भारत

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में 25 हजार 607 से अधिक लोग शामिल हुए

ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। 10 नवंबर 2026 तक इसमें 25 हजार 600 से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। बढ़ती भागीदारी से नशा मुक्त भारत के सामूहिक प्रयास में, विशेष रूप से युवाओं की बढ़ती रुचि का पता चलता है। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 26 अक्टूबर 2026 को इस क्विज़ की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य

भोपाल के घर में साथी रखे हुए साफ कप और बाकी कपड़ों का काम एक नोट से जाँचते हैं · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
भोपाल के घर में साथी रखे हुए साफ कप और बाकी कपड़ों का काम एक नोट से जाँचते हैं · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

ऑनलाइन ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। 10 नवंबर 2026 तक इसमें 25 हजार 600 से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं। बढ़ती भागीदारी से नशा मुक्त भारत के सामूहिक प्रयास में, विशेष रूप से युवाओं की बढ़ती रुचि का पता चलता है।

केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 26 अक्टूबर 2026 को इस क्विज़ की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

माई भारत क्विज़ क्यूआर कोड

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह क्विज़ 26 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है और इसमें सभी लोग शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी माई भारत पोर्टल के माध्यम से इस क्विज़ में और जागरूकता की इस राष्ट्रव्यापी पहल में शामिल हो सकते हैं।

शामिल होने के लिए लिंक: https://mybharat.gov.in/quizzes/yuva/detail/Url9dlIwCinQVSf8lwPB9w/

अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त 2020 को शुरू किए गए नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य निवारक शिक्षा, जागरूकता, उपचार, पुनर्वास और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से नशीले पदार्थों की मांग को कम करना है।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह अभियान 272 संवेदनशील जिलों में शुरू किया गया था। अब इसका विस्तार देश के सभी जिलों तक हो चुका है।

अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से अब तक 35 करोड़ 84 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई है। इनमें 14 करोड़ 33 लाख युवा और 11 करोड़ 32 लाख महिलाएं शामिल हैं। यह अभियान के व्यापक जनसंपर्क और जागरूकता प्रयासों को दर्शाता है।

एनएमबीए मोबाइल ऐप

उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों में 33 लाख 57 हजार से अधिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। वहीं, देशभर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सहयोग से संचालित 755 से अधिक नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से 39 लाख 91 हजार लोगों का उपचार और पुनर्वास किया गया है।अधिकारी ने बताया कि अब तक 46 लाख 73 हजार से अधिक लोगों ने नशा मुक्ति की शपथ ली है और 2 लाख से अधिक नशा मुक्ति मित्र पंजीकृत किए गए हैं।

अभियान के सातवें वर्ष में प्रवेश करने का उल्लेख करते हुए अधिकारी ने कहा कि इस क्विज़ का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों की समझ बढ़ाना, सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करना और युवाओं को जागरूकता तथा रोकथाम के प्रयासों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि यह पहल नशा मुक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करती है। देश के विकास के लिए स्वस्थ व्यक्तियों, परिवारों और समुदायों का होना महत्वपूर्ण है।

नशा मुक्ति मित्र पंजीकरण क्यूआर कोड

अधिकारी ने बताया कि इस क्विज़ में बहुविकल्पीय प्रश्नों के 20 सवाल हैं और उनके जवाब प्रतिभागियों को 10 मिनट के अंदर देने होंगे।

उन्होंने कहा कि क्विज़ सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को भागीदारी प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

क्विज़ पूरी होने के बाद प्रतिभागी सही जवाब भी देख सकेंगे। इससे उन्हें मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के बारे में अपनी जानकारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस डिजिटल पहल के महत्व पर अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना, जिम्मेदार विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करना और विशेष रूप से युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ अभियान से जोड़ना है।

एनएमबीए ई-शपथ क्यूआर कोड

उन्होंने सभी नागरिकों विशेषकर युवाओं से 25 नवंबर 2026 से पहले ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ में शामिल होने और नशा मुक्त भारत के सामूहिक संकल्प में योगदान देने की अपील की।

***

पीके/केसी/आरटी/एसक/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
धूप से बचाव समझाते भारतीय त्वचा स्वास्थ्य शिक्षक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
हरे जंगल में पर्यावरण सेंसर की जाँच करती वन अनुसंधान टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

    प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

    ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    आर्थिक तंगी से लेकर वैश्विक स्तर की शिक्षा के अवसर तक का सफर

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति (एनओएस) योजना से आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवा के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध हुआ। वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान, श्री राजेश शेडगे (बदला हुआ नाम) को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली, जिससे वे यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। महाराष्ट्र के रहने वाले, अनुसूचित जाति समुदाय के इस युवा छात्र ने पढ़ाई के प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने एससी/एसटी सूक्ष्म और लघु उद्यमों से खरीद बढ़ाने के लिए सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा का आयोजन किया

    सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत, एससी/एसटी एमएसई से 4% अनिवार्य खरीद के लक्ष्य को लेकर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) की स्थिति की समीक्षा करने के लिए, 5 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सीपीएसई के साथ एक गोलमेज चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एमएसएमई मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री मर्सी ईपाओ ने की। बैठक में जीईएम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।