सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026, अंतिम परिणाम की घोषणा
निम्नलिखित सूचियां योग्यताक्रम में 243 (155 + 63 + 25) उम्मीदवारों की हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल, 2026 में आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 162वें (डीई) पाठ्यक्रम; भारतीय नौसेना अकादमी, एझीमला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्
निम्नलिखित सूचियां योग्यताक्रम में 243 (155 + 63 + 25) उम्मीदवारों की हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अप्रैल, 2026 में आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 162वें (डीई) पाठ्यक्रम; भारतीय नौसेना अकादमी, एझीमला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सं. 221 एफ (पी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।
2. कुछ ऐसे उम्मीदवार हैं जिनका नाम विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु तीनों सूचियों में है।
3. सरकार द्वारा यथासूचित रिक्तियों की संख्या भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 100 [एनसीसी ‘सी’ प्रमाण-पत्र (थल-सेना विंग) धारकों के लिए आरक्षित 13 रिक्तियों सहित], भारतीय नौसेना अकादमी, एझीमला, केरल, कार्यकारी शाखा (सामान्य सेवा)/हाइड्रो के लिए 26 [एनसीसी ‘सी’ प्रमाण-पत्र (नौसेना विंग) धारकों के लिए 06 रिक्तियां तथा हाइड्रो के लिए 01 रिक्ति सहित] और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के लिए 32 [एनसीसी विशेष एंट्री के तहत एनसीसी ‘सी’ प्रमाण-पत्र (वायु सेना विंग) धारकों के लिए आरक्षित 03 रिक्तियों सहित] हैं।
4. आयोग ने भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा में क्रमशः 2601, 770 और 640 उम्मीदवारों को अर्हक घोषित किया था। अंतिम रूप से अर्हक उम्मीदवारों की संख्या सेवा मुख्यालय द्वारा आयोजित एसएसबी परीक्षण के बाद की है।
5. इन सूचियों को तैयार करते समय चिकित्सा परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
6. इन उम्मीदवारों की जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता के सत्यापन का कार्य सेवा मुख्यालय में अभी प्रक्रियाधीन है। अतः इस आधार पर इन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने द्वारा उल्लिखित जन्मतिथि/शैक्षणिक योग्यता आदि के समर्थन में मूल प्रमाण-पत्र और उनकी सत्यापित प्रतियां अपनी पहली वरीयता के अनुसार सेना मुख्यालय/नौसेना मुख्यालय/वायु सेना मुख्यालय को अग्रेषित कर दें।
7. उम्मीदवारों के पते में कोई भी परिवर्तन होने की स्थिति में, वे तुरंत सेना मुख्यालय/नौसेना मुख्यालय/वायु सेना मुख्यालय को सीधे सूचित करें।
8. ये परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। तथापि, उम्मीदवारों के अंक सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2026 के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) पाठ्यक्रम के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
9. संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक सुविधा केंद्र है। उम्मीदवार इस परीक्षा के संबंध में किसी जानकारी/स्पष्टीकरण के लिए किसी भी कार्य-दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक स्वयं आकर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार सभी कार्य-दिवसों में उम्मीदवार हेल्पडेस्क संख्या 011-24041001 तथा 011-40303444 पर सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक संपर्क भी कर सकते हैं।
परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
*****
एन.के.आर./ए.के.
