भारत

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने विशाखापट्टनम में 31वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के 31वें संस्करण के समापन सत्र को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय विकास उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जून 2024 से अब तक राज्य ने 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 714 निवेश परियोज

Community observer reviews a modest project progress board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Community observer reviews a modest project progress board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के 31वें संस्करण के समापन सत्र को संबोधित किया।

उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय विकास उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जून 2024 से अब तक राज्य ने 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 714 निवेश परियोजनाओं को आकर्षित किया है, जो निवेशकों के मजबूत विश्वास और आर्थिक गतिविधियों में तेजी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य का ‘स्वर्ण आंध्र 2047’ का विजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप है। हरित ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, क्वांटम प्रौद्योगिकी, बंदरगाहों, एयरोस्पेस और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में निवेश आंध्र प्रदेश को एक उभरते औद्योगिक एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

इस वर्ष के शिखर सम्मेलन के विषय 'नई वैश्विक व्यवस्था में मार्ग प्रशस्त करना- व्यापार, प्रौद्योगिकी और विश्वास' का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं, प्रौद्योगिकीगत बदलाव, जलवायु परिवर्तन और बदलती आपूर्ति श्रृंखलाएं वैश्विक अर्थव्यवस्था को नया स्वरूप दे रही हैं। हालांकि, अनिश्चितता का प्रत्येक दौर नए अवसर भी प्रस्तुत करता है। अनुकूलनक्षमता, नवाचार और विश्वसनीय साझेदारियों का प्रदर्शन करने वाले देश भविष्य को आकार देने की दृष्टि से सबसे बेहतर स्थिति में होंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में दृढता से आगे बढ़ रहा है। भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति, युवा एवं कुशल कार्यबल, जीवंत उद्यमशीलता तंत्र तथा विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों के विस्तार पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आकांक्षा केवल उभरती वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में भागीदारी करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे आकार देने में अग्रणी भूमिका निभाने की है।

उपराष्ट्रपति ने कृत्रिम बुद्धिमतता, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, जैव प्रौद्योगिकी, उन्नत विनिर्माण और डिजिटल प्लेटफॉर्म की परिवर्तनकारी क्षमता को रेखांकित किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आत्मनिर्भर भारत को अंतर्मुखी होने के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए, बल्कि इसका अर्थ घरेलू क्षमताओं का निर्माण करना, प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना तथा वैश्विक बाजारों के साथ और मजबूती से एकीकृत होना है।

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में सामूहिक राष्ट्रीय प्रयास का आह्वान करते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का दायित्व केवल सरकार पर नहीं डाला जा सकता। इसके लिए उद्योग जगत, शिक्षा जगत, उद्यमियों, युवाओं और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। ये प्रधानमंत्री के ‘सबका प्रयास’ के आह्वान के अनुरूप है।

अपने संबोधन के समापन पर उपराष्ट्रपति ने सभी हितधारकों से संवाद से आगे बढकर कार्रवाई करने, अवसरों को उपलब्धियों में बदलने तथा साझेदारी को साझा समृद्धि में परिणत करने का आह्वान किया। उन्होंने शिखर सम्मेलन में योगदान देने के लिए सभी सहभागी देशों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, उद्योग जगत के अग्रणियों और संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल श्री एस. अब्दुल नजीर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू, आंध्र प्रदेश के मंत्री श्री नारा लोकेश और श्री टी. जी. भरत, सीआईआई के महानिदेशक श्री चंद्रजीत बनर्जी तथा सीआईआई की मनोनीत अध्यक्ष डॉ. सुचित्रा एला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

***

पीके/केसी/आरटी/आईएम/पीके


ये खबरें भी पढ़िए

चेन्नई के व्यापारिक बंदरगाह में माल दस्तावेज़ का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

अप्रैल-अक्टूबर 2026-27 के दौरान कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं) 568.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-अक्टूबर 2025-26 में यह 487.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, यह 16.66 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि दर्शाता है

अक्टूबर 2026* के दौरान भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 89.99 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। यह अनुमान अक्टूबर 2025 की तुलना में 29.90 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अक्टूबर 2026* के लिए कुल आयात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 110.07 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। यह अक्टूबर 2025 की तुलना में 16.58 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। तालिका 1: अक्टूबर 2026 के दौर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 9 मिनट पढ़ें
अस्पताल कक्ष तैयार करते भारतीय नर्सिंग पेशेवरों का सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने नजफगढ़ स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) की संस्थागत प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अंतर्गत नई दिल्ली के नजफगढ़ स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) की संस्थागत प्रगति और विकास की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंत्री को अस्पताल एवं मरीजों की देखभाल संबंधी सेवाओं, जांच एवं सहायक सुविधाओं, मानव संसाधन, शैक्षणिक बुनिया

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
An Indian woman adult learner with very short grey hair, wearing a plain orange cotton sari, creates a small introductory subject card during a community reading workshop. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सड़क निर्माण में नवाचार के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की NRIDA को प्रतिष्ठित U.P. Medal 2025 हेतु चुना गया

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (NRIDA) को सड़क निर्माण में नवाचार के लिए प्रतिष्ठित U.P. Medal for Innovative Technology in Roads – 2025 हेतु चुना गया है। यह सम्मान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण में स्टील स्लैग के अभिनव उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार इंडियन रोड्स कांग्रे

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    अप्रैल-अक्टूबर 2026-27 के दौरान कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं) 568.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-अक्टूबर 2025-26 में यह 487.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, यह 16.66 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि दर्शाता है

    अक्टूबर 2026* के दौरान भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 89.99 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। यह अनुमान अक्टूबर 2025 की तुलना में 29.90 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अक्टूबर 2026* के लिए कुल आयात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 110.07 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। यह अक्टूबर 2025 की तुलना में 16.58 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। तालिका 1: अक्टूबर 2026 के दौर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने नजफगढ़ स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) की संस्थागत प्रगति की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अंतर्गत नई दिल्ली के नजफगढ़ स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) की संस्थागत प्रगति और विकास की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंत्री को अस्पताल एवं मरीजों की देखभाल संबंधी सेवाओं, जांच एवं सहायक सुविधाओं, मानव संसाधन, शैक्षणिक बुनिया

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने विशाखापट्टनम में 31वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के 31वें संस्करण के समापन सत्र को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश द्वारा हासिल की गई उल्लेखनीय विकास उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जून 2024 से अब तक राज्य ने 22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 714 निवेश परियोज

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    सड़क निर्माण में नवाचार के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की NRIDA को प्रतिष्ठित U.P. Medal 2025 हेतु चुना गया

    ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (NRIDA) को सड़क निर्माण में नवाचार के लिए प्रतिष्ठित U.P. Medal for Innovative Technology in Roads – 2025 हेतु चुना गया है। यह सम्मान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत ग्रामीण सड़क निर्माण में स्टील स्लैग के अभिनव उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार इंडियन रोड्स कांग्रे

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिक अनुसंधान को वाणिज्यिक प्रौद्योगिकियों और नवाचार में बदलने पर ध्‍यान केन्द्रित करते हुए भारत-इटली सहयोगात्‍मक अनुसंधान को मजबूत करने आह्वान किया

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत-इटली के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान को मजबूत करने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नवाचार, परिवर्तन और कौशल विकास को आगे बढ़ाने तथा विज्ञान-प्रेरित समाजों को वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने में सक्षम बनाने के लिए अग्रणी वैश्विक भागीदारों के साथ लक्षित अनुसंधान साझेदारियां आवश्यक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।