भारत

शराब की लत से आर्थिक स्थिरता तक

33 वर्षीय रमेश गौड़ा (बदला हुआ नाम) की शराब की लत और आर्थिक परेशानियों से उबरकर बेहतर जीवन, पारिवारिक संबंध सुदृढ़ बनाने और आजीविका के नए अवसरों तक पहुंचने की यात्रा, व्यक्तिगत दृढ़ संकल्प, पेशेवर परामर्श और परिवार के सहयोग से लत छोड़ने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। कर्नाटक के कोलार जिले के रहने वाले रमेश गौड़ा को नशामुक्ति के लिए एकीकृत पुनर्वसन केंद्र यानी आईआरसीए के 'अल्कोहल एंड ड्रग एब्यूज फ्री

उत्पाद नमूने पर चर्चा करती भारतीय स्टार्टअप टीम का सांकेतिक दृश्य
सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · AI से निर्मित श्रेणी का सांकेतिक चित्र; कई लेखों में उपयोग योग्य, वास्तविक घटना का फोटो नहीं · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

33 वर्षीय रमेश गौड़ा (बदला हुआ नाम) की शराब की लत और आर्थिक परेशानियों से उबरकर बेहतर जीवन, पारिवारिक संबंध सुदृढ़ बनाने और आजीविका के नए अवसरों तक पहुंचने की यात्रा, व्यक्तिगत दृढ़ संकल्प, पेशेवर परामर्श और परिवार के सहयोग से लत छोड़ने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

कर्नाटक के कोलार जिले के रहने वाले रमेश गौड़ा को नशामुक्ति के लिए एकीकृत पुनर्वसन केंद्र यानी आईआरसीए के 'अल्कोहल एंड ड्रग एब्यूज फ्री डी-एडिक्शन सेंटर' में परामर्श और पुनर्वास सहायता के जरिए शराब की लत छोड़ने में काफी मदद मिली है। उनका अनुभव यह दर्शाता है कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को फिर से संवारने में समय पर मिलने वाली पेशेवर मदद और परिवार का प्रोत्साहन कितना महत्वपूर्ण होता है।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के रमेश पहले अपना स्वयं का व्यवसाय करते थे। कभी-कभार शराब पीने की आदत, पारिवारिक परेशानियों और तनाव के चलते धीरे-धीरे शराब लत लग गई। शराब की बढ़ती लत के कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हुआ, आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई और परिवार के सदस्यों के साथ उनके संबंध बिगड़ गए। इन चुनौतियों को समझते हुए और अपनी परिस्थितियों को सुधारने का दृढ़ निश्‍चय कर उन्होंने स्‍वयं आगे बढ़कर कोलार स्थित आईआरसीए केंद्र से मदद मांगी। 6 जनवरी 2024 से उन्हें मदद मिलनी शुरू हुई, जिसमें नियमित परामर्श, प्रेरणादायक मार्गदर्शन और ऐसे चिकित्सीय उपाय शामिल थे, जिससे उन्हें अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों और जिम्मेदारियों को समझने में मदद मिली।

परामर्श प्रक्रिया में रमेश को शराब की लत के प्रभावों पर विचार करने, अपने संकल्प को मजबूत करने और लत छोड़ने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली। केंद्र ने परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत और उनसे बेहतर संबंध बनाने तथा उनके पुनर्वसन (रीहैबिलिटेशन) के लिए सहयोगी माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पारिवारिक परामर्श सत्र भी आयोजित किए।

लगातार मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से, रमेश के व्यवहार और समग्र स्थिति में काफी सुधार आया। जैसे-जैसे उसका आत्मविश्वास लौटा, वह अपने व्यावसायिक कार्यों पर फिर से ध्यान केंद्रित कर पाए और बेहतर आर्थिक स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ने लगे।

इसका असर उनके पारिवारिक संबंधों में भी नजर आया। बेहतर तरीके से बातचीत करने और अपनी जिम्मेदारियों पर फिर से ध्यान देने से उन्हें अपने प्रियजनों के साथ बेहतर रिश्ते बनाने और एक अधिक स्थिर दिनचर्या अपनाने में मदद मिली।

परामर्श और रिहैबिलिटेशन सहायता से रमेश ने अपने निजी और पेशेवर जीवन में फिर से स्थिरता हासिल कर ली है और अब वे प्रति माह लगभग 15,000 रुपए कमा रहे हैं। यह आय दर्शाती है कि वे फिर से काम-काज में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि पहले उनकी मासिक आय कितनी थी।

कोलार में स्थित नशा करने वालों के लिए एकीकृत पुनर्वसन केंद्र यह दर्शाता है कि मादक पदार्थों की लत वाले लोगों के लिए सुलभ परामर्श, चिकित्सीय सहायता और परिवार-आधारित मदद कितनी महत्वपूर्ण है। इस तरह की मदद से लोग अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और अपने पारिवारिक तथा आर्थिक जीवन में अधिक आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकते हैं।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, मादक पदार्थों की मांग कम करने की राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के तहत पुनर्वसन और मादक पदार्थों की मांग को कम करने के प्रयासों में सहायता करता है। इसमें नशामुक्ति के लिए एकीकृत पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली सहायता भी शामिल है।

***

पीके/केसी/आरटी/एमके


ये खबरें भी पढ़िए

बैडमिंटन प्रशिक्षक खिलाड़ी की पकड़ और पैर रखने की स्थिति देखती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
वयस्क अध्ययन सत्र में पानी छानने की सामग्री पर स्पष्ट सवाल की जाँच · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    45वें इंटरनैशनल ट्रैड फेयर 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की भागीदारी समावेशी आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता और स्थायी आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करती है

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में अपनी भागीदारी के से पारंपरिक शिल्प कौशल, उद्यमिता और सतत आजीविका के अवसरों को लगातार बढ़ावा दे रहा है। समाज के वंचित और हाशिए के वर्गों के कारीगरों और उद्यमियों के लिए सृजित हो रहे बाजार के अवसरों को उजागर करते हुए, मंत्रालय के पवेलियन ने 15 नवंबर 20

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने विकास और विरासत की भावना का उत्सव मनाते हुए, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में करदाता लाउंज का उद्घाटन किया और इसे आम जनता के लिए समर्पित किया। यह मेला 13 से 27 नवंबर, 2026 तक चलेगा। सीबीडीटी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में करदाता लाउंज का औपचारिक तौर पर उद्घाटन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत और थाईलैंड ने थाईलैंड के नोंथाबुरी में आयोजित 14वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

    भारत-थाईलैंड संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की 14वीं बैठक 16 नवंबर 2026 को थाईलैंड के नोंथाबुरी स्थित वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और थाईलैंड के वाणिज्य मंत्रालय के व्यापार वार्ता विभाग की महानिदेशक सुश्री चोतिमा इम्सावास्दिकुल ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और संगठन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    भारत ने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित कॉप-31 में देश-आधारित जस्ट ट्रांजिशन मैकेनिज्म (न्यायसंगत परिवर्तन तंत्र) की मांग की; विकासशील देशों के लिए पर्याप्त वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षमता विकास पर जोर दिया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज वैश्विक न्यायसंगत परिवर्तन के एजेंडे को संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान से आगे बढ़ाते हुए इसके व्यावहारिक और देश-आधारित कार्यान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अंताल्या (तुर्किये) में आयोजित यूएनएफसीसीसी कॉप-31 के दौरान यूएई जस्ट ट्रांज़िशन वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत जस्ट ट्रांज़िशन पर आयोजित चौथी वार्षिक उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी एक्सीलेंस अवार्ड्स समारोह - 2026 को संबोधित किया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री सैयद अब्दुल नज़ीर, मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू, केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और श्री के. राम मोहन नायडू, राज्य के उप-मुख्यमंत्री श्री के. पवन कल्याण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अवार्ड समारोह को

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।