भारत

सैन्य मामलों के विभाग ने विशेष अभियान के छठे चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया

सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और इसके अधीन आने वाले सभी प्रतिष्ठानों ने रक्षा बलों तथा एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय (मुख्यालय आईडीएस) की सक्रिय भागीदारी के साथ 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान के छठे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। विभाग द्वारा चिन्हित 8,507 अभियान स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न संगठनों ने कुल 324 नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया। इले

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
an Indian woman business traveler seen in profile in a glass international airport terminal, wide-bodied passenger aircraft outside at dawn, quiet global connectivity, navy and warm amber palette · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और इसके अधीन आने वाले सभी प्रतिष्ठानों ने रक्षा बलों तथा एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय (मुख्यालय आईडीएस) की सक्रिय भागीदारी के साथ 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान के छठे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

विभाग द्वारा चिन्हित 8,507 अभियान स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न संगठनों ने कुल 324 नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया। इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरे) सहित कबाड़ के निपटान और उसकी बिक्री से लगभग 89 करोड़ 68 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। रिकॉर्ड प्रबंधन पहल के तहत 5,28,443 दस्तावेजी फाइलों की समीक्षा की गई, जिनमें से 16,837 फाइलों को हटाया गया। इसके परिणामस्वरूप 3,53,291 वर्ग फुट स्थान रिक्त हुआ, जिससे उपलब्ध जगह को बेहतर बनाने और उसका वैकल्पिक उपयोग करने का अवसर मिला। इस अभियान के दौरान कुल 2,905 जन शिकायतों और 466 जन शिकायत अपीलों का निपटारा किया गया। इसके अलावा, सांसदों (एमपी) की ओर से प्राप्त 91 संदर्भों और आईएमसी के चार संदर्भों का भी उत्तर दिया गया।

इस अभियान के दौरान कई नई कार्यप्रणालियां अपनाई गईं और उल्लेखनीय पहल की गईं। तांबरम स्थित भारतीय वायुसेना केंद्र ने एक विशेष गैर-सरकारी संगठन के सहयोग से लगभग 60 से 80 वर्ष पुराने नौ पारंपरिक उथले कुओं का जीर्णोद्धार किया। इस पहल के परिणामस्वरूप प्रतिदिन एक लाख लीटर अतिरिक्त पानी उपलब्ध होने लगा है। इससे स्टेशन की रोजमर्रा की पानी की आवश्यकता का लगभग 11.1 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो रहा है। एक अन्य महत्वपूर्ण पहल के तहत, दक्षिणी नौसेना कमान के अधीन आईएनएस शिवाजी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के सहयोग से जैव ईंधन पर आधारित गैसीफायर भाप से खाना पकाने की प्रणाली स्थापित की है। इस प्रणाली में एक बार में एक टन तक पेड़-पौधों से प्राप्त कचरे, जैसे पत्तियों आदि को संसाधित करने की क्षमता है।

इस अभियान के तहत रक्षा बलों और एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय ने सैन्य चौकियों, इकाइयों, स्टेशनों, प्रतिष्ठानों एवं छावनियों में स्वच्छता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही, उन्होंने आधिकारिक कार्यों में लंबित मामलों की संख्या कम करने के लिए भी ठोस प्रयास किए। अभियान के दौरान जन शिकायतों, सांसदों (एमपी) के संदर्भों, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और राज्य सरकारों से प्राप्त संदर्भों, अपीलों तथा संसदीय आश्वासनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटारा करने पर विशेष जोर दिया गया।

***

पीके/केसी/आरटी/एनके


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय शिल्प बाजार और दैनिक जीवन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

दिल्ली हाट में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला 2026’ में कुल 64.52 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई, जो लोगों की शानदार प्रतिक्रिया और कारीगरों के लिए बाजार के बढ़ते अवसरों को दर्शाती है

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली हाट’ में आयोजित 15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’, भारत की समृद्ध पारंपरिक कारीगरी, सांस्कृतिक विरासत और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित करने वाले एक जीवंत मंच के रूप में उभरा है। यह मेला 15 नवंबर, 2026 तक चलेगा। इससे अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, सफाई कर्मचारियों और दिव्यांगजनों से जुड़े क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
धूप से बचाव समझाते भारतीय त्वचा स्वास्थ्य शिक्षक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    दिल्ली हाट में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला 2026’ में कुल 64.52 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई, जो लोगों की शानदार प्रतिक्रिया और कारीगरों के लिए बाजार के बढ़ते अवसरों को दर्शाती है

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली हाट’ में आयोजित 15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’, भारत की समृद्ध पारंपरिक कारीगरी, सांस्कृतिक विरासत और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित करने वाले एक जीवंत मंच के रूप में उभरा है। यह मेला 15 नवंबर, 2026 तक चलेगा। इससे अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, सफाई कर्मचारियों और दिव्यांगजनों से जुड़े क

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सैन्य मामलों के विभाग ने विशेष अभियान के छठे चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया

    सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और इसके अधीन आने वाले सभी प्रतिष्ठानों ने रक्षा बलों तथा एकीकृत रक्षा कार्मिक मुख्यालय (मुख्यालय आईडीएस) की सक्रिय भागीदारी के साथ 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान के छठे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया। विभाग द्वारा चिन्हित 8,507 अभियान स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न संगठनों ने कुल 324 नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया। इले

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा किया

    रक्षा उत्पादन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया गया था। इसके तहत 15 से 31 अक्टूबर, 2026 तक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक कार्यान्वयन चरण संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभाग के अधीन आने वाले कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित कार्यों को कम करना था। सरकार की व्यापक पहल के अनुरूप, इस वर्ष के अभियान में इलेक्

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    नए एम्स में 2021-22 से अब तक 6 करोड़ से अधिक ओपीडी परामर्श, देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

    प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पी एम एस एस वाई) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (ओ प डी) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। भारत सरकार

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    ओडिशा ने मोटे अनाज आधारित कृषि परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया

    ओडिशा के भुवनेश्वर में 10 नवंबर 2026 को कृषि-जैव विविधता संरक्षण, जलवायु-सहनीय कृषि और सतत खाद्य प्रणालियों पर एक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल श्री ब्रज मोहन राम, ओडिशा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, डेयर के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट, एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सौम्या स्वामीनाथन, और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।