों का पुनरुद्धार (रिवार्ड) कार्यक्रम की प्रगति एवं ज़मीनी स्तर पर उनके कार्यान्वयन की समीक्षा करना

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत 2030 में आईटीयू पूर्ण अधिकार (प्लेनिपोटेंशियरी) सम्मेलन की मेजबानी करेगा; केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वैश्विक दूरसंचार हिस्सेदारों को भारत आने का निमंत्रण दिया

    भारत 2030 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस' (पीपी-30) की मेजबानी करेगा। यह भारत के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार भागीदारों के साथ उसके जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कतर के दोहा में 27 नवंबर 2026 को संपन्न हुए 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस 2026' (पीपी-26) में पीपी-30 की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।