भारत

रक्षा मंत्री ने सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के दौरे के समय वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की समीक्षा की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंन

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
an Indian woman business traveler seen in profile in a glass international airport terminal, wide-bodied passenger aircraft outside at dawn, quiet global connectivity, navy and warm amber palette · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर, 2026 को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट बुनियादी ढांचे के विकास तथा परिचालन क्षमताओं और युद्धक प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों एवं नई तकनीकों की तैनाती के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री ने कोर की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और स्थानीय समुदायों के साथ संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में कोर के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बाद में, रक्षा मंत्री ने दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित बड़ाखाना के दौरान सैनिकों को संबोधित भी किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए उनके साहस, पेशेवर दक्षता और समर्पण की सराहना की। राष्ट्रीय सुरक्षा में रसद व्यवस्था के महत्व पर जोर देते हुए श्री सिंह ने सुकना और आसपास के क्षेत्रों को अग्रिम मोर्चों तक आवश्यक सामान, हथियार, भोजन, चिकित्सा सामग्री और सैनिकों की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि सुकना पूर्वी भारत की सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी है और इसकी संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को देखते हुए चौबीसों घंटे सतर्कता व तैयारी जरूरी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों तक सभी आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही है।

श्री राजनाथ सिंह ने बताया कि सड़कों, सुरंगों, सीमावर्ती बुनियादी ढांचे और आधुनिक सैन्य उपकरणों के लिए बजट आवंटन बढ़ाया गया है, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप और रक्षा उद्योग अब सैनिकों के लिए ड्रोन, ड्रोन-रोधी प्रणालियों और अत्याधुनिक उपकरणों का निर्माण कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने रक्षा बलों द्वारा नई तकनीकों को अपनाने, ड्रोन संचालन, साइबर सुरक्षा और आधुनिक कार्यप्रणालियों का प्रशिक्षण लेने की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये प्रयास सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

रक्षा मंत्री ने आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप को रेखांकित करते हुए कहा कि सुरक्षा चुनौतियां अब केवल सीमाओं पर पारंपरिक गोलीबारी एवं तोपखाने के इस्तेमाल तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि इनमें छद्म युद्ध, परोक्ष युद्ध, साइबर हमले, ड्रोन घुसपैठ और सूचना युद्ध जैसी चुनौतियां भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी अब सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाने, ड्रोन के जरिए संवेदनशील ठिकानों की निगरानी करने और साइबर हमलों से सैन्य प्रणालियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। श्री सिंह ने रक्षा बलों से बदलते सुरक्षा परिदृश्य के प्रति सतर्क रहने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर मोर्चे पर पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया।

श्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों का मनोबल बनाए रखने और बढ़ाने के लिए हरसंभव कदम उठाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे समय-समय पर सैनिकों के साथ वक्त बिताएं और उनसे बातचीत करें। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस तरह के संवाद से सैनिकों में आपसी जुड़ाव और अपनत्व की भावना मजबूत होगी। साथ ही, उनका यह विश्वास भी बढ़ेगा कि सरकार और पूरा देश हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।

रक्षा मंत्री ने रक्षा बलों के जवानों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवारों से दूर रहने और कठिन ड्यूटी की जिम्मेदारियों के कारण सैनिकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में श्री सिंह ने सैनिकों को अपनी भावनाएं दबाने के बजाय साथियों से खुलकर बात करने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने की सलाह दी।

श्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत का ‘अंतिम छोर’ नहीं, बल्कि ‘पहला छोर’ बताते हुए कहा कि यह देश के भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्य की शुरुआत का प्रतीक है, क्योंकि सूरज की पहली किरणें इसी क्षेत्र में पड़ती हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर की समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और अनूठी परंपराओं का उल्लेख करते हुए इसे भारत की पहचान का अभिन्न हिस्सा बताया।

रक्षा मंत्री ने जवानों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बड़ाखाना को एकता और समानता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पद और पदानुक्रम से ऊपर होते हैं। ये अलग-अलग क्षेत्रों, संस्कृतियों और भाषाओं से आने वाले जवानों को एक परिवार के रूप में जोड़ते हैं।

पीके/केसी/आरटी/एनके


ये खबरें भी पढ़िए

जीवनवृत्त के साथ काम के प्रमाण व्यवस्थित करती उम्मीदवार · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा किया, जो बस्तर और अबूझमाड़ में नक्सल-विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में कार्य करता है। यहाँ प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए, जब देश और दुनिया भर में करोड़ों भारतीय अपने प्रियजनों के साथ रोशनी का पवित्र त्योहार मना रहे ह

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 11 मिनट पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री राजनाथ सि

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
भारत

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम दृश्य, रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय आतिशबाजी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नया घाट पर पवित्र सरयू आरती में भी भाग लिया। Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan participated as the Chief

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बस्तर, छत्तीसगढ़ के करनपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा किया, जो बस्तर और अबूझमाड़ में नक्सल-विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र और लॉन्च पैड के रूप में कार्य करता है। यहाँ प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को संबोधित करते हुए, जब देश और दुनिया भर में करोड़ों भारतीय अपने प्रियजनों के साथ रोशनी का पवित्र त्योहार मना रहे ह

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली मनाई

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 नवंबर, 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वी.एम.बी. कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मान राज सिंह मान और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। श्री राजनाथ सि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अयोध्या में दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया

    भारत के उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम की पैड़ी पर दीपोत्सव 2026 समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने लाखों दीयों से जगमगाते घाटों के विहंगम दृश्य, रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीतमय आतिशबाजी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नया घाट पर पवित्र सरयू आरती में भी भाग लिया। Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan participated as the Chief

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं, जहां वे वीर सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाएंगे और उनके बलिदान, निःस्वार्थ सेवा तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को नमन करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहा बस्तर अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। एक्‍स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा; “मैं अपने वीर सुरक्षाबलों के साथ दीपावली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी) के सहयोग से तवांग में आयोजित शाक्यमुनि बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ के बीच आज 7 नवंबर 2026 को संपन्न हुई। सात दिनों तक चली इस प्रदर्शनी के दौरान, कुल 31,000 श्रद्धालुओं और आगंतुकों ने गादेन नामग्याल ल्हात्से (तवांग मठ) पहुंचकर इन पवित्र अव

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।