भारत

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में लगभग 1400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज लगभग 1400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ, जिनमें लगभग 1024 करोड़ रुपय

New visitor finds a seat in a shared public space · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
New visitor finds a seat in a shared public space · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज लगभग 1400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन हुआ, जिनमें लगभग 1024 करोड़ रुपये के कार्य अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) द्वारा और लगभग 400 करोड़ रुपये के कार्य गुजरात सरकार के रोड एण्ड बिल्डिंग डिपार्टमेंट एवं भारत सरकार के सहयोग से पूरे या शुरू किए गए।

श्री अमित शाह ने कहा कि 2007 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने झुग्गी-झोपड़ी की जगह पक्के घर देने की योजना शुरू की थी, जिसे मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज रामापीर टेकरा के निवासियों को सुंदर प्राइवेट फ्लैट मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी योजना धरातल पर उतारने के बाद 55 हजार से अधिक लोगों को एक ही कॉम्प्लेक्स में सामाजिक सुरक्षा, मनोरंजन, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। श्री शाह ने कहा कि अहमदाबाद शहर में लगभग एक लाख लोगों को झुग्गी-झोपड़ी से निकाल कर उन्हें घर देने की योजना प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की थी और मुख्यमंत्री एवं गुजरात सरकार इसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि 1947 से 1995 तक देश और गुजरात पर शासन करने वाली विपक्षी पार्टी ने रामापीर नो टेकरो जैसे क्षेत्रों की कभी चिंता नहीं की। गरीबों ने लंबे समय तक विपक्षी पार्टी को वोट दिए, लेकिन उनके घर नहीं बने। उन्होंने कहा कि 1995 में पहला काउंसिलर चुनने के बाद बदलाव शुरू हुआ और 2012 में वे स्वयं यहाँ से विधायक बने। उन्होंने रामापीर टेकरा के निवासियों से बच्चों की पढ़ाई पर जोर देने की अपील की। आज दो प्राथमिक स्कूलों के लोकार्पण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में बदल दिया है और गांधीनगर लोकसभा की प्राथमिक शिक्षा समितियों ने भी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में बदला है।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज बोपाल-घुमा क्षेत्र में बारिश के पानी के निकास के लिए पंप हाउस के निर्माण का भूमिपूजन हुआ। उन्होंने कहा कि वे 30 वर्षों से इस क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उन्होंने वादा किया था कि 2029 से पहले ऐसी व्यवस्था कर दी जाएगी कि इस इलाके में कभी जलभराव नहीं होगा। श्री शाह ने कहा कि आज चार किलोमीटर लंबे इस्कॉन ओवरब्रिज का भी काम शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि पहले सरखेज से गांधीनगर जाने में ढाई घंटे लगते थे, लेकिन तीन साल बाद यह काम पूरा हो जाने पर सिग्नल-फ्री ओवरब्रिज के जरिए लोग यह सफर बहुत जल्द पूरा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के बहुत कम शहरों में ऐसी आधुनिक व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि आज जालासपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन भी हुआ।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आज के कार्यों को मिलाकर पिछले सात वर्षों में 25,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे हुए हैं। उन्होंने “हरियाली गांधीनगर लोकसभा, विकसित गांधीनगर लोकसभा” के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प दोहराया।

श्री अमित शाह ने बीते शनिवार को हुई केन्द्रीय गृह मंत्रालय और गुजरात के गृह विभाग की संयुक्त बैठक का जिक्र किया, जिसमें नवीन न्याय संहिताओं के क्रियान्वयन और गृह विभाग के आधुनिकीकरण के साथ-साथ गुजरात को नशामुक्त बनाने पर चर्चा हुई। उन्होंने 1033 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी और कहा कि ड्रग्स की बिक्री या सेवन की सूचना 1033 पर देने पर नाम गोपनीय रखा जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने नशे को युवाओं के शरीर, दिमाग और एकाग्रता को नष्ट करने वाला तथा आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला बताया। श्री शाह ने कहा कि नक्सल-मुक्त भारत बनाने के बाद अब मोदी सरकार का लक्ष्य 31 दिसंबर 2029 तक ‘नशा-मुक्त भारत’ बनाने का है। उन्होंने अपील की कि हमें 31 दिसंबर 2028 से पहले ही ‘नशा-मुक्त गुजरात’ बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। श्री शाह ने शिक्षकों से अपील की कि वे कक्षा में बच्चे के व्यवहार में बदलाव दिखने पर टेस्ट करवाएँ और अभिभावकों से मिलें। उन्होंने अभिभावकों और नागरिकों से भी आसपास नशे की सूचना देने की जिम्मेदारी निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की लत से जूझ रहे युवाओं के लिए नशा मुक्ति केंद्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत होने पर इलाज में शर्म नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं का नाम भी सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि ‘नशा-मुक्त गुजरात’ और ‘नशा-मुक्त भारत’ बनाने की लड़ाई सरकार अकेले नहीं लड़ सकती। नागरिकों, शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी 1 दिसंबर से कंट्रोल रूम की शुरुआत कर दी जाएगी, जिससे ड्रग्स संबंधी कोई भी सूचना मिलने के तीन घंटे के भीतर कार्रवाई की व्यवस्था होगी। श्री शाह ने कहा कि इसके लिए वैज्ञानिक तंत्र तैयार कर लिया गया है। ड्रग्स का कारोबार करने वालों के आकाओं और गुर्गों को जेल भेजने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तरफ से गारंटी देते हुए कहा कि नशे के कारोबार पर प्रहार के मामले में सरकार एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को ‘नशा-मुक्त गुजरात’ बनाने में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर गृह मंत्री ने गुजरात के लोगों को दिवाली और कल से शुरू हो रहे गुजराती नववर्ष (बेस्टु वर्ष) की शुभकामनाएं भी दी।

****

आरके / आरआर / पीआर


ये खबरें भी पढ़िए

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
धूप से बचाव समझाते भारतीय त्वचा स्वास्थ्य शिक्षक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
हरे जंगल में पर्यावरण सेंसर की जाँच करती वन अनुसंधान टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

    प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

    ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    आर्थिक तंगी से लेकर वैश्विक स्तर की शिक्षा के अवसर तक का सफर

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति (एनओएस) योजना से आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवा के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, श्री राजेश शेडगे (बदला हुआ नाम) को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, जिससे वे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। महाराष्ट्र के रहने वाले, अनुसूचित जाति समुदाय के इस युवा छात्र ने पढ़ाई के प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने एससी/एसटी सूक्ष्म और लघु उद्यमों से खरीद बढ़ाने के लिए सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा का आयोजन किया

    सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत, एससी/एसटी एमएसई से 4% अनिवार्य खरीद के लक्ष्य को लेकर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) की स्थिति की समीक्षा करने के लिए, 5 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मर्सी ईपाओ ने की। बैठक में जीईएम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।