राज्य

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर एकत्र जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों का ‘जोहार’ कहकर अभिवादन किया

सार्वजनिक सुविधा पर नागरिकों और अभियंता की बातचीत · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
सार्वजनिक सुविधा पर नागरिकों और अभियंता की बातचीत · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर एकत्र जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशभर के नागरिकों का ‘जोहार’ कहकर अभिवादन किया और भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि देशभर में आयोजित हो रहे ये समारोह जनजातीय समुदायों के गौरव को दर्शाते हैं। साथ ही, देश द्वारा अपने जनजातीय नायकों और वीरांगनाओं को याद करना उनकी स्थायी प्रेरणा का प्रतीक है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित भव्य समारोह का उल्लेख करते हुए, जिसे समृद्ध जनजातीय संस्कृति और राघोजी भांगरे, भागोजी नाइक तथा वीर बाबूराव शेडमाके की वीरगाथाओं से जुड़ी भूमि के रूप में जाना जाता है, प्रधानमंत्री ने सभी जनजातीय वीर योद्धाओं को नमन किया। श्री मोदी ने कहा, “मैं देशभर से इस कार्यक्रम में भाग ले रहे सभी राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और प्रत्येक जनप्रतिनिधि का भी अभिनंदन करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 नवम्‍बर, 2021 को शुरू हुआ जनजातीय गौरव दिवस मनाने का सिलसिला आज एक राष्ट्रीय उत्सव का रूप ले चुका है। पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में दो लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें करोड़ों नागरिकों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “आज भारत स्वदेशी स्वाभिमान के साथ अपनी विरासत, अपने इतिहास और अपने नायकों का स्मरण कर रहा है। यह हमारी राष्ट्रीय चेतना में आए एक बड़े बदलाव का प्रतीक है।”

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि किस प्रकार जनजातीय समुदायों ने औपनिवेशिक अन्याय के विरुद्ध लगातार अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने खासी पहाड़ियों में तिरोत सिंह के संघर्ष, छोटानागपुर के कोल आंदोलन, सिदो-कान्हू के नेतृत्व में हुए संथाल विद्रोह, मानगढ़ में गोविंद गुरु के अनुयायियों के बलिदान तथा रानी गाइदिन्ल्यू, टंट्या भील, अल्लूरी सीताराम राजू और रानी दुर्गावती के साहस का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने इन सभी स्वतंत्रता आंदोलनों की व्यापक विरासत को रेखांकित किया। श्री मोदी ने कहा, “इन सभी वीरगाथाओं के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान और छोटी-सी उम्र में उनके द्वारा किया गया संघर्ष आज भी हम करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।”

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न राज्यों में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 170 से अधिक जनजातीय विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और 70 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किए जाने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने मिजोरम में स्वतंत्रता सेनानी रोपुइलियानी को समर्पित एक संग्रहालय और अरुणाचल प्रदेश में जनजातीय अनुसंधान संस्थान के नए भवन के उद्घाटन की जानकारी दी। इन परियोजनाओं में शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सेवाएं, जनजातीय उत्पाद विपणन केंद्र और ग्रामीण बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “मैं इन सभी परियोजनाओं के लिए देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का यह उत्सव ऐसे समय में हो रहा है, जब देश की दो ऐतिहासिक उपलब्धियों की व्यापक चर्चा हो रही है। इनमें लगभग 50 करोड़ नागरिकों का अत्यधिक गरीबी से बाहर निकलना और भारत का नक्सलवाद तथा माओवादी आतंक से मुक्त होना शामिल है। प्रधानमंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए इन दोनों उपलब्धियों के महत्व पर जोर दिया। श्री मोदी ने कहा, “ये दोनों उपलब्धियां हमारे जनजातीय भाई-बहनों के जीवन से गहराई से जुड़ी हुई हैं।”

विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए, जिसमें कहा गया है कि पिछले 12 से 13 वर्षों में लगभग 50 करोड़ भारतीय अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं, प्रधानमंत्री ने इसे स्वतंत्रता के बाद भारत की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति, प्रत्येक नागरिक की कड़ी मेहनत तथा केन्‍द्र सरकार की लक्षित जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों के परिणामस्वरूप हासिल हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “इस उपलब्धि के लिए मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से अपने जनजातीय भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि लाखों लोगों का गरीबी से बाहर निकलना उन लोगों को प्राथमिकता देने के दृढ़ संकल्प की पूर्ति है, जो दशकों से विकास की मुख्यधारा से वंचित रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन अत्यंत पिछड़े जनजातीय क्षेत्रों में अपनी पूरी ताकत लगा दी, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। पीएम-जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। श्री मोदी ने कहा, “हमारा प्रयास रहा है कि जिन परिवारों तक आजादी के बाद सबसे अंत में सुविधाएं पहुंचीं, अब उन तक सबसे तेजी से सुविधाएं पहुंचें।”

गरीबों को प्राथमिकता देने की सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि गरीबों के लिए चार करोड़ से अधिक पक्के मकान बनाए गए हैं, आजादी के बाद दशकों तक अंधेरे में रहे 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाई गई है और आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा, 1.75 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से दूरदराज के जनजातीय क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंची हैं। प्रधानमंत्री ने ग्रामीण स्वच्छता के प्रभाव को भी रेखांकित किया। श्री मोदी ने कहा, “जब गरीब परिवारों को शौचालय मिले और स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार हुआ, तो अनेक बीमारियों का खतरा भी कम हो गया।”

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि गरीबी उन्मूलन के लिए गरीब परिवारों की आय के अवसरों का विस्तार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत लाखों करोड़ रुपये के ऋण बिना किसी गारंटी के वितरित किए गए, जिससे गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और जनजातीय समुदायों को समान रूप से लाभ हुआ। श्री मोदी ने कहा, “इसके माध्यम से उनमें आगे बढ़ने का एक नया आत्मविश्वास पैदा हुआ।”

प्रधानमंत्री ने उन क्षेत्रों में लक्षित प्रयासों का उल्लेख किया, जो लंबे समय से विकास की दृष्टि से पिछड़े हुए थे। इनमें बड़ी जनजातीय आबादी वाले 100 से अधिक आकांक्षी जिलों और 500 से अधिक आकांक्षी ब्लॉकों में चलाया गया विशेष अभियान तथा किसानों, गरीब परिवारों और जनजातीय समुदायों के लिए नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के तहत कृषि की दृष्टि से पिछड़े 100 जिलों में चलाया गया विशेष अभियान शामिल है। प्रधानमंत्री ने सामूहिक प्रयासों की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित किया। श्री मोदी ने कहा, “इन सामूहिक प्रयासों और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र ने देश के गरीबों को नया आत्मविश्वास दिया और करोड़ों गरीबों ने गरीबी को पराजित करके यह साबित कर दिखाया।”

नक्सलवाद से मुक्ति को देश की दूसरी बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गढ़चिरौली सहित देश के विभिन्न जनजातीय क्षेत्रों में नक्सलवाद ने जनजातीय समुदायों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने बताया कि देश के लगभग 125 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे, जहां हर साल सैकड़ों हिंसक घटनाएं होती थीं और हजारों निर्दोष लोगों की जान जाती थी। इनमें अधिकांश जनजातीय भाई-बहन थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नक्सलवाद समाप्त होने के बाद माताएं और बहनें, जो अब स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, सरकार को आशीर्वाद दे रही हैं, वहीं, जिन युवाओं का बचपन कभी छीन लिया गया था, वे अब शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के अपने अनुभव को भी याद किया। कभी यह ऐसा क्षेत्र था, जहां जाने से लोग डरते थे। श्री मोदी ने कहा, “गढ़चिरौली सहित नक्सलवाद से प्रभावित रहे सभी क्षेत्रों में इस बार दीपावली पर मिट्टी के दीयों के साथ-साथ आशा का प्रकाश भी लोगों तक पहुंचा है।”

भारत की प्रगति में जनजातीय समुदायों के उत्साहपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए और यह रेखांकित करते हुए कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर जनजातीय समुदाय की एक बेटी आसीन हैं, प्रधानमंत्री ने पूरे देश के सामूहिक गौरव को व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा, “हम सभी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी पर गर्व है।”

अपने संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। श्री मोदी ने जोर देकर कहा, “आज समय की मांग है कि भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर हम विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अपनी और अधिक ऊर्जा लगाएं।”

****

पीके/केसी/आरटी/केपी


ये खबरें भी पढ़िए

ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवा का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन, डिजिटल माध्यम से सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन तथा भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के पुणे जिले के तलेगांव दाभाड़े में एनएचईसी (National Heavy Engineering Cooperative) मल्टी स्टेट सहकारी संस्था के पुनरुद्धार के लिए भूमि पूजन किया।

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 12 मिनट पढ़ें
सदस्यता की मूल सूचना पढ़कर आगंतुक लाइब्रेरियन से अगला चरण पूछता है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

जोहार ! देश के कोने-कोने से जुड़े आप सभी लोगों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की बहुत-बहुत बधाई। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। जनजातीय गौरव दिवस, देश का एक ऐसा पर्व है, जिससे जनजातीय समाज का गौरव जुड़ा है, जिससे भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा जुड़ी है। इसी ऊर्जा के साथ आज देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं। देश आज अपने आदिवासी नायक-नायिका

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 11 मिनट पढ़ें
दावे और अपने मूल्य-बोध पर चर्चा करते लेखक · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

प्रधानमंत्री ने पंजाब के तरनतारन में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के तरनतारन में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया: "पंजाब के तरनतारन में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। इस

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने नागरिक विज्ञान एवं जैव विविधता के दस्तावेजीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21 वी संडे बर्ड वॉक का आयोजन किया

    राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (एनजेडपी), नई दिल्ली ने जैव विविधता निगरानी और वन्यजीव संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 15 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक ‘संडे बर्ड वॉक @ एनजेडपी’ के 21वें संस्करण का आयोजन किया। इस भ्रमण का संचालन पक्षी विशेषज्ञ श्री विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित वॉलंटियरों के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों, छात

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    आकाशवाणी ने युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए ‘एआईआर उभरते सितारे’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

    युवा संगीत प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारत की समृद्ध व विविध संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी पहल के तहत, आकाशवाणी ‘एआईआर उभरते सितारे’ (एआईआर राइजिंग स्टार्स) का पहला सीज़न शुरू कर रहा है। यह विशेष संगीत कार्यक्रमों की एक राष्ट्रव्यापी श्रृंखला है, जिसमें केवल 30 वर्ष से कम आयु के युवा कलाकार ही अपनी प्रस्तुति देंगे। इस संगीत श्रृंखला का पहला सीज़न 17 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देश भर क

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत ने रविवार को साइकिल चलाने की पहल का संदेश दिया

    संयुक्त राष्ट्र के जलवायु शिखर सम्मेलन में आमतौर पर ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी पर चर्चा होती है। लेकिन शनिवार दोपहर कॉप31 में अंतरराष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन पवेलियन में भारत के फिट इंडिया मूवमेंट ने एक अलग संदेश दिया—जलवायु संरक्षण की लड़ाई आम सड़कों पर भी जीती जा सकती है और इसकी शुरुआत सप्ताहांत में एक साइकिल यात्रा से हो सकती है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के उप महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना प्रत्येक पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा: "भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर संसद परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अदम्य स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का एक लेख साझा किया है, जिसमें जनजातीय विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' की भूमिका का उल्लेख किया गया है

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का लिखा गया एक लेख साझा किया है। इस लेख में 'एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों' (ईएमआरएस) के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा करने में भूमिका के बारे में बताया गया है। इसमें ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी प्रमुख प

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।