भारत

भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने ओडिशा में डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 और विश्व बैंक समर्थित ‘रिवार्ड’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के सचिव श्री दिलीप कुमार ने ओडिशा का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटरशेड विकास घटक (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई) 2.0 और विश्व बैंक समर्थित नवोन्मेषी विकास के माध्यम से कृषि लचीलेपन के लिए जलसंभरों का पुनरुद्धार (रिवार्ड) कार्यक्रम की प्रगति एवं ज़मीनी स्तर पर उनके कार्यान्वयन की समीक्षा करना

सिक्किम के स्कूल द्वार पर शोधकर्ता स्थानीय शिक्षक से फील्ड नोट जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सिक्किम के स्कूल द्वार पर शोधकर्ता स्थानीय शिक्षक से फील्ड नोट जाँचती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के सचिव श्री दिलीप कुमार ने ओडिशा का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटरशेड विकास घटक (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई) 2.0 और विश्व बैंक समर्थित नवोन्मेषी विकास के माध्यम से कृषि लचीलेपन के लिए जलसंभरों का पुनरुद्धार (रिवार्ड) कार्यक्रम की प्रगति एवं ज़मीनी स्तर पर उनके कार्यान्वयन की समीक्षा करना था।

क्षेत्रीय दौरा एवं समुदाय के साथ बातचीत

श्री दिलीप कुमार ने क्षेत्रीय दौरा के दौरान खोरधा जिले के टांगी ब्लॉक में डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत किए गए विभिन्न वाटरशेड विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ज़मीनी स्तर पर काम की गुणवत्ता की सराहना की और विशेष रूप से स्थानीय समुदायों, जल उपयोगकर्ता समूहों तथा स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सक्रिय भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया।

सचिव ने लाभार्थियों एवं उपयोगकर्ता समूह के सदस्यों से सीधे बातचीत करते हुए किए गए उपायों के सामाजिक-आर्थिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों का आकलन किया और निर्मित संसाधनों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने में स्थानीय संस्थाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने वाटरशेड विकास के प्रति ओडिशा के समुदाय-केंद्रित दृष्टिकोण की भी सराहना की। उन्होंने जोर दिया कि प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन, किसानों की आजीविका को बेहतर बनाने एवं जलवायु परिवर्तन का सामना करने में सक्षम ग्रामीण समुदायों के निर्माण में लोगों की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।

डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 की प्रगति की समीक्षा

सचिव ने डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत राज्य के समग्र प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए ओडिशा की लगभग 89 प्रतिश्त वित्तीय व्यय की उपलब्धि की सराहना की, जिसमें स्वीकृत 60 परियोजनाओं में से 38 परियोजनाएं अभी अंतिम चरण में हैं।

हालांकि, सात परियोजनाओं में काम अपेक्षाकृत धीमी गति से हो रहा है, जहां वित्तीय व्यय 60 प्रतिश्त से कम है, उस पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री दिलीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड मॉनिटरिंग में तेजी लाएं, तुरंत सुधारात्मक कदम उठाएं और लंबित कार्यों में तेजी लाकर सभी परियोजनाओं का निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा होना सुनिश्चित करें।

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान

अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत एक पौधा लगाया, जो पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक स्थिरता के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

विश्व बैंक समर्थित 'रिवॉर्ड' कार्यक्रम की समीक्षा

क्षेत्रीय निरीक्षण करने के बाद, सचिव ने नेशनल रेनफेड एरिया अथॉरिटी (एनआरएए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के साथ मिलकर, विश्व बैंक समर्थित 'रिवॉर्ड' कार्यक्रम पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। सचिव ने परियोजना के निर्धारित लक्ष्यों एवं समय-सीमा का पालन करने के महत्व पर बल देते हुए कार्यान्वयन एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने तथा कार्यक्रम की निर्धारित समय-सीमा 31 मार्च, 2027 से पहले सभी योजनाबद्ध गतिविधियों को पूरा करने का निर्देश दिया।

सचिव के इस दौरे के दौरान उनके साथ भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार के वरिष्ठ अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सी. पी. रेड्डी; एनआरएए की तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा सुधिसरी; ओडिशा सरकार के मृदा संरक्षण विभाग के संयुक्त निदेशक; तथा विभाग एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

पीके/केसी/आरटी/एके


ये खबरें भी पढ़िए

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत 2030 में आईटीयू पूर्ण अधिकार (प्लेनिपोटेंशियरी) सम्मेलन की मेजबानी करेगा; केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वैश्विक दूरसंचार हिस्सेदारों को भारत आने का निमंत्रण दिया

भारत 2030 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस' (पीपी-30) की मेजबानी करेगा। यह भारत के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार भागीदारों के साथ उसके जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कतर के दोहा में 27 नवंबर 2026 को संपन्न हुए 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस 2026' (पीपी-26) में पीपी-30 की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
सहकारी कार्यशाला में दाल और बाजरे के बीज छाँटती महिला किसान · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
Village worker replaces faded papers on a notice board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 10 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने ओडिशा में डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 और विश्व बैंक समर्थित ‘रिवार्ड’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) के सचिव श्री दिलीप कुमार ने ओडिशा का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के वाटरशेड विकास घटक (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई) 2.0 और विश्व बैंक समर्थित नवोन्मेषी विकास के माध्यम से कृषि लचीलेपन के लिए जलसंभरों का पुनरुद्धार (रिवार्ड) कार्यक्रम की प्रगति एवं ज़मीनी स्तर पर उनके कार्यान्वयन की समीक्षा करना

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत 2030 में आईटीयू पूर्ण अधिकार (प्लेनिपोटेंशियरी) सम्मेलन की मेजबानी करेगा; केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वैश्विक दूरसंचार हिस्सेदारों को भारत आने का निमंत्रण दिया

    भारत 2030 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस' (पीपी-30) की मेजबानी करेगा। यह भारत के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार भागीदारों के साथ उसके जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कतर के दोहा में 27 नवंबर 2026 को संपन्न हुए 'प्लेनिपोटेंशियरी कॉन्फ्रेंस 2026' (पीपी-26) में पीपी-30 की मेजबानी करने के भारत के प्रस्ताव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:30 बजे उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार, हरिद्वार में संयुक्त रूप से नव्या(NAVYA) के दूसरे चरण--‘युवा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आकांक्षाओं को प्रोत्साहन’ नव्या 2.0(NAVYA 2.0) का शुभारंभ करेगा। अपने पायलट चरण के अनुभवों से सीख लेते हुए, नव्या 2.0(NA

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    आगरा में जल जीवन मिशन 2.0 पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न; स्थायित्व, सामुदायिक स्वामित्व और ग्राम पंचायत-नेतृत्व वाले जल शासन पर जोर दिया गया

    पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस ) जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 'जल जीवन मिशन 2.0' पर दूसरा क्षेत्रीय सम्मेलन आज आगरा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सात उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ ग्रामीण पेयजल आपूर्ति प्रणालियों के कार्यान्वयन में तेजी लाने, स्थायित्व को मजबूत करने और दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने की प्रमुख

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु के आपातकालीन ब्लॉक में एक उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी उपकरण का उद्घाटन और लोकार्पण किया। अपनी यात्रा के दौरान, सचिव ने संस्थान की प्रमुख पहलों तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, आत्महत्या रोकथाम, व्यसन उपचार, क्षमता निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रयासो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।