भारत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पुणे स्थित केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (CRCS) के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा कर कामकाज एवं विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के विजन के अनुरूप केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही, सुशासन और संस्थागत सुदृढ़ीकरण को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे स्थित केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (CRCS) के क्षेत्रीय कार्याल

सहकारी कामकाज की योजना पर चर्चा करते सदस्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सहकारी कामकाज की योजना पर चर्चा करते सदस्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के विजन के अनुरूप केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही, सुशासन और संस्थागत सुदृढ़ीकरण को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे स्थित केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (CRCS) के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों के साथ संवाद किया तथा बहु-राज्य सहकारी समितियों के पंजीकरण, विनियमन, निगरानी और विभिन्न सुधारात्मक पहलों की प्रगति की समीक्षा की। श्री अमित शाह ने विशेष रूप से महाराष्ट्र में सहकारी समितियों के कामकाज, उनके पंजीकरण की स्थिति तथा नियामकीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना देशभर में बहु-राज्य सहकारी समितियों के प्रभावी विनियमन तथा सहकारी प्रशासन के विकेंद्रीकरण की एक महत्वपूर्ण पहल है।

समीक्षा के दौरान श्री अमित शाह ने इस बात पर बल दिया कि महाराष्ट्र सहित पश्चिमी क्षेत्र में बहु-राज्य सहकारी समितियों का विकास राष्ट्रीय सहकारिता नीति के उद्देश्यों एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय को केवल पंजीकरण संबंधी कार्यों तक सीमित न रहकर सहकारी समितियों के प्रभावी पर्यवेक्षण, नियामकीय अनुपालन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों से प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए सहकारी समितियों के पंजीकरण, निरीक्षण, लेखा-परीक्षा, शिकायत निवारण तथा अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने सहकारी संस्थाओं में सुशासन को बढ़ावा देने तथा सदस्यों और जमाकर्ताओं सहित सभी हितधारकों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रभावी नियामकीय व्यवस्था के महत्व को रेखांकित किया।

केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (CRCS) का कार्यालय सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत एक वैधानिक प्राधिकरण है, जिसकी नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 243ZH(f) तथा बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, 2002 की धारा 4(1) के अंतर्गत की जाती है। यह उन सहकारी समितियों का विनियमन करता है, जिनके उद्देश्य एवं कार्यक्षेत्र एक से अधिक राज्यों तक विस्तृत हैं। CRCS को बहु-राज्य सहकारी समितियों के पंजीकरण एवं विनियमन, उनकी पंजीकृत उपविधियों में संशोधन, वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत बोर्ड का अधिग्रहण, जांच, निरीक्षण, लेखा-परीक्षा, विवादों के निपटारे तथा निष्क्रिय समितियों के परिसमापन एवं समापन जैसे महत्वपूर्ण अधिकार और दायित्व सौंपे गए हैं।

वर्तमान में देशभर में कुल 1,872 बहु-राज्य सहकारी समितियां पंजीकृत हैं। इनमें से 420 समितियों का पंजीकरण 6 जुलाई, 2021 को सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद किया गया है। बहु-राज्य सहकारी समितियों की बढ़ती संख्या और उनके विस्तृत होते कार्यक्षेत्र को देखते हुए प्रभावी निगरानी, नियामकीय अनुपालन तथा सुशासन सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना की जा रही है।

पश्चिमी क्षेत्र के लिए पुणे में स्थापित CRCS का पहला क्षेत्रीय कार्यालय महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव संघ राज्य क्षेत्र में पंजीकृत कुल 818 बहु-राज्य सहकारी समितियों से संबंधित कार्यों की देखरेख करता है। इनमें महाराष्ट्र की 756, गुजरात की 59, गोवा की 2 तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की एक बहु-राज्य सहकारी समिति शामिल है। इस प्रकार देश की पंजीकृत बहु-राज्य सहकारी समितियों का एक बड़ा हिस्सा पुणे क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्राधिकार में आता है।

पुणे क्षेत्रीय कार्यालय ने 15 अप्रैल, 2026 से कार्य करना प्रारंभ किया था। इस कार्यालय के लिए व्यय विभाग द्वारा 10 पदों को स्वीकृति दी गई है। कार्यालय में अधिकारियों एवं आवश्यक सहायक कार्मिकों की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है, ताकि बहु-राज्य सहकारी समितियों से संबंधित नियामकीय कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

सहकारिता मंत्रालय द्वारा बहु-राज्य सहकारी समितियों की निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुणे के अतिरिक्त लखनऊ में उत्तरी क्षेत्र, चेन्नई में दक्षिणी क्षेत्र तथा कोलकाता में पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई है। इन कार्यालयों के माध्यम से नियामकीय व्यवस्था का विकेंद्रीकरण, अनुमोदन प्रक्रियाओं में तेजी, बेहतर निगरानी एवं अनुपालन, वित्तीय समावेशन, शिकायत निवारण और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को प्रोत्साहन मिलेगा।

केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के कार्यालय द्वारा बहु-राज्य सहकारी समितियों के डिजिटलीकरण, सुधार और सुदृढ़ीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें भी की गई हैं। इनमें समितियों के पंजीकरण, उपविधियों में संशोधन, वार्षिक रिटर्न दाखिल करने तथा शाखाएं खोलने जैसी प्रक्रियाओं के लिए ऑनलाइन प्रणाली विकसित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम में संशोधन, सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण एवं सहकारी लोकपाल के कार्यालयों का कम्प्यूटरीकरण तथा सहकारी पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं विकास निधि (CRRDF) की व्यवस्था जैसे कदम भी उठाए गए हैं।

बहु-राज्य सहकारी समितियों में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में बहु-राज्य सहकारी समितियां (लेखा परीक्षक की रिपोर्ट) आदेश, 2026 (MSCARO, 2026) भी जारी किया गया है। इन सुधारों का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं में बेहतर वित्तीय प्रबंधन, प्रभावी नियामकीय निगरानी तथा सदस्यों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का पुणे क्षेत्रीय कार्यालय का यह दौरा बहु-राज्य सहकारी समितियों के विनियमन को सुदृढ़ करने, क्षेत्रीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा राष्ट्रीय सहकारिता नीति के अनुरूप सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

***

AK/AP


ये खबरें भी पढ़िए

बैडमिंटन प्रशिक्षक खिलाड़ी की पकड़ और पैर रखने की स्थिति देखती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
वयस्क अध्ययन सत्र में पानी छानने की सामग्री पर स्पष्ट सवाल की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

    भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    भारत ने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप-31 में देश-आधारित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म (न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र) की मांग की; विकासशील देशों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास पर जोर दिया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री सैयद अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू, केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और श्री के. राम मोहन नायडू, राज्य के उप-मुख्यमंत्री श्री के. पवन कल्याण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अवार्ड समारोह को

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।