भारत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया, आधारशिला रखी और उनकी शुरुआत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया, उनकी आधारशिला रखी और उनकी शुरूआत की। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में लोगों का अभिवादन किया और शहर की अधिष्ठात्री देवी अन्नम्मा ताई तथा नाडप्रभु केम्पेगौड़ा को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन क

भारतीय मेट्रो और शहर के दैनिक जीवन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
adult Indian commuters on a clean metro platform seen across a spacious sunlit station, natural varied everyday clothing, modern urban India, strong perspective and gentle cinematic depth · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया, उनकी आधारशिला रखी और उनकी शुरूआत की। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में लोगों का अभिवादन किया और शहर की अधिष्ठात्री देवी अन्नम्मा ताई तथा नाडप्रभु केम्पेगौड़ा को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से बेंगलुरु और कर्नाटक की विकास यात्रा को नई गति देने का दिन है। श्री मोदी ने कहा, “मेट्रो और रेल से जुड़ी परियोजनाओं से लेकर ऊर्जा सुरक्षा के कार्यों तक, ये सभी परियोजनाएं कर्नाटक के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेंगी।”

इस बात पर जोर देते हुए कि बुनियादी ढांचा और बेहतर कनेक्टिविटी प्रगति, रोजगार तथा उद्योग के नए अवसर सृजित करते हैं, जो समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं और गरीबी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाते हैं, प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में लगभग 50 करोड़ नागरिकों का अत्यधिक गरीबी से बाहर आना इसी का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने नई शुरू की गई परियोजनाओं के लिए कर्नाटक के लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ये परियोजनाएं विकसित कर्नाटक के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण को नई गति देंगी और साथ ही टेक सिटी के रूप में बेंगलुरु की पहचान को और मजबूत करेंगी।”

कुछ ही समय पहले बेंगलुरु मेट्रो की नई पिंक लाइन को समर्पित किए जाने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कॉरिडोर से आईआईएम बेंगलुरु, शहर के अनेक शैक्षणिक संस्थानों तथा प्रमुख व्यावसायिक, प्रौद्योगिकी और वाणिज्यिक केन्‍द्रों तक कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। श्री मोदी ने कहा, “बेंगलुरु के लाखों लोगों को न केवल आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि वे अपने पैसे और समय की भी बचत कर सकेंगे।”

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के साथ गहरा जुड़ाव रखने वाले दिवंगत अनंत कुमार की पुण्यतिथि का उल्लेख करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “आज इस मेट्रो लाइन को देखकर उनकी आत्मा को भी निश्चित रूप से प्रसन्नता हुई होगी।”

बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली बताते हुए जो देश के कुल आईटी निर्यात में एक-तिहाई से अधिक योगदान देती है और नवाचार तथा आर्थिक विकास का एक प्रमुख केन्‍द्र है, प्रधानमंत्री ने कहा कहा कि केन्‍द्र सरकार ने बेंगलुरु क्षेत्र के तीव्र विकास को प्राथमिकता दी है और नम्मा मेट्रो का विस्तार वर्ष 2014 में मात्र 17 किलोमीटर से बढ़ाकर आज 100 किलोमीटर से अधिक कर दिया है। इसके साथ ही बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई महानगर क्षेत्र के बाद 100 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है। श्री मोदी ने कहा, “नम्मा मेट्रो की यह सफलता सुगम जीवन और सुगम यात्रा के संबंध में देश की नई सोच का परिणाम है। यह मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने की देश की प्रतिबद्धता का भी प्रतिफल है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल औपनिवेशिक काल की मानसिकता को पीछे छोड़ते हुए कर्नाटक में चामराजनगर, चिक्कमगलुरु, सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड सहित 60 से अधिक स्टेशनों पर एक नई विरासत का निर्माण कर रही है, जिसमें वंदे भारत ट्रेनों और अमृत भारत स्टेशनों के जरिये रेलवे स्टेशन, इंजन और कोच भारत की विशिष्ट पहचान को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये स्टेशन आधुनिकता के साथ संवेदनशीलता का मिश्रण हैं और इनमें वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहले जो सुविधाएं हवाई अड्डों पर ही देखने को मिलती थीं, अब वही सुविधाएं गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों में भारत के रेल बजट में कई गुना वृद्धि हुई है और कर्नाटक के लिए रेल बजट आवंटन में नौ गुना बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि आज राज्य को चार अमृत स्टेशन तथा दो दोहरीकरण और विद्युतीकरण परियोजनाएं मिली हैं। इसके अलावा, राज्य को अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने के कुछ ही दिनों बाद आज कर्नाटक को गोवा से जोड़ने वाली एक नई वंदे भारत ट्रेन भी समर्पित की गई है। श्री मोदी ने कहा, “इस ट्रेन के माध्यम से मंगलुरु सहित कर्नाटक के पूरे तटीय मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का नया अनुभव मिलेगा।”

इस बात पर जोर देते हुए कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र के आसपास जारी युद्ध ने ऊर्जा सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है, प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में उठाए गए कदमों के कारण भारत इस चुनौतीपूर्ण दौर का मजबूती से सामना कर सका है। इन कदमों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के उत्पादन का विस्तार, कच्चे तेल के भंडारण की क्षमता बढ़ाना, सौर, जलविद्युत और पवन ऊर्जा का विकास, रेलवे का लगभग पूर्ण विद्युतीकरण तथा मेट्रो नेटवर्क का विस्तार शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की तीन नई परियोजनाओं का भी उल्लेख किया: मंगलुरु एलपीजी परियोजना, जिससे 80,000 मीट्रिक टन भंडारण क्षमता बढ़ेगी; देवणगोंठी मार्केटिंग टर्मिनल, जिससे पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन की आपूर्ति सुव्यवस्थित होगी; और बेंगलुरु सीबीजी संयंत्र, जो प्रतिदिन 13 टन बायोगैस का उत्पादन करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इससे कचरा प्रबंधन में सुधार होगा और प्राकृतिक गैस के आयात पर खर्च होने वाली धनराशि की भी बचत होगी।”

इस बात को रेखांकित करते हुए कि चिप से लेकर शिप तक और एआई तथा डेटा सेंटर से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग तक, नई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने के भारत के प्रयासों के लिए विश्वसनीय बिजली उत्पादन आवश्यक है, प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए देश अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का विस्तार कर रहा है। श्री मोदी ने कहा, “आज भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट से अधिक हो गई है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्‍द्र सरकार की योजनाएं भारतीय नागरिकों को बिजली उपभोक्ताओं से बिजली उत्पादक बनने में सक्षम बना रही हैं। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 60 लाख से अधिक परिवारों ने, जिनमें कर्नाटक के 40,000 से अधिक परिवार शामिल हैं, केन्‍द्र सरकार की सहायता से अपनी छतों पर सौर संयंत्र लगाए हैं। प्रत्येक परिवार को लगभग 80,000 रुपये की सहायता दी गई है। वहीं, पीएम-कुसुम योजना के तहत कर्नाटक के किसानों की सिंचाई के लिए 8 लाख से अधिक सौर पंपों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे बिजली की लागत कम होगी तथा आय और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अर्थात, कर्नाटक के अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी बन रहे हैं।”

यह देखते हुए कि वर्ष 2014 के बाद ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के तहत उद्देश्यपूर्ण राष्ट्रीय प्रयासों, जनभागीदारी और करदाताओं के धन के उचित उपयोग से मध्यम वर्ग का विस्तार हुआ है और एक नए ‘आकांक्षी वर्ग’ उत्‍पन्‍न हुआ है जो घरेलू उपकरण, दोपहिया वाहन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और पर्यटन के अनुभव चाहता है, प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बढ़ती आकांक्षाएं ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यटन और सेवा क्षेत्रों में नए उद्योगों तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार, “नव-मध्यम वर्ग भारत की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख वाहक बन रहा है जो कर्नाटक और बेंगलुरु में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस नव-मध्यम वर्ग के हित केन्‍द्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्‍द्र सरकार मध्यम वर्ग की बचत बढ़ाने और उनके हाथों में अधिक खर्च योग्य आय उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने इस दिशा में किए गए उपायों का उल्लेख करते हुए कहा कि 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को आयकर से छूट दी गई है, वरिष्ठ नागरिकों और किराये से आय प्राप्त करने वालों को लाभ पहुंचाने के लिए टीडीएस के नियमों में संशोधन किया गया है तथा अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के माध्यम से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें कम की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी समाप्त करके हमने बीमा को अधिक किफायती बनाया है।”

अपने संबोधन के समापन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में आज शुरू की गई परियोजनाएं देश की विकास यात्रा को और गति प्रदान करेंगी। उन्होंने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मध्यमवर्गीय परिवारों को सशक्त बनाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री मोदी ने कहा, “हमारा प्रयास है कि मध्यम वर्ग की बचत बढ़े, उनकी क्रय शक्ति मजबूत हो और वे अपने परिवार के सपनों को पूरा करने के साथ-साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी भागीदार बनें।”

A major boost to Karnataka's growth! Projects worth over ₹15,000 crore are being launched today to strengthen connectivity and energy security. https://t.co/jfMwD06wCK

— Narendra Modi (@narendramodi) November 13, 2026

किसी भी देश की विकास यात्रा में infrastructure की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बेहतर connectivity तरक्की, रोजगार और उद्योग सबकी नई संभावनाएं बनाती है। और जब विकास के ये अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है। इसी का परिणाम है कि बीते वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) November 13, 2026

दिल्ली-NCR और मुंबई-मेट्रोपॉलिटन रीजन के बाद बेंगलुरू, देश का तीसरा शहर बना है जहां मेट्रो नेटवर्क की सेंचुरी लगी है। नम्मा मेट्रो की ये सफलता केवल एक प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। ये Ease of Living को लेकर, Ease of Travel को लेकर देश की नई सोच का परिणाम है: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) November 13, 2026

कुछ दिन पहले कर्नाटका को राज्य की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिली थी और आज कर्नाटका को गोवा से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन मिली है: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) November 13, 2026

आज भारत chip से लेकर ship तक, AI, data centres से लेकर quantum computing तक... नई technology में नेतृत्व का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) November 13, 2026

*****

पीके/केसी/आरटी/केपी/एसएस


ये खबरें भी पढ़िए

मानचित्र के स्रोत और संस्करण का संदर्भ जाँचते अभिलेख कर्मी · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने विशेष अभियान 6.0 के समापन पर कार्यालयों से बाहर भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई) तथा उसके विभिन्न संगठनों ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित कई पहलें कीं। इस अभियान के अंतर्गत 142 स्थानों को शामिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया । इसमें ई-कच

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
इंडिया गेट और चौड़ी सड़क का सांकेतिक शहरी दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों की घोषणा

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण' के 10वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया। यह समारोह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए आयोजित किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
भारतीय स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सकीय संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने विशेष अभियान 6.0 के समापन पर कार्यालयों से बाहर भी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एम एस एम ई) तथा उसके विभिन्न संगठनों ने विशेष अभियान 6.0 के दौरान 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित कई पहलें कीं। इस अभियान के अंतर्गत 142 स्थानों को शामिल किया गया। इसके परिणामस्वरूप 1,500 वर्ग फुट कार्यालय स्थल खाली कराया गया । इसमें ई-कच

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों की घोषणा

    भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण' के 10वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया। यह समारोह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए आयोजित किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    प्रधानमंत्री ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    सीबीडीटी ने स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता हेतु विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से लागू किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), राजस्व विभाग और वित्त मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए। आयकर विभाग के सभी क्षेत्रीय इकाइयों में संचालित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत रूप देना, अभिलेख प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशानिर्देशों के अनुसार लंबित मामलों का निपटान सुनिश्चित करना था, साथ ही यह 202

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल, 'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल' का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल, 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कन्नड़ भाषा में शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'विवेक स्मारक' के उद्घाटन के कुछ ही महीनों बाद, 'कॉसमॉस तारामंडल' को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए मैसूरु वापस आने पर खुशी प्रकट की। उन्होंने बताया कि जहा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।