रोज़गार

पुनर्वास महानिदेशालय 20 नवंबर, 2026 को गुरुग्राम में पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन करेगा

हरियाणा के गुरुग्राम में रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को सशक्त बनाना और उन्हें असैन्य कार्यबल में दोबारा शामिल होने में सहायता प्रदान करना है। यह रोजगार मेला 20 नवंबर, 2026 को हरियाणा में गुरुग्राम के शहीद अतुल अटारी मार्ग के निकट स्थित 54 एएसपी, वायुसेना स्टेशन मे

साक्षात्कार में तैयार काम का उदाहरण समझाता आतिथ्य क्षेत्र का उम्मीदवार · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
साक्षात्कार में तैयार काम का उदाहरण समझाता आतिथ्य क्षेत्र का उम्मीदवार · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

हरियाणा के गुरुग्राम में रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को सशक्त बनाना और उन्हें असैन्य कार्यबल में दोबारा शामिल होने में सहायता प्रदान करना है। यह रोजगार मेला 20 नवंबर, 2026 को हरियाणा में गुरुग्राम के शहीद अतुल अटारी मार्ग के निकट स्थित 54 एएसपी, वायुसेना स्टेशन में आयोजित होगा।

यह रोजगार मेला भारतीय थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना के पूर्व सैनिकों को एक विशेष मंच उपलब्ध कराएगा, जहां पर वे सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रशासन, रसद, स्वास्थ्य सेवा और अभियांत्रिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख कॉर्पोरेट तथा औद्योगिक नियोक्ताओं से जुड़ सकेंगे।

यह पहल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण के प्रति रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग की निरंतर वचनबद्धता को दर्शाती है। इसके माध्यम से पूर्व सैनिकों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी विशेषज्ञता और पेशेवर अनुभव के महत्व को मान्यता दी जा रही है, जो असैन्य कार्यबल की आवश्यकताओं के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) देशभर में विभिन्न स्थानों पर पूर्व सैनिकों के लिए कुल 18 रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है।

पुनर्वास महानिदेशालय के रोजगार मेले पूर्व सैनिकों को संभावित नियोक्ताओं के समक्ष अपने कौशल, अनुभव और पेशेवर क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित मंच उपलब्ध कराते हैं। साथ ही, रोजगार उपलब्ध कराने वाले ये आयोजन विभिन्न संगठनों को अनुशासित, कुशल और अनुभवी पेशेवरों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

नियोक्ता पूर्व सैनिकों के बायोडाटा देखने और अपनी भर्ती संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त उम्मीदवारों की पहचान करने के लिए निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। वे रोजगार मेले के दौरान चुने गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया की भी योजना बना सकते हैं। इससे नियोक्ताओं और रोजगार की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के बीच सार्थक संवाद व बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।

नियोक्ता और पूर्व सैनिक www.esmhire.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यह विशेष रूप से पूर्व सैनिकों के लिए विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोजगार मंच है। पंजीकरण का लिंक पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) की वेबसाइट www.dgrindia.gov.in पर रोजगार मेला बटन के अंतर्गत भी उपलब्ध है। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है और ये पूर्व सैनिकों एवं नियोक्ताओं अर्थात दोनों के लिए यह पूरी तरह निःशुल्क है।

दिनांक और समय: 20 नवंबर 2026, सुबह 7:00 बजे से स्थान: 54 एएसपी, एयर फोर्स स्टेशन, शहीद अतुल अटारी मार्ग के पास, गुरुग्राम, हरियाणा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: -

● संयुक्त निदेशक, डीआरजेड (पश्चिम): drzwcdm@desw.gov.in | फोन: 0172-2992652

● संयुक्त निदेशक (एसई), डीजीआर: seopadgr@desw.gov.in | फोन: 011-20863432

● निदेशक (एसई), डीजीआर : dirsedgr@desw.gov.in

*****

पीके/केसी/आरटी/एनके /डीके


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय तकनीशियन और कुशल रोजगार का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य रोज़गार

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) और सैमसंग इंडिया ने कौशल विकास और युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करने के लिए साझेदारी की है

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश के युवाओं के लिए उद्योग-उन्मुख कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश की उपस्थिति में सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन शुरुआती तौर पर 3 वर्षों के लिए वैध होगा और देश भर के 15 एमएसएमई टे

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
काम के नमूने पेश करती शांत काल्पनिक कर्मी और सुनते सहकर्मी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य रोज़गार · संपादकीय

कर्मचारी की उपलब्धि केवल तेज बोलने से न आँकें

कर्मचारी की उपलब्धि केवल बैठक में तेज या अधिक बोलने से न आँकें; काम, तैयारी और दूसरों को आगे बढ़ाने वाले योगदान भी पढ़े जाएँ।

राष्ट्रीय रिपोर्टर संपादकीय डेस्क · 3 मिनट पढ़ें
जरूरी और सहायक कौशल की अलग सूची पढ़ती काल्पनिक उम्मीदवार · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य रोज़गार · संपादकीय

भर्ती सूचना में आवश्यक और वांछित कौशल अलग हों

भर्ती सूचना में भूमिका के लिए जरूरी कौशल और अतिरिक्त उपयोगी अनुभव अलग दिखें; लंबी संयुक्त सूची उम्मीदवार को अपनी पात्रता समझने से न रोके।

राष्ट्रीय रिपोर्टर संपादकीय डेस्क · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

    भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    भारत ने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप-31 में देश-आधारित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म (न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र) की मांग की; विकासशील देशों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास पर जोर दिया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री सैयद अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू, केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और श्री के. राम मोहन नायडू, राज्य के उप-मुख्यमंत्री श्री के. पवन कल्याण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अवार्ड समारोह को

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।