भारत

ओडिशा के हर गरीब को मिलेगा पक्का घर, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दी तत्काल 5 लाख पीएम आवास की सौगात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओडिशा के बलांगीर में आयोजित 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' (PMAY-G) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ओडिशा के गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए सौगातें प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने ऐलान किया कि ओडिशा के गरीब परिवारों को तत्काल 5 लाख पक्के मका

घर के बाहर परिवार से जानकारी समझती क्षेत्रीय कर्मी · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
घर के बाहर परिवार से जानकारी समझती क्षेत्रीय कर्मी · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओडिशा के बलांगीर में आयोजित 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' (PMAY-G) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ओडिशा के गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए सौगातें प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने ऐलान किया कि ओडिशा के गरीब परिवारों को तत्काल 5 लाख पक्के मकान दिए जाएंगे और हर पात्र परिवार को घर मिलेगा। इस अवसर पर बलांगीर में नए कृषि कॉलेज का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व कृषि मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री श्री रवि नारायण नायक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग, सांसद श्रीमती संगीता कुमारी सिंह देव सहित क्षेत्रीय विधायक श्री नवीन कुमार जैन, श्री लक्ष्मण बाग और सुश्री रूपा मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

श्री चौहान ने आश्वस्त किया कि आवास के लिये अब सही सर्वे हो चुका है और कोई भी गरीब कच्ची झोपड़ी में नहीं रहेगा, सबको चरणबद्ध तरीके से पक्का मकान मिलेगा। साथ ही मकानों पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सब्सिडी देगी, जिससे बिजली का बिल शून्य होगा और अतिरिक्त बिजली बेचकर लोग कमाई भी कर सकेंगे।


​ओडिशा में 29 लाख बहनें बनीं लखपति दीदी, अब 10 लाख करोड़ का लोन अभियान

मातृशक्ति को नमन करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सुभद्रा योजना के तहत सालाना 10 हजार रुपये मिलने से ओडिशा की बहनों का आत्मविश्वास और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने खुशी जताई कि मुख्यमंत्री मोहन माझी के नेतृत्व में ओडिशा ने समय से एक साल पहले ही 27 लाख का लक्ष्य पार करते हुए 29 लाख बहनों को 'लखपति दीदी' बना दिया है। श्री चौहान ने बताया कि अगले पांच वर्षों में देशभर की बहनों को लखपति बनाने के लिए बैंकों के माध्यम से 10 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा। इतना ही नहीं, अब केवल समूह को ही नहीं, बल्कि जो बहन अकेले भी अपना काम-धंधा या व्यापार शुरू करना चाहेगी, उसे भी बिना किसी परेशानी के लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

बलांगीर कृषि कॉलेज बनेगा देश का नंबर-1 संस्थान, खेतों के ऊपर लगेगी बिजली

किसानों की सेवा को भगवान की पूजा बताते हुए श्री चौहान ने वचन दिया कि बलांगीर में शिलान्यास किए गए कृषि कॉलेज को आईसीएआर और भारत सरकार के सहयोग से हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ कृषि कॉलेज बनाया जाएगा, जहां देश के शीर्ष वैज्ञानिक किसानों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा की खेती को आधुनिक बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर एक ठोस रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसके तहत ऐसी योजना लाई जा रही है, जिसमें किसान के खेत के ऊपर सोलर पैनल लगेंगे और नीचे फल-सब्जियों की खेती होगी, जिससे किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के छूटे हुए पात्र किसानों के नाम भी अब सूची में जोड़ दिए गए हैं।

​हर पंचायत को मिलेंगे 1 से 2 करोड़ रुपये

ग्रामीण विकास का खाका खींचते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बताया कि 'विकसित भारत- जी राम जी' योजना के तहत इस वर्ष ओडिशा को करीब 4000 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे प्रदेश की हर पंचायत को सालाना 25 से 50 लाख रुपये और पांच साल में छोटी पंचायत को 1 करोड़ तथा बड़ी पंचायत को 2 करोड़ रुपये तक विकास कार्यों के लिए मिलेंगे। इससे गांव में सड़क, नाली, स्कूल, पंचायत भवन से लेकर किसानों के खेतों तक सड़क और जल संरक्षण के लिए तालाब बनाए जा सकेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में 1700 किलोमीटर सड़कों की स्वीकृति के बाद अब बचे हुए सभी गांवों को भी पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि ओडिशा में विकास का महायज्ञ चल रहा है।

उन्होंने बलांगीर की लोक संस्कृति, नुआखाई और ढालखाई-रसरकेली नृत्य को नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह को विकसित ओडिशा बनाने का संकल्प दिलाया। जनसैलाब को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चिर-परिचित आत्मीय शैली में कहा कि वे यहां कोई विशिष्ट अतिथि या मेहमान बनकर नहीं आए हैं, बल्कि कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में जनता के विनम्र सेवक बनकर आए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के दर्शन उन्हें जीवित-जागृत जनता में होते हैं और प्रदेश की बहनों में उन्हें सुभद्रा मैया दिखाई देती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बेहद सरल, सहज और दिन-रात काम करने वाले जनसेवक हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए 'विकसित ओडिशा' का निर्माण कर रहे हैं।

***

PU


ये खबरें भी पढ़िए

शांत घाट पर प्रवाल नर्सरी के नमूने का अध्ययन करते समुद्री जीवविज्ञानी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने नागरिक विज्ञान एवं जैव विविधता के दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21 वी संडे बर्ड वॉक का आयोजन किया

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 21वें संस्करण का आयोजन किया। इस भ्रमण का संचालन पक्षी विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित वॉलंटियरों के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों, छात

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
संगीत कक्षा में तबला सीखते वयस्क भारतीय विद्यार्थी का सांकेतिक दृश्य भारत

आकाशवाणी ने युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारत की समृद्ध व विविध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी पहल के तहत, आकाशवाणी ‘एआईआर उभरते सितारे’ (एआईआर राइजिंग स्टार्स) का पहला सीज़न शुरू कर रहा है। यह विशेष संगीत कार्यक्रमों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला है, जिसमें केवल 30 वर्ष से कम आयु के युवा कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत श्रृंखला का पहला सीज़न 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देश भर क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
शांत नदी किनारे जलस्तर मापक और बाढ़ अवरोध की जाँच करते विशेषज्ञ · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत ने रविवार को साइकिल चलाने की पहल का संदेश दिया

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में आमतौर पर ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होती है। लेकिन शनिवार दोपहर कॉप31 में अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन पवेलियन में भारत के फिट इंडिया मूवमेंट ने एक अलग संदेश दिया—जलवायु संरक्षण की लड़ाई आम सड़कों पर भी जीती जा सकती है और इसकी शुरुआत सप्ताहांत में एक साइकिल यात्रा से हो सकती है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने नागरिक विज्ञान एवं जैव विविधता के दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21 वी संडे बर्ड वॉक का आयोजन किया

    राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 21वें संस्करण का आयोजन किया। इस भ्रमण का संचालन पक्षी विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित वॉलंटियरों के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों, छात

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    आकाशवाणी ने युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

    युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारत की समृद्ध व विविध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी पहल के तहत, आकाशवाणी ‘एआईआर उभरते सितारे’ (एआईआर राइजिंग स्टार्स) का पहला सीज़न शुरू कर रहा है। यह विशेष संगीत कार्यक्रमों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला है, जिसमें केवल 30 वर्ष से कम आयु के युवा कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत श्रृंखला का पहला सीज़न 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देश भर क

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत ने रविवार को साइकिल चलाने की पहल का संदेश दिया

    संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में आमतौर पर ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होती है। लेकिन शनिवार दोपहर कॉप31 में अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन पवेलियन में भारत के फिट इंडिया मूवमेंट ने एक अलग संदेश दिया—जलवायु संरक्षण की लड़ाई आम सड़कों पर भी जीती जा सकती है और इसकी शुरुआत सप्ताहांत में एक साइकिल यात्रा से हो सकती है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा: "भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर संसद परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अदम्य स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का एक लेख साझा किया है, जिसमें जनजातीय विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' की भूमिका का उल्लेख किया गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का लिखा गया एक लेख साझा किया है। इस लेख में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' (ईएमआरएस) के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा करने में भूमिका के बारे में बताया गया है। इसमें ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी प्रमुख प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।