केंद्रीय रेशम बोर्ड की अनुसंधान समन्वय समिति की 72वीं बैठक आयोजित की गई
केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) की अनुसंधान समन्वय समिति (आरसीसी) की 72वीं बैठक 16 नवंबर, 2026 को बेंगलुरु स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर) में आयोजित की गई। बैठक में रेशम उत्पादन क्षेत्र के सतत विकास के लिए अनुसंधान समन्वय को सुदृढ़ बनाने, प्रौद्योगिकी प्रगति में तेजी लाने और नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कृषि
केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) की अनुसंधान समन्वय समिति (आरसीसी) की 72वीं बैठक 16 नवंबर, 2026 को बेंगलुरु स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर) में आयोजित की गई। बैठक में रेशम उत्पादन क्षेत्र के सतत विकास के लिए अनुसंधान समन्वय को सुदृढ़ बनाने, प्रौद्योगिकी प्रगति में तेजी लाने और नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट ने की। केंद्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य सचिव श्री पी. शिवकुमार, आईएफएस तथा केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय में निदेशक (रेशम) श्री पूर्णेश गुरुरानी भी बैठक में उपस्थित रहे।
समिति ने केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान एवं विकास संस्थानों तथा बीज संगठनों की अनुसंधान संबंधी उपलब्धियों, जारी कार्यक्रमों और भावी कार्ययोजना की समीक्षा की। इस दौरान अनुसंधान समन्वय को मजबूत बनाने, प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने तथा अनुसंधान के निष्कर्षों और नवाचारों का रेशम उत्पादन की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला से जुड़े हितधारकों तक प्रभावी ढंग से प्रसार सुनिश्चित करने के विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में आईसीएआर के संस्थानों, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों, टेरी (टीईआरआई), पूर्व कुलपतियों तथा अन्य संस्थानों के प्रतिष्ठित निदेशकों, वैज्ञानिकों तथा विषय विशेषज्ञों ने केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिकों के साथ भाग लिया। उनके बहुमूल्य विचारों और सुझावों से इस क्षेत्र की अनुसंधान संबंधी प्राथमिकताओं तथा भावी रणनीतियों पर हुई चर्चा को महत्वपूर्ण दिशा मिली।
विचार-विमर्श के दौरान उत्पादकता बढ़ाने, रेशम की गुणवत्ता में सुधार करने और रेशम उत्पादन से जुड़े हितधारकों की आजीविका को मजबूत बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, संस्थानों के बीच सहयोग तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने के महत्व को रेखांकित किया गया। बैठक में उभरती चुनौतियों से निपटने और भारत के रेशम उत्पादन क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए समन्वित अनुसंधान एवं नवाचार के महत्व को दोहराया गया।
***
पीके/केसी/आरटी/आईएम/एसके
