भारत

दिल्ली में पहली यमुना रिवर क्रूज सेवा शुरू होगी

यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य में एक नया आकर्षण जुड़ने वाला है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल कल 10 नवंबर, 2026 को दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिति में सोनिया विहार में इसका उद्घाटन करेंगे। यमुना नदी के सोनिया विहार-जगतपुर खंड में विकसित इस पहल

भारतीय पर्वतीय सड़क और यात्रा का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
a winding Himalayan road through dramatic Indian mountain landscapes with a small passenger bus in the distance, layered cloud shadows and warm sun breaking through, premium travel documentary photograph · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

यमुना नदी में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा शुरू होने के साथ दिल्ली के पर्यटन परिदृश्य में एक नया आकर्षण जुड़ने वाला है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल कल 10 नवंबर, 2026 को दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिति में सोनिया विहार में इसका उद्घाटन करेंगे। यमुना नदी के सोनिया विहार-जगतपुर खंड में विकसित इस पहल का उद्देश्य नदी आधारित पर्यटन को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन का एक नया साधन प्रदान करना है।

रिवर क्रूज सेवा उद्घाटन समारोह में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा भी उपस्थित रहेंगे। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा और सांसद श्री मनोज तिवारी भी समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्र और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्‍या 110 घोषित किया गया है। दिल्ली में यमुना नदी के सोनिया विहार-जगतपुर खंड में मनोरंजक रिवर क्रूज सेवा का विकास इस राष्ट्रीय जलमार्ग की क्षमता का मनोरंजक नौपरिवहन और नदी आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह सेवा आरंभ किए जाने से पहले, पिछले महीने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में क्रूज पोत का सफलतापूर्वक परीक्षण संचालित किया गया था।

केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण-आईडब्ल्यूएआई के नेतृत्व में आरंभ की गई यह पहल संवहनीय अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने तथा जलमार्गों को शहरी परिवहन और पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे के अभिन्न अंग के तौर पर विकसित करने की प्राधिकरण की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

इस पहल से दिल्ली वासियों और पर्यटकों को अनूठा अनुभव मिलेगा और यमुना नदी के साथ आम जनता का जुड़ाव भी बढ़ेगा। विद्युत चालित क्रूज पोतों का इस्तेमाल स्वच्छ और संवहनीय परिवहन को बढ़ावा देने में अंतर्देशीय जलमार्गों की क्षमता भी प्रदर्शित करेगा। साथ ही यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मनोरंजन का नया आकर्षण जोड़ेगा।

मनोरंजक यमुना रिवर क्रूज सेवा केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, दिल्ली जल बोर्ड तथा दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहयोग से विकसित की जा रही है।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एमपी


ये खबरें भी पढ़िए

बजट दस्तावेजों का अध्ययन करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पहाड़ी कस्बे के बाजार में स्थानीय दुकानदार से बात करते भारतीय संवाददाता का सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 1 मिनट पढ़ें
विधिक सहायता और नागरिक संवाद का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    वित्तीय चुनौतियों से वैश्विक अनुसंधान के अवसरों तक

    श्री अरविंद कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि समय पर मिली शैक्षिक और अनुसंधान संबंधी सहायता किस प्रकार वंचित पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आर्थिक बाधाओं को दूर करने, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने में मदद कर सकती है। 35 वर्ष की आयु में, तमिलनाडु के अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले श्री कुमार ने दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति मजब

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वर्तमान में जारी संघर्ष से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने भारत के मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण को दोहराया और बातचीत एवं कूटनीति के जरिए ही इस संघर्ष का समाधान निकाले जाने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने इस संघर्ष के शांतिपूर्ण

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    एनएफएससी फैलोशिप के माध्यम से शैक्षणिक सहायता से अकादमिक उत्कृष्टता तक

    डॉ. अमित कुमार (नाम बदला हुआ), आज अपने परिवार के आर्थिक और सामाजिक कल्याण में योगदान देने में सक्षम हैं। उनकी यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे सही समय पर मिली वित्तीय और अकादमिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को बाधाओं से उबारने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं को सार्थक पेशेवर उपलब्धियों में बदलने में मदद कर सकती है। 37 वर्ष की आयु में, डॉ. अमित कुमार ने एक सहायक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    नशे की लत से मुक्ति

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के 32 वर्षीय रमेश कुमार (बदला हुआ नाम) नशे की लत के कारण कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा। नशे की लत के कारण उनके लिए स्थिर और बेहतर जीवन जीना मुश्किल हो गया था। इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने नशे की लत से बाहर निकलने, अपना जीवन फिर से संवारने और समाज में सम्मान के साथ अ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    एमवाय भारत-एनएसएस ने मादक पदार्थों के सेवन-मुक्त उत्सव समारोहों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘दिवाली स्नेह मिलन’ का आयोजन किया

    एमवाय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा के अंतर्गत 153 संस्थानों में राष्ट्रव्यापी 'दिवाली स्नेह मिलन' समारोह का आयोजन किया। इन समारोह में 1,07,494 भागीदारी दर्ज की गई। अभियान के दूसरे महीने के अंत में आठवें सप्ताह में सामुदायिक समारोहों, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामूहिक प्रतिज्ञाओं और स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से व्यसन मुक्त दिवाली को बढ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।