प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नौ महीने से भी कम समय में एचपीवी वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक टीके लगाने की भारत की उपलब्धि की सराहना की
निवारक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और अपनी बेटियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के भारत के निरंतर प्रयासों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान' के अंतर्गत नौ महीने से भी कम समय में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराकें देने की उपलब्धि की सराहना की है। यह उपलब्धि किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से बचाने क
निवारक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और अपनी बेटियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के भारत के निरंतर प्रयासों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान' के अंतर्गत नौ महीने से भी कम समय में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराकें देने की उपलब्धि की सराहना की है। यह उपलब्धि किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो सर्विकल कैंसर का कारण बन सकता है। साथ ही, यह पूरे देश में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती पहुंच को भी दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में, इस उपलब्धि को भारत की निवारक स्वास्थ्य सेवा की यात्रा में एक प्रमुख पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की हर खुराक बालिकाओं को सर्विकल कैंसर से बचाने और उनके लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रमुख कदम है। उन्होंने उन सभी लोगों और संस्थाओं की भी सराहना की, जिनके प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है।
A significant milestone in our journey towards preventive healthcare. Every dose is a step towards protecting girls from cervical cancer and ensuring a healthier future for them. I commend all the stakeholders whose efforts have ensured this remarkable feat.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2026
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने भी नौ महीने से कम समय में एचपीवी वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराकें देने की उपलब्धि की प्रशंसा की है और इसे सर्विकल कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, राज्य सरकारों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और निवारक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने, किशोरियों की सुरक्षा करने तथा महिलाओं की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य बनाने के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को भी सराहा।
India’s achievement of administering over 1 crore doses of the HPV vaccine in less than 9 months is a significant milestone in the fight against cervical cancer. I appreciate the Ministry of Health and Family Welfare, the State Governments and all healthcare professionals involved in the successful implementation of this nationwide campaign. Under the leadership of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji, this remarkable progress reflects the Government’s continued commitment to strengthening preventive healthcare, protecting adolescent girls and building a healthier future for generations of women. A significant step towards a healthier India! @MoHFW_INDIA
— Vice-President of India (@VPIndia) November 22, 2026
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और निवारक स्वास्थ्य सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना और नेतृत्व, एक स्वस्थ और 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में हर कदम पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहा है। एचपीवी वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराकें देने की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए, श्री नड्डा ने कहा कि यह भारत की बेटियों को सर्विकल कैंसर से बचाने की दिशा में एक बहु बड़ा कदम है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि यह महत्वपूर्ण सुरक्षा देश भर की हर पात्र बालिका तक पहुंचे, जिससे एक स्वस्थ और मजबूत भारत बनाने का सामूहिक संकल्प और आगे बढ़े।
Grateful to Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji for his visionary leadership and unwavering commitment to preventive healthcare. His vision and leadership continue to inspire us to achieve meaningful milestones, step by step, towards building a healthier and Viksit Bharat. The achievement of 1 crore HPV vaccine doses marks a significant step towards safeguarding India’s daughters against cervical cancer. We remain firmly committed to ensuring that this vital protection reaches every eligible girl across the country, advancing our collective resolve for a healthier and stronger India.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) November 23, 2026
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने 14 साल की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन की 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक खुराक देने की भारत की उपलब्धि की सराहना की है। इसे सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है। डब्ल्यूएचओ-एसईएआरओ ने इस प्रगति को हासिल करने में सरकार, स्वास्थ्य कर्मियों, समुदायों, माता-पिता और साझेदारों की सामूहिक प्रतिबद्धता को मान्यता दी है। संगठन ने इस बात पर जोर दिया कि सर्विकल कैंसर से लड़कियों को बचाने के प्रयासों के तहत, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हर लड़की को एचपीवी टीकाकरण से मिलने वाली सुरक्षा मिल सके।
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान: प्रगति और कवरेज
फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान', 14 वर्श की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त, सुरक्षित और स्वैच्छिक सिंगल-डोज़ (एक खुराक वाला) एचपीवी टीकाकरण प्रदान करता है। इसके लिए माता-पिता की सहमति आवश्यक है। नौ महीने से भी कम समय में, 1 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इस तरह, लगभग 1.2 करोड़ बालिकाओं के वार्षिक लक्ष्य का लगभग 87 प्रतिशत कवरेज हासिल कर लिया गया है।
.@WHO congratulates #India 🇮🇳 on administering over 10 million doses of the HPV vaccine to 14-year-old girls – a significant milestone in efforts to prevent cervical cancer. This achievement reflects the collective commitment of the Government, health workers, communities, parents and partners to protect girls from #cervicalcancer and ensure that every girl has access to the protection offered by #HPV vaccination. #VaccinesSaveLives
— World Health Organization South-East Asia (@WHOSEARO) November 23, 2026
एचपीवी टीकाकरण में राज्यवार प्रगति
छह राज्यों, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मध्य प्रदेश और बिहार ने अपनी लक्षित आबादी का 100 प्रतिशत कवरेज हासिल कर लिया है। बारह राज्यों ने 80 प्रतिशत से अधिक कवरेज प्राप्त कर लिया है।
असम में 95.63 प्रतिशत, तेलंगाना में 95.28 प्रतिशत, कर्नाटक में 93.16 प्रतिशत, उत्तराखंड में 90.17 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 86.21 प्रतिशत और राजस्थान में 85.23 प्रतिशत कवरेज प्राप्त किया गया है। केरल में 77.02 प्रतिशत, तमिलनाडु में 76.12 प्रतिशत और उडीसा में 74.90 प्रतिशत कवरेज रहा है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव में 72.99 प्रतिशत कवरेज प्राप्त कर लिया गया है।
टीकाकरण कराने वाली लड़कियों की संख्या के मामले में, उत्तर प्रदेश 29.33 लाख से अधिक लड़कियों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद बिहार (13.70 लाख से अधिक) और गुजरात (7.75 लाख से अधिक) का स्थान है। राज्यों ने ग्रामीण, शहरी, दूर-दराज और भौगोलिक रूप से कठिन क्षेत्रों तक टीकाकरण सेवाओं को पहुँचाने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग तरीके अपनाए हैं। बिहार, तमिलनाडु और सिक्किम में राज्य-स्तरीय पहलों को भी राष्ट्रीय अभियान के साथ जोड़ दिया गया है।
केंद्र-राज्य समन्वय और सामुदायिक भागीदारी
यह अभियान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य देखभाल टीमों के बीच समन्वय के माध्यम से चलाया जा रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के बाल रोग विशेषज्ञों, स्त्री रोग विशेषज्ञों और अन्य विशेषज्ञों ने विश्वसनीय और विज्ञान-आधारित जानकारी देकर जागरूकता प्रयासों में सहयोग दिया है। शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और अन्य अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं ने माता-पिता और समुदायों के साथ जुड़कर उनकी चिंताओं को दूर किया है और उन्हें सही जानकारी के साथ इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है।
यू-विन: टीकाकरण की डिजिटल निगरानी और पहुंच में सहायक
यू-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण की तीव्र निगरानी, लाभार्थियों की ट्रैकिंग और डिजिटल रिकॉर्ड रखने की सुविधा देता है। यह कार्यक्रम प्रबंधकों को जिला स्तर पर प्रगति की निगरानी करने, कवरेज में कमियों की पहचान करने, उन पात्र लड़कियों का पता लगाने जिनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है और योजना बनाने तथा संसाधनों के आवंटन में सहायता करता है। माता-पिता इस प्लेटफॉर्म का उपयोग अपनी बेटियों के लिए एचपीवी टीकाकरण स्लॉट बुक करने और डिजिटल टीकाकरण प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए भी कर सकते हैं।
एचपीवी टीकाकरण: सर्विकल कैंसर से बचाव का एक महत्वपूर्ण उपाय
ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के कुछ उच्च-जोखिम वाले प्रकारों का लगातार संक्रमण, सर्विकल कैंसर के अधिकांश मामलों के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे संक्रमणों से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। दुनिया भर में एचपीवी वैक्सीन की 800 मिलियन से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। लगभग दो दशकों के शोध और वास्तविक अनुभवों से यह साबित हुआ है कि यह वैक्सीन, एचपीवी संक्रमण और उससे जुड़ी कैंसर-पूर्व स्थितियों से मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। 14 वर्ष की उम्र में टीकाकरण कराने का उद्देश्य यह है कि एचपीवी के संपर्क में आने से काफी पहले ही सुरक्षा मिल सके।
लाभार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है
टीकाकरण सत्र, प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों की सीधी देखरेख में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए जाते हैं। इन केंद्रों को 24×7 काम करने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा गया है, ताकि टीकाकरण के बाद होने वाली किसी भी दुर्लभ प्रतिकूल घटना (एईईआई) का तुरंत आकलन, निगरानी और प्रबंधन किया जा सके। सुरक्षा के तय प्रोटोकॉल, प्रशिक्षित कर्मचारी और उचित चिकित्सा व्यवस्थाएं टीकाकरण सत्रों को सुरक्षित रूप से संपन्न करने में मदद करती हैं। मंत्रालय पारदर्शी संवाद, वैज्ञानिक प्रमाणों और माता-पिता की पूरी जानकारी के साथ दी गई सहमति पर लगातार जोर देता है।
हर पात्र बालिका तक पहुँचने की गति को बनाए रखना
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, कवरेज की कमियों को दूर करने और सभी पात्र लड़कियों तक पहुँचने के लिए राज्य सरकारों, ज़िला प्रशासन, चिकित्सा पेशेवरों, अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षण संस्थानों और समुदायों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। माता-पिता और अभिभावक जानकारी पाने और टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करने हेतु अपने नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जा सकते हैं या यू-विन प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।
नौ महीने से भी कम समय में एचपीवी वैक्सीन की 1 करोड़ से ज़्यादा खुराक देना, किशोरियों को सर्विकल कैंसर से बचाने के भारत के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान, निवारक स्वास्थ्य सेवा को मज़बूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हर पात्र बालिका को यह ज़रूरी सुरक्षा मिल सके।
*****
पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीके
